अगर आपके बच्चे के भी हाथ पैर सामान्य से ज़्यादा ठंडे रहते हैं तो जाने इसके कारण और उपाय को…

Smina Sumra
5 Min Read

Causes of cold hand and feet of baby: ठंड के मौसम में बच्चे का हाथ पैर सामान्य से ज़्यादा ठंडा होना कभी सामान्य हो सकता है, तो कभी इसके पीछे कोई कारण भी हो सकता है। अपने बच्चे के साथ ऐसी समाचार समस्या होने पर तुरंत डॉक्टरी परामर्श लें या कुछ घरेलू उपाय करें।

वैसे तो सर्दियों के मौसम में तापमान कम होने के कारण हाथ पैरों का ठंडा रहना आम बात है। लेकिन किसी किसी बच्चे के हाथ पैर ज़रूरत से ज़्यादा ठंडे होते हैं। ऐसे में माता पिता का अपना बच्चों के प्रति चिंता करना लाज़मी है। कई बार तो लोग इसे जॉन्डिस या बुखार जैसी समस्या भी समझने लगते हैं। लेकिन इसके पीछे कई कारण है। यह सवाल गूगल पर सबसे ज़्यादा पूछे जाने वाले सवालों में से एक है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे इस समस्या का कारण और इसके उपाय को।

बच्चों के हाथ पैर सामान्य से ज़्यादा ठंड क्यों रहते हैं? (Causes of cold hand and feet of baby)

सर्दियों के मौसम में छोटे बच्चों के साथ पैर सामान्य से ज़्यादा ठंडे होते हैं। इसका मुख्य कारण हैं कि बच्चे का सर्कुलेशन सिस्टम बाहर की वातावरण की आदत बना रहा होता है। इस वजह से शरीर की गर्मी कम हो जाती है, और बच्चों के हाथ पैर ठंडे हो जाते हैं। कभी-कभी बच्चों के हाथ पैर को ठीक ढंग से नहीं ढकने की वजह से भी उनके हाथ और पैर सामान्य से ज़्यादा ठंडे रहते हैं। ब्लड सर्कुलेशन के कारण भी हाथ पैर ठंडे होते हैं। कभी-कभी ब्लड सर्कुलेशन हाथ-पैर में जाते-जाते कम होने लगता है, जिस वजह से सर्दियों के मौसम में बच्चों के हाथ और पैर (Causes of cold hand and feet of baby) उनके बाकी अंगों के अलावा ठंडे होते हैं। ऐसा होने पर बहुत ज़्यादा घबराने की ज़रूरत नहीं है। बल्कि आप इसके लिए डॉक्टर की मदद के साथ-साथ कुछ घरेलू उपाय को आजमा सकते हैं।

कब लें डॉक्टर की मदद (When to seek doctor advice)

आमतौर पर यह समस्या बच्चों के साथ-साथ बड़ों में भी होती है। इसके बाद भी अगर आपको ऐसा लगता है कि बच्चे के हाथ पैर सामान्य से ज़्यादा ठंड लग रहे हैं तो आप उनके हाथ पैरों को अच्छे से ढक कर रखें। और अगर हाथ पैर ठंडा होने के साथ-साथ बच्चा रो रहा है या चिड़चिड़ा हो रहा है तो आप डॉक्टर से परामर्श ज़रूर लें। आप इन समस्याओं से निजात पाने के लिए बाल रोग विशेषज्ञ से भी मिल सकते हैं।

कैसे रोके बच्चों के हाथ पैर समान इसे ज़्यादा ठंड होने की समस्या को (How to prevent cold hand and feet of baby)

बच्चों के हाथ पैर की समस्या को दूर करने के लिए आप कई घरेलू उपाय को कर सकते हैं, जैसे:

Oil Massage of cold hand and feet

जिस भी बच्चे में यह समस्या है उनके हाथ और पैरो में अच्छे से तेल मालिश करें। बच्चों के हाथ पैरों में अच्छे से तेल मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इसके साथ ही शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन भी ठीक से पहुंचती है।

सर्दियों के मौसम में तेल मालिश करने से बच्चों के हाथ पैर गर्म रहते हैं। तेल मालिश करने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में थोड़ा सा सरसों का तेल लेकर उसे गर्म करें। उसके बाद हल्के हाथों से बच्चों के हाथ और पैरों के साथ पूरे शरीर पर मसाज करें। आप बच्चे की तेल मालिश हफ़्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं।

सर्दियों के मौसम में बच्चों के शरीर में ठंडी हवा को नहीं लगने दें। ऐसे मौसम में आप हमेशा बच्चों को एक हल्का कंबल ओढ़ा कर रखें।

कभी-कभी शरीर में पानी की कमी कि वजह से भी बच्चों के हाथ और पैर ठंडे हो जाते हैं। इसलिए जब बचा 6 महीने का हो जाए तो उसे पर्याप्त मात्रा में पानी दें। और इसके साथ ही स्तनपान भी करवाते रहें।

बच्चे की जन्म के बाद पहली सर्दी के मौसम में आप हमेशा थर्मामीटर रखें। और बच्चे के शरीर का तापमान देखते रहें। तापमान बहुत कम ज़्यादा होने पर तुरंत बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाएं। इसके साथ ही बच्चे को सर्दियों से बचाव के सारे उपाय करते रहें, ताकि बच्चा स्वस्थ रहे।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *