5 बॉलीवुड स्टार के हमशक्ल में से सिर्फ एक की चमकी किस्मत, इंडस्ट्री में कमाया नाम

Durga Pratap
3 Min Read

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्म बनी हैं जिनमें डबल रोल देखने को मिला है लेकिन कई फिल्में ऐसी भी है जिसमें एक व्यक्ति तीन किरदार निभाता हुआ दिखाई दे रहा था। आज हम आपको बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल के बारे में बताएंगे जिनको स्टार्स की तरह ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का मौका मिला लेकिन इनमे से सिर्फ एक ही हमशक्ल इंडस्ट्री में अपना नाम रोशन कर पाया। तो चलिए जानते है इन स्टार्स के हमशक्लों के बारे में।

ऐश्वर्या राय की हमशक्ल

ऐश्वर्या राय की हमशक्ल का नाम स्नेहा उलाल है। स्नेहा सबसे पहले फिल्म “लकी नो टाइम फॉर लव” में दिखाई दी थी। इस फिल्म में इन्होने ऐश्वर्या राय के एक्स-प्रेमी सलमान खान के साथ रोल किया था लेकिन स्नेहा को इंडस्ट्री में आपने नाम नहीं बना पायी क्योंकि इनका अभिनय अच्छा नहीं था।

बॉलीवुड

माधुरी दीक्षित की हमशक्ल

माधुरी दीक्षित की हमशक्ल का नाम फरहीन है। फरहीन करीब दो दशक पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री में दिखाई दी थी। यह सबसे पहली फिल्म “जान तेरे नाम” में देखी गई लेकिन यह कड़ी मेहनत के बाद भी इंडस्ट्री में अपना नाम नहीं बना पायी क्योकि इन्होने माधुरी को कॉपी करने की कोशिश की थी।

कैटरीना कैफ की हमशक्ल

कैटरीना कैफ की हमशक्ल का नाम जरीन खान है। यह सलमान खान के साथ फिल्म “वीर” में दिखाई दी थी लेकिन यह इंडस्ट्री में कमाल नहीं कर पायी और इंडस्ट्री से दूर हो गयी। इनकी सबसे बड़ी गलती की थी यह कैटरीना कैफ की कॉपी करना चाहती थी जिसके कारण यह फ्लॉप हो गयी।

ऋतिक रोशन का हमशक्ल

ऋतिक रोशन के हमशक्ल का नाम हरमन बावेजा है। सबसे पहले हरमन फिल्म “लव स्टोरी 2050” में दिखाई दिए थे। उस समय यह सब लोगों के दिलों पर छा गए थे लेकिन लोगों को इनकी एक्टिंग पसंद नहीं आई बस लोगों को यह इसलिए यह पसंद आये थे क्योंकि यह ऋतिक रोशन के हमशक्ल थे। यह इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान नहीं बना पाए।

रीना रॉय की हमशक्ल

रीना रॉय की हमशक्ल बॉलीवुड अभिनेत्री “सोनाक्षी सिन्हा” है। यह एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो इंडस्ट्री में बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हो गई थी। इनकी फिल्म “दबंग” लोगों के बीच बहुत फेमस हो गयी थी। लोगों को सोनाक्षी सिन्हा का अभिनय बहुत ज्यादा पसंद आया था। सोनाक्षी आए दिन चर्चा में बनी रहती थी। यह कभी अपने पिता तो कभी रीना रॉय की हमशक्ल होने के कारण सुर्खियों में रहती थी लेकिन सोनाक्षी ने कभी भी रीना रॉय की कॉपी करने की कोशिश नहीं की और इसीलिए यह इंडस्ट्री में मशहूर हो गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *