जायकेदार मटन खिलाया तो 22 साल की मालकिन आलिया को 55 साल के नौकर रफीक से हो गया प्यार , और कर ली शादी

Monika Tripathi
4 Min Read

प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती। इसका जीता जागता उदाहरण है ,आलिया और रफीक की लव स्टोरी।22 साल की आलिया को 55 सालगिरह के रफीक पर दिल आ गया. सोशल मीडिया पर आज कल एक पाकिस्तानी कपल की कहानी काफी चर्चा में है। इनके बीच 33 साल की उम्र बड़ा फासला था।22 साल की आलिया को 55 साल के रफीक से प्यार हो गया।दोनों ने शादी भी कर ली।दोनों की पहली मुलाकात एक रिक्शे में हुई थी

उस दौरान आलिया को रफीक बिल्कुल पसंद नहीं आए इनका छोटा सा झगड़ा भी हुआ और इन्होंने रफीक को एक थप्पड़ तक लगा दिया था लेकिन फिर रफीक ने आलिया को ऐसा जायकेदार मटन खिलाया जिससे वो रफीक के प्यार में गिरफ्तार हो गई।

इस लव बर्ड की कहानी पाकिस्तानी यूट्यूबर सैयद बासित अली ने शेयर किया है। अपनी लव स्टोरी को बयां करते हुए रफीक ने कहा था कि वो दोनों एक रिक्शे में मिले थे। रिक्शे में एक और लड़का मौजूद था। जो आलिया को गलत नजरों से घूरे जा रहा था। उस समय रफीक ने उसे मना किया तो हम दोनों के बीच थोड़ी सी बहस हो गई और मैंने उसकी पिटाई भी की।

वो वहां से चला जरूर गया, लेकिन उसके जाते ही वो खुद आलिया को देखने लग गए, उनकी इस हरकत से आलिया ने उन्हें थप्पड़ लगा दिया। इस बारे में आलिया का कहना था कि रिक्शा में मौजूद अन्य लड़कों से कहीं अधिक रफीक उन्हें घूर रहे थे यही वजह है कि उन्होंने रफीक को सबक सिखाने के लिए थप्पड़ जड़ दिया।

आलिया के रिक्शा से उतरने के बाद रफीक ने चुपके से उनका पीछा किया और वो अपने मंजिल यानी कि आलिया के घर पहुंच गए। उस दिन वो वहां से लौट आए।फिर अगले दिन वो आलिया के घर जा पहुंचे।वहां पर उनकी आलिया से जमकर बहस हुई।उस दिन भी वो वहां से लौट पड़े। इस तरह से तीन दिन गुजर गए।वहीं चौथे दिन आलिया ने रफीक पर तरस खाकर उनसे पूछ ही लिया कि वो चाहते क्या है ?

रफीक ने आलिया के घर में एंट्री का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने आलिया से उनके घर में नौकरी को लेकर पूछा और उन्होंने बताया कि वो काफी अच्छा खाना बनाते हैं और दूसरे सभी अन्य काम भी कर लेते हैं।रफीक को आलिया के घर में काम करने की नौकरी मिल गई। आलिया के कहे अनुसार रफीक ने पहले ही दिन उन्हें हांडी मटन बना कर खिलाया।आलिया को ये डिश इस कदर पसंद आई कि वो रफीक के प्यार में गिरफ्तार हो गई।

आलिया का कहना था कि मुझे इससे (रफीक) से बेइंतेहा मोहब्बत है क्योंकि जिस तरह का अजीज खाना वो उन्हें बनाकर खिलाते है ना… उन्हें और कोई कतई नहीं खिला सकता। बाद में इन्होंने शादी भी कर ली।कपल ने लास्ट में बताया कि रफीक सभी घरेलू काम में अच्छे हैं और आलिया ऑनलाइन के जरिए कमाई करती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *