भारत के छत्तीसगढ़ में मिला दुनिया का सबसे निडर जीव, जो इंसानों की तरह सोचता और महसूस करता है, दुनिया सदमे में हैं

Shilpi Soni
4 Min Read

कभी -कभी हमे अचानक ऐसे जीव-जंतु  दिख जाते हैं, जिन्हे कभी नहीं देखा होता है। छत्तीसगढ़ राज्य के कांकेर जिले में ऐसा ही एक जीव देखे जाने के बाद वन विभाग और पशु प्रेमियों में खुशी का माहौल है। दरअसल, वन विभाग के अमला को जिले के दुधवा फॉरेस्ट रेंज में दुनिया का सबसे निर्भीक कहे जाने वाला  जानवर दिखाई दिया है। जिसका नाम है ‘हनी बैजर’ … ज्ञात हो कि  हनी बेजर के बेहद बड़े नाखून और दांत होते हैं, इस कारण से किसी भी जानवर को इससे लड़ने की हिम्मत नहीं होती है।

ये जानवर देश के कुछ ही क्षेत्रों में देखा गया है और पहली बार छत्तीसगढ़ मे देखने को मिला है। हनी बैजर प्रायः विदेशों में ही देखने को मिलता है और यहां उनकी प्रजाति नहीं के बराबर है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में ये जानवर दिखे जाने से प्रशासन अमले ने भी खुशी जाहिर की है। कोटलभट्टी के जंगल का इलाका कांकेर, कोंडागांव और धमतरी जिला के अंतर्गत आता है और पास में  सीतानदी अभ्यारण होने से उधर से ही इस जानवर के आने की संभावना जताई जा रही है।

सड़क के किनारे घूम रहा था जीव

दुधवा फॉरेस्ट रेंज के कोटलभट्ठी में ग्रामीणों ने सड़क किनारे हनी बैजर को घूमते हुए देखा, तो अचम्भित हो गए। गांव वालों से ऐसा जीव पहले कभी नहीं देखा था, इसलिए फ़ौरन इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग ने जानवर को अपने कब्जे में लिया और उसकी देखभाल की जा रही है।

कांकेर जिले के वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि हनी बैजर पहली बार दिखाई दिए हैं। बिज्जू की प्रजाति के इस जीव की संख्या डेढ़ दशक में तेजी से कम होने से इसे विलुप्त वन्यजीवों की श्रेणी में रखा गया है। फॉरेस्ट असफरों के अनुसार, हनी बैजर मस्टेलिडाएकुल और मेलिवोरा प्रजाति का जानवर है। इनका शिकार खाल, फर, कॉस्मेटिक के चलते किया जाता रहा है।

जिले के वन अधिकारी आलोक वाजपेयी ने बताया कि, .हनी बैजर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में मोस्ट फियरलेस क्रीचर के नाम से दर्ज है। यह बेहद खूंखार, निडर, बुद्धिमान और चालाक होता है।.

 इंसानों की तरह सोचता है ‘हनी बैजर’

बताया जाता है कि अगर इस जीव को किसी कमरे में बंद कर दिया जाये,तो यह दरवाजे की कुंडी खोल सकता है। यह पत्थर, मिट्टी या डंडे की मदद से दीवार पर चढ़कर भाग जाता है। इसके अलावा यह जीव जमीन में गड्ढा करके सुरंग बनाना भी जानता है। खुद को असुरक्षित महसूस करने पर हालातों को समझता है और फिर योजना तैयार करके भाग निकलता है। बताते है कि यह जीव इतना समझदार है कि बिल्कुल इंसानों की तरह सोच सकता है।

इतना ही नहीं ‘हनी बेजर’ जंगल में लगातार विचरण करने वाला जानवर है, यह कभी अपना घर नहीं बनाता। बताया जाता है कि यह लोमड़ी और गीदड़ों के ठिकानों पर कब्जा जमा लेता है। अपने धार वाले और लंबे नाखून का उपयोग करके यह यह शिकार करता है और 30 फीट गहरी सुरंग को बड़े आराम से खोद सकता है। शिकार के लिए हमेशा यह रात को निकलता है। इसकी औसत आयु 15 से 20 वर्ष होती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *