इंडियन आइडल-3 के विनर प्रशांत तमांग का निधन, परिवार ने कहा ‘रात को चैन से सोए थे लेकिन…’

Smina Sumra
4 Min Read
Prashant Tamang

Prashant Tamang Death : प्रशांत तमांग ने मशहूर वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ में काम किया था और सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी!

मनोरंजन जगत से बेहद दुखद खबर आई है। इंडियन आइडल सीजन 3 के विजेता प्रशांत तमांग का आज (11 जनवरी, 2026) महज 43 वर्ष की आयु में हृदयाघात के कारण निधन हो गया। प्रशांत के अचानक निधन से संगीत जगत और उनके प्रशंसक शोक में डूबे हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, 11 जनवरी की सुबह प्रशांत तमांग को अचानक सीने में तेज दर्द होने लगा। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। Prashant Tamang की मृत्यु की खबर फैलते ही पूरा मनोरंजन जगत शोक में डूब गया। कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर प्रशांत की आवाज और सादगी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

संघर्ष से सफलता तक की एक प्रेरणादायक यात्रा

प्रशांत तमांग (Who is Prashant Tamang) का जन्म 4 जनवरी 1983 को दार्जिलिंग में हुआ था। कम उम्र में ही उनके पिता का देहांत हो गया और उन्हें परिवार की जिम्मेदारी उठानी पड़ी। परिवार का सहारा देने के लिए उन्होंने कोलकाता पुलिस बल में कांस्टेबल की नौकरी कर ली। इसी दौरान वे पुलिस ऑर्केस्ट्रा में गायन भी करते थे।

इंडियन आइडल के माध्यम से मिली पहचान 

2007 में प्रशांत तमांग ने इंडियन आइडल सीजन 3 के लिए ऑडिशन दिया और यही पल उनके जीवन का निर्णायक मोड़ साबित हुआ। अपने सरल व्यक्तित्व और भावपूर्ण गायन से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया और अंततः विजेता बने। इस जीत के बाद उन्होंने ‘धन्यवाद’ नामक एक संगीत एल्बम रिलीज़ किया। उन्होंने देश-विदेश में कई लाइव शो करके एक सफल पार्श्व गायक और लाइव कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनाई।

अभिनय के क्षेत्र में भी अपनी छाप

संगीत के साथ-साथ प्रशांत तमांग ने अभिनय में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। 2010 में उन्होंने नेपाली सुपरहिट फिल्म ‘गोरखा पलटन’ से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ‘अंगालो यो माया को’, ‘किना माया मा’, ‘निशानी’, ‘परदेसी’ जैसी कई फिल्मों में भूमिकाएं निभाईं। लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पाताल लोक 2’ में स्नाइपर की भूमिका के लिए उन्हें दर्शकों की सराहना मिली। गौरतलब है कि Prashant Tamang जल्द हीसलमान खान कावे आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आने वाले थे। हालांकि, फिल्म की रिलीज से पहले ही उनके निधन से गहरा शोक है। 

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने बताया कि उन्होंने Prashant Tamang के परिवार और रिश्तेदारों के बयान लिए हैं, जिन्होंने कहा कि उन्हें किसी तरह की गड़बड़ी का शक नहीं है। पुलिस के मुताबिक, अभिनेता के परिवार ने बताया कि तमांग रात को चैन से सोए थे, लेकिन सुबह नहीं उठे। 

Prashant Tamang Death पर प्रतिक्रियाएं

मनोरंजन जगत के साथ-साथ बाहरी हस्तियों ने भी प्रशांत तमांग के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, “इंडियन आइडल के मशहूर गायक और राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार प्रशांत तमांग के अचानक और असामयिक निधन से मैं बहुत दुखी हूं। दार्जिलिंग की पहाड़ियों से उनका जुड़ाव और कोलकाता पुलिस के साथ उनका पूर्व संबंध उन्हें बंगाल में हम सभी के लिए विशेष रूप से प्रिय बनाता था। मैं उनके परिवार, मित्रों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।”

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *