सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ट्रांसजेंडर कपल की प्रेगनेंसी की फोटोज, देखें कैसे लड़का बना माँ

Durga Pratap
4 Min Read

सोशल मीडिया पर आए दिन हमें कई तरह की खबरें देखने को मिलती है। इन दिनों एक खबर जोरों शोरों से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। दरअसल बात ऐसी है कि एक ऐसा कपल है जो मार्च के महीने में एक नन्हे से बच्चे को जन्म देने जा रहा है। यह बहुत ही खास बात है क्योंकि यह कपल कोई और नहीं बल्कि ट्रांसजेंडर है। दरअसल सोशल मीडिया पर इस ट्रांसजेंडर कपल ने खुद इस बात की जानकारी लोगों को दी है कि वह मार्च के महीने में पहले बच्चे को जन्म देने जा रहे हैं। आइए हम आपको इनकी पूरी कहानी बताते हैं।

दरअसल यह दोनों कपल केरल के कोझीकोड के रहने वाले हैं। इन दोनों का नाम सहद और जिया पावल है। हमारे सूत्रों से पता चला है कि सहद करीब 23 साल का है और जिया 21 वर्ष की है। यह दोनों ट्रांसजेंडर कपल है जो 3 साल से साथ में रह रहे हैं पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि जिया ने लड़के के रूप में जन्म लिया, जिसके बाद उन्होंने अपना जेंडर चेंज करते हुए लड़की का रूप ले लिया। वहीं दूसरी और सहद लड़की के रूप में जन्मा था जिसने आगे चलकर लड़के का रूप ले लिया।

सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर वायरल हुई कहानी 

यह कहानी जोरों शोरों से तब से सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जब इन्होंने अपनी पूरी कहानी लोगों के सामने रखी और बताया कि मैं जन्म से ही अपने शरीर से महिला नहीं था, लेकिन मन में यह बात थी कि वह एक बार मां बने। यह एक स्त्री का सपना था कि कोई बच्चा हमें भी मां-बाप के रूप में कहे। आगे उन्होंने बताया कि यह दोनों 3 साल से साथ में रह रहे थे, लेकिन सहद का सपना था कि उन्हें कोई पिता कह कर बुलाए लेकिन अब हैरान करने वाली बात यह है कि अब उनके पेट में 8 महीने का बच्चा पल रहा है।

हमारे सूत्रों से पता चला है कि यह मार्च के महीने में नन्हे से बच्चे को जन्म देंगे। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि जब बच्चा जन्म ले लेगा तो उसे ब्रेस्ट मिल्क बैंक के जरिए दूध पिलाया जाएगा। हैरान करने वाली बात यह है कि ट्रांसजेंडर समुदाय के बीच यह पहला कपल है, जो बच्चे को जन्म देने जा रहा है, इससे पहले ऐसा कोई भी मामला सामने नहीं आया।

दरअसल जिया कोझीकोड मे डांस टीचर का काम करता है। जिया का कहना है कि हमने 3 साल पहले ही साथ में रहने का फैसला ले लिया था। यहां तक कि यह दोनों चाहते थे कि इनका जन्म बाकी ट्रांसजेंडर वालों की तरह ना बीत जाये। इसलिए यह दोनों ही चाहते थे कि इनका कोई बच्चा हो ताकि अगर इन दोनों को कुछ हो जाए तो इनके पीछे भी इनका अंश रहे। इसलिए इन दोनों ने इतना बड़ा कदम उठाया है। देखा जाए तो सोशल मीडिया पर इनकी कहानी आग की तरह वायरल हो रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *