सोरायसिस का ख़तरा मौसम में बदलाव के साथ होता है, जानिए क्या है इसके लक्षण, और बचाव:-

Smina Sumra
4 Min Read

Psoriasis Diagnosis and treatment : सोरायसिस त्वचा की ऐसी समस्या है जिसमें त्वचा पर खुजली, तथा त्वचा लाल होने की समस्या होती है। इसमें त्वचा पर पपड़ी भी पड़ने लगती है। त्वचा से जुड़ी ये बिमारी सबसे अधिक समय तक चलने वाली बीमारियों में से एक है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

Psoriasis त्वचा की ऐसी समस्या है जिसमें त्वचा पर खुजली और त्वचा लाल होने लगती है। इस समस्या में त्वचा पर पपड़ी भी होने लगती है। त्वचा से जुड़ी बिमारियों में सोरायसिस बहुत लंबे समय तक चलने वाली बीमारियों में से एक है। आमतौर पर ये समस्या हार्मोन के परिवर्तन और इम्यूनिटी सिस्टम के कमज़ोर होने के कारण होती है। आपकी कुछ आदतों के कारण या आसपास की चीजों के कारण सोरायसिस (Psoriasis Diagnosis and treatment) की समस्या बढ़ती है।

Psoriasis के लक्षण (Symptoms of Psoriasis)

सोरायसिस की समस्या आपकी त्वचा को प्रभावित कर सकती है। सोरायसिस में त्वचा पर बहुत खुजली होती है। और कभी कभी स्थिति इतनी ख़राब हो जाती है कि त्वचा पर सूजन होने के साथ साथ दर्द भी होने लगती है। जिसके फलस्वरूप त्वचा पर पपड़ी पड़ने लगती है। कभी-कभी पपड़ी से खून भी निकलने लगता है। सोरायसिस की समस्या जोड़ों पर भी असर करती है। इसकी वजह से जोड़ों में सूजन होने लगता है। इस समस्या में त्वचा पर बहुत ज़्यादा खुजली होने लगती है। इस समस्या के कारण कभी-कभी मानसिक तनाव भी होने लगता है।

सोरायसिस का मुख्य कारण

मौसम में बदलाव

डॉक्टर के रिसर्च के अनुसार Psoriasis ठंड के मौसम में और ड्राइनेस की स्थिति में अधिक होती है। सोरायसिस की समस्या में लोगों को सर्दियों के समय यह गर्मियों के समय में त्वचा स्मूथ होती है।

शराब पीना

 अगर आपको शराब पीने की आदत है, तो यह त्वचा की सेहत पर सीधा असर कर सकता है। शराब पीना सामान्य रूप से भी शरीर की सेहत को हानि पहुंचाता है। शराब पीने से त्वचा संबंधी परेशानियां अधिक होने लगती है। यदि आपको सोरायसिस की समस्या है, तो आपको तुरंत किसी त्वचा रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए। वह आपकी शराब की खपत के लिए सीमा निर्धारित कर सकेंगे। जिससे कि आपके सेहत और आपकी त्वचा की स्थिति पर ज़्यादा असर नहीं होगी।

डिप्रेशन

 आमतौर पर त्वचा से जुड़ी समस्या डिप्रेशन के कारण ही होती है। डिप्रेशन के कारण आपकी त्वचा में सूजन होने लगती है। जिसके कारण त्वचा की बीमारी होने लगती है। इस तरह की मानसिक परेशानियों से बचने के लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। वह आपको तनाव को प्रतिबंधित करने के लिए कुछ तरीके में आपकी सहायता कर सकते हैं। जिससे आपकी त्वचा को और अधिक नुकसान ना हो सकें।

Read this also: बच्चों के दांतों की देखभाल कर कीड़े से बचाएं, इन उपायों से बचाएं दांत

:- सोरायसिस को दूर करने के लिए घरेलू उपाय (Home remedies to cure psoriasis)

हल्दी और गुलाब जल

हल्दी और गुलाब जल कर लेप बनाकर नियमित रूप से सुबह और शाम लगाएं इससे सोरायसिस की समस्या में लाभ मिलता है।

फिटकरी

सोरायसिस की समस्या होने पर पानी में फिटकरी डालकर नहाएं। इससे त्वचा पर होने वाली खुजली और रूखापन दूर होता है। इसके लिए एक बाल्टी पानी में दो कप फिटकरी डालकर 15 मिनट तक पानी में प्रभावित अंग डूबा कर रखें।

एलोवेरा 

एलोवेरा के जेल को निकालकर सोरायसिस से प्रभावित जगह पर लगाएं। फिर हल्के हाथों से मालिश करें। नियमित रूप से ऐसे करने से खुजली की समस्या में आराम मिलता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *