क्या है ऑप्टिक न्यूराइटिस? जानें इसके कारण, लक्षण और उपचार

Smina Sumra
7 Min Read
Optic neuritis causes symptoms treatment

ऑप्टिक न्यूराइटिस की समस्या में आंखों की नसों में सूजन आ जाती है। इस वजह से मेलिन डैमेज हो जाती है। जानें ऑप्टिक न्यूराइटिस के बारे में विस्तार से।

Optic neuritis: ऑप्टिक न्यूराइटिस एक ऐसी समस्या है जिसमें आपके ऑप्टिक नर्व में सूजन आ जाती है। इस समस्या में आपको एक आंख से दिखना बंद हो जाएगा। या तो आपकी आंखों के सामने अंधेरा छाने लगेगा। यह समस्या ऑप्टिक न्यूराइटिस के लक्षण हो सकते हैं। इस समस्या में इसके लक्षणों का पता करना ज़रूरी होता है। ऑप्टिक न्यूराइटिस (Optic Neuritis (ON)) एक ऐसी स्थिति है जिसमें ऑप्टिक नर्व में सूजन होने के कारण मेलिन जो एक फैटी सब्सटेंस होता है और नर्व को कवर करता है, वह डैमेज हो जाता है। मेलिन का काम होता है नर्व को विजुअल जानकारी को आंखों से दिमाग़ तक पहुंचाना। इस नर्व में सूजन या कोई समस्या आ जाने के कारण आपको कुछ समय के लिए दोनों आंखों से दिखना बंद हो सकता है। इस समस्या में आंखों में दर्द भी हो सकता है। लेकिन धीरे-धीरे यह समस्या ठीक हो जाती है, और आपको फिर से दिखना शुरू हो जाता है।

अगर किसी को ऑप्टिक न्यूराइटिस (Optic neuritis causes symptoms treatment) के कारण अंधापन आ जाता है तो उसे दोबारा दिखने में 2 से 3 महीने भी लग सकते हैं। आमतौर पर या बीमारी मल्टीपल स्क्लेरोसिस वाले रोगियों में हो जाती है। लेकिन यह अपने आप ठीक भी हो जाती है। वहीं अगर समय पर इसका इलाज़ ना कराया गया तो यह एक गंभीर समस्या का रूप ले सकती है। इसलिए लक्षण का पता चलते ही डॉक्टर से ज़रूर दिखाएं।

ऑप्टिक न्यूराइटिस के लक्षण (Symptoms of optic neuritis)

ऑप्टिक न्यूराइटिस के कई ऐसे लक्षण है, जिनसे इस समस्या का पता चलता है, जैसे-

:- आंखों में दर्द होना और आंखों से कोई भी गतिविधि करने पर यह दर्द और भी बढ़ जाना।

:- इस समस्या में एक आंख से दिखना बंद हो जाना या बहुत कम दिखना। ऐसी स्थिति 7 से 10 दिनों तक के लिए हो सकती है। लेकिन इसकी गंभीरता अलग अलग हो सकती है।

:- आंखों से रंगों की पहचान करने में समस्या होना।

:- कभी-कभी एक या दोनों आंखों में लाइट जाने जैसा महसूस होना।

:- चमकीली रोशनी नज़र आने पर प्यूपिल का रिएक्शन बदलना।

:- शरीर का तापमान बढ़ने पर देखने में और भी ज़्यादा परेशानी होना

ऑप्टिक न्यूराइटिस के कारण (Causes of optic neuritis)

ऑप्टिक न्यूराइटिस के कई कारण होते हैं। लेकिन इसका मुख्य कारण मल्टीपल स्केलेरोसिस होता है। लेकिन कुछ कारण ऐसे भी हैं जिनमें कुछ बीमारियां शामिल होती हैं जैसे-

ऑप्टिक न्यूराइटिस का सबसे मुख्य कारण मल्टीपल स्क्लेरोसिस होता है। कुछ अन्य कारणों में निम्न बीमारियां शामिल होती हैं, जैसे-

