प्रियंका चोपड़ा ने किया खुद से जुड़ा एक खुलासा, 30 की उम्र में अपने अंडे किये फ्रीज

Durga Pratap
3 Min Read

ग्लोबल स्टार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ शादी की थी और प्रियंका पिछले साल ही मां बनीं है। प्रियंका और इनके पति निक जोनास ने शादी के 3 साल बाद सरोगेसी के जरिए एक बच्ची का स्वागत किया है। इनकी बेटी का नाम मालती मैरी जोनास है। इस बच्ची के जन्म के बाद, अभिनेत्री ने एक खुलासा किया हैं। तो चलिए जानते है इस खुलासे के बारे में

डैक्स शेफर्ड के साथ हाल ही में एक बातचीत के दौरान, अभिनेत्री ने कहा कि वह हमेशा से जानती थी कि वह बच्चे चाहती है और यही एक कारण था कि वह निक जोनास को डेट नहीं करना चाहती थी। प्रियंका ने यह भी कहा कि उन्होंने 30 साल की उम्र में अपने अंडे फ्रीज करवाए और इससे उन्हें ‘आजादी’ का एहसास हुआ। “इसके अलावा, प्रियंका ने कहा कि मैं उस व्यक्ति से नहीं मिली थी जिसके साथ मैं बच्चे पैदा करना चाहती थी। तो, इसी चिंता के साथ, मैंने अपने एग्स को फ्रीज़ करवा दिया जिससे बाद में मुझे माँ बनने में दिक्क्त नहीं आये।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने सभी को दी सलाह

इस बारे में अपनी राय बताते हुए प्रियंका ने कहा कि यह बात उनकी मां ने उनसे कही थी और अभिनेत्री ने खुद के लिए फिर ऐसा ही किया। उन्होंने कहा कि 35 साल की उम्र के बाद गर्भवती होना, बेबी को कैरी करना, यह सब बहुत मुश्किल हो जाता है, और खासकर उन महिलाओं के लिए जो अपने पूरे जीवन के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान अब बहुत उंचाईयों पर है।

विज्ञान के पास अब हर परेशानी का हल हैं, “मैं लोगों से कहती हूं कि आप एक कार के लिए पैसे बचाते हैं, इसकी बजाय आप अपने एग्स फ्रीज करवाने में यह पैसा खर्च करें, यह सबसे अच्छा उपहार है जो आप खुद को देंगे क्योंकि माँ बनने की एक उम्र होती है, लेकिन इस विधि को अपनाने से आप किसी भी उम्र में माँ बन सकती है। इसे अपनाने से कोई भी महिला कितनी भी देर काम क्यों न कर ले, उसके अंडे अभी भी उतने ही उम्र के होंगे जितनी उम्र में उन्हें फ्रीज़ किया गया था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *