Palak Muchhal Name In Guinness Book: बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने सम्मानित किया है। गायिका को यह सम्मान 3,800 हृदय शल्यचिकित्साओं के लिए धन जुटाने के लिए मिला है। एक लोकप्रिय गायिका होने के साथ-साथ पलक मुच्छल सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी हैं। अपनी मधुर आवाज से लोगों का दिल जीतने वाली पलक मुच्छल देश-विदेश में स्टेज शो करके यह धन जुटाती हैं। पलक हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आती हैं।
ज़रूरतमंदों की मदद करती है Palak Muchhal
बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल ( Palak Muchhal Name In Guinness Book) को 3,800 से अधिक वंचित बच्चों की हार्ट सर्जरी के लिए धन जुटाने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित किया गया है।
पलक मुच्छल और उनके भाई पलाश मुच्छल हमेशा ज़रूरतमंदों की मदद करते रहते हैं। पलक और पलाश जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित गरीब बच्चों के लिए धन जुटाने हेतु विदेशों में स्टेज शो करते हैं। पलक को उनके सामाजिक कार्यों के लिए भारत सरकार द्वारा पूर्व में सम्मानित किया जा चुका है।
चार साल की उम्र से ही सीखा शास्त्रीय संगीत
एक इंटरव्यू में पलक ने बताया, “मैंने चार साल की उम्र से ही शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू कर दिया था। तभी मैंने तय कर लिया था कि मैं पार्श्व गापौयिका बनूँगी। 15 अगस्त 2012 को रिलीज़ हुई सलमान खान की फिल्म “एक था टाइगर’ में गाया गाना सुपरहिट हुआ। इसके बाद मुझे बॉलीवुड से और भी ऑफर आने लगे।
मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक

30 मार्च 1992 को जन्मी पलक एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। बचपन से ही उन्हें शास्त्रीय संगीत की शिक्षा मिली। 2022 में Palak Muchhal ने संगीतकार मिथुन शर्मा से मुंबई में शादी की।
दूसरों की सेवा करना जीवन का अर्थ
“एक था टाइगर” “आशिकी 2” और कई हिंदी फिल्मों में कई सुपरहिट गाने गाए हैं। पलक ने हिंदी के अलावा हिंदी, संस्कृत, गुजराती, उड़िया, असमिया, राजस्थानी, बंगाली, भोजपुरी, पंजाबी, मराठी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, सिंधी और मलयालम समेत कुल 17 भाषाओं में गाने गाए हैं। हिट फिल्मों के साथ अपने संगीत करियर की बुलंदियों को छूने के बावजूद, पलक ने कभी अपने उद्देश्य को नहीं भुलाया। Palak Muchhal ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था, “संगीत ने मुझे पहचान दिलाई, लेकिन दूसरों की सेवा करने से मेरे जीवन को अर्थ मिला है।”

