साल 1971 में आई फिल्म आनंद उस दौर में सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना ने अपने बेहतरीन अभिनय से सभी का दिल जीत लिया था। आनंद के गानें और डायलॉग्स आज भी लोगों के जहन में बसे हैं।

51 साल बाद बनेगी राजेश खन्ना-अमिताभ बच्चन की Anand की रीमेक
ऐसे में फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुनकर उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे। बताया जा रहा है कि 51 साल बाद इस कल्ट क्लासिक फिल्म का रीमेक बनने जा रहा है।हालांकि अभी तक फिल्म की कास्टिंग को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि इस फिल्म को एन.सी सिप्पी ने प्रोड्यूस किया था, वहीं अब इसकी रीमेक को उनके पोते समीर राज सिप्पी और विक्रम खखर मिलकर प्रोड्यूस करने जा रहे हैं।
OFFICIAL REMAKE OF ‘ANAND’ ANNOUNCED… #Anand – one of the most iconic films starring #RajeshKhanna and #AmitabhBachchan, directed by #HrishikeshMukherjee – will be remade by the original producer – #NCSippy’s grandson #SameerRajSippy – along with producer #VikramKhakhar. pic.twitter.com/DdhxZrRXDz
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 19, 2022
ऐसी हो सकती है कहानी
इस फिल्म को एन.सी सिप्पी ने प्रोड्यूस किया था। अब इसकी रीमेक को उनके पोते समीर राज सिप्पी और विक्रम खखर मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। हालांकि फिल्म की स्टार कास्ट और शूटिंग को लेकर कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। साथ ही फिल्म के प्रोड्यूसर को लेकर भी कुछ फाइनल नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की कहानी महामारी के बाद के समय पर आधारित होगी

फिल्म के मशहूर डायलॉग
मालूम हो कि इस फिल्म को ऋषिकेश मुखर्जी और गुलजार ने लिखा था। फिल्म के डायलॉग्स भी गुलजार ने लिखे थे।फिल्म में कई मशहूर डायलॉग हैं लेकिन इनमें से सबसे मशहूर है, ‘बाबूमोशाय, जिंदगी बड़ी होनी चाहिए.. लंबी नहीं।’ इसके अलावा ‘बाबूमोशाय जिंदगी और मौत तो ऊपरवाले के हाथ है.. उसे ना तो आप बदल सकते हैं ना मैं।’ ‘कब कौन कैसे उठेगा यह कोई नहीं बता सकता’, ‘आनंद मरा नहीं, आनंद मरते नहीं..।’, ‘ये भी तो नहीं कह सकता कि मेरी उम्र तुझे लग जाए।’