:– शिल्डर डिज़ीज़ (Schilder disease):- शिल्डर डिज़ीज़ सेंट्रल नर्वस सिस्टम से जुड़ी हुई एक बीमारी होती है।

:- सार्कोइडोसिस (Sarcoidosis):- सार्कोइडोसिस एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर के टिश्यू और ऑर्गन में इन्फ्लेमेशन हो जाती है।

ऑप्टिक न्यूराइटिस के रिस्क फैक्टर (Risk factors of optic neuritis)

:- कोई-कोई वैक्सीन लगने के कारण यह इम्यून रिस्पांस पैदा हो जाते हैं। जिससे ऐसी स्थिति उत्पन्न होने का रिस्क बढ़ जाता है।

:- कभी-कभी केमिकल्स और ड्रग्स का अधिक सेवन करने के कारण भी यह रिस्क बढ़ जाता है।

:- आमतौर पर 18 से 45 वर्ष की उम्र की महिलाओं में यह बीमारी होने का खतरा सबसे अधिक होता है।

:- कभी-कभी ऊंचाई वाली जगहों पर रहना भी इस बीमारी के होने का ख़तरा पैदा करता है।

:- और कई बार तो जेनेटिक म्यूटेशन के कारण भी यह बीमारी होने का ख़तरा बढ़ जाता है।

ऑप्टिक न्यूराइटिस के चिकित्सकीय उपचार (Medical treatment of optic neuritis)

ऑप्टिक न्यूराइटिस की समस्या को ठीक करने के लिए दो तरह के मेडिकल उपचार उपलब्ध है:-

:– पहला है इंट्रावेनस स्टीरॉइड थेरेपी

:- दूसरा है प्लाजमा एक्सचेंज थेरेपी 

ऑप्टिक न्यूराइटिस की समस्या को दूर करने के लिए ये दोनों थेरेपी काफ़ी सहायक होते हैं। लेकिन ऐसा माना जाता है कि इनके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हैं। जैसे वज़न बढ़ना, मूड बदलना, नींद ना आना इत्यादि।

ऑप्टिक न्यूराइटिस के प्राकृतिक उपचार (Natural treatment of optic neuritis)

ऑप्टिक न्यूराइटिस के कई ऐसे प्राकृतिक उपचार हैं जिन्हें अपनाकर इस समस्या को कम किया जा सकता है। इनमें कुछ उपचार इस तरह है-

:- अपने आहार में खट्टे फलों और हरी सब्जियों को शामिल करना।

:- विटामिन सी, डी और बी12 से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना।

:- नारियल के तेल में एसेंशियल ऑयल को मिलाकर अपनी छाती, गर्दन और कानों के आसपास लगाना।

:- सोयाबीन मिल्क का सेवन करना।

:- जौ को अपने आहार में शामिल करना।

:- कोल्ड कंप्रेस का इस्तेमाल करना।

:- हर रोज़ एक से दो कप ग्रीन टी लेना और

:- और हर रोज़ दही का सेवन करना।

इस तरह आपने देखा कि ऑप्टिक न्यूराइटिस के कई कारण, लक्षण और उपाय भी हैं। लेकिन सबसे अच्छी बात है कि इस समस्या को प्राकृतिक उपचार के द्वारा भी दूर किया जा सकता है। इसमें अपने आहार में बदलाव लाना सबसे महत्वपूर्ण है। अगर आप अपने आहार में पौष्टिक तत्वों को शामिल करते हैं तो आपको ऑप्टिक न्यूराइटिस (Optic Neuritis (ON)) के साथ-साथ और भी कई शारीरिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप सालमन जैसी फैटी फिश का सेवन कर सकते हैं। इस समस्या में शुगर युक्त चीज़ों से परहेज करें। वर्ना आपकी यह समस्या बढ़ सकती है।

 

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *