दीपिका पादुकोण को उनकी नई उपलब्धि के लिए रणवीर सिंह ने बधाई दी, अलगाव की अफवाहों के बीच उन्हें ‘मेरी क्वीन’ कहा

बॉलीवुड के स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को लोगो को प्यार मिलता आया है । दोनो का रिश्ता वक्त के साथ और मजबूत होता दिख रहा है। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया में फैली खबर जिसमें उन दोनों को अलगाव की चर्चा हो रही थी, उस पर दोनों ने बहुत अच्छी तरह से रोक लगाया।
इन अफवाहों के बीच रणवीर ने अपनी वाइफ यानी दीपिका पादुकोण के लिए एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट को शेयर करने का बहुत अच्छा अवसर था, जो कि दीपिका के अंतरराष्ट्रीय ज्वेलरी ब्रैंड के द्वारा उन्हें ब्रांडी एंबेसडर साइन किए जाने की बात की घोषणा थी।
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे चहेती अदाकाराओं में से एक है। वह रणवीर सिंह के साथ काफी अच्छी अंडरस्टैंडिंग और बॉन्ड शेयर करती है। दोनों एक दूसरे पर प्यार बरसाने का कोई भी मौका नहीं गंवाते हैं। ऐसे ही एक मौके पर रणवीर सिंह ने अपना प्यार दिखाते हुए दीपिका की तारीफ के साथ एक पोस्ट शेयर किया। फेमस ज्वेलरी ब्रैंड कार्टियर नेट पर दीपिका पादुकोण को अपने नए ब्रांडी एंबेसडर बनाए जाने की घोषणा एक तस्वीर शेयर करके की। इस तस्वीर में दीपिका ने व्हाइट कलर का गाउन पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने एक खूबसूरत सा डायमंड नेकलेस पहना हुआ है।
इस पोस्ट पर रणवीर की प्रतिक्रिया ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। जहाँ उन्होंने लिखा “माइ क्वीन मुझे आप पर गर्व हो रहा है”। और इसी के साथ ही उन्होंने तिरंगे और एक दिल की इमोजी भी बनाई। इस कमेंट ने लोगों को ये सुनिश्चित करवा दिया कि दोनों के बीच अब कुछ भी गलत नहीं है।
कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया में ये अफवाह फैली थी कि दोनों अलग होने का विचार कर रहे हैं। दीपिका को कुछ दिन पहले स्वास्थ्य में शिकायत होने की वजह से हॉस्पिटल में ऐडमिट कराया गया था। जहाँ उन्होंने बेचैनी की शिकायत बताई थी। इसके बाद उन्हें एअरपोर्ट पर बिना एंगेजमेंट रिंग की स्पॉट किया गया था। तो लोगों ने कयास लगाके शुरू कर दिए थे कि दोनों अलग होने वाले हैं।