RCB Become Champion of IPL 2025 : 3 जून अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में RCB ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जीत के बाद विराट कोहली भावुक हो गए, जबकि अनुष्का जीत के बाद खुश दिखीं।
RCB जीत के बाद कोहली ने अनुष्का को लगाया गले
पहली बार आईपीएल जीतने के बाद विराट कोहली (RCB Become Champion of IPL 2025) खुशी से रो पड़े। अनुष्का शर्मा से गले मिलने के बाद वह खूब रोए, जिसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा ने भी अपने पति की जीत का जश्न मनाया। पहले वह ताली बजाती नजर आईं और फिर क्रिकेटर को गले लगाकर जीत की बधाई देती नजर आईं।
RCB जीत के बाद रो पड़े कोहली
आईपीएल फाइनल (RCB Become Champion of IPL 2025 ) जीतते ही बेंगलुरु टीम के खिलाड़ी विराट कोहली फूट-फूट कर रो पड़े। आईपीएल (IPL 2025 Winner) के 17 साल के इतिहास में पहली बार बेंगलुरु चैंपियन बनी है। विराट कोहली ने जीत के बाद कहा, “भले ही डिविलियर्स को रिटायर हुए चार साल हो गए हों, लेकिन मैंने कहा था कि यह टीम जितनी हमारी है, उतनी ही आपकी भी है। वह आज हमारे साथ ट्रॉफी उठाने के भी पूरे हकदार हैं। मेरा दिल बेंगलुरु के साथ है। मेरी आत्मा बेंगलुरु के साथ है और यह वो टीम है जिसके लिए मैं अपने आखिरी आईपीएल मैच तक खेलूंगा।”
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फिल साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रुमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेज़लवुड।
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वधारा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजय कुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
यह भी पढ़ें : कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान, इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट में दी जानकारी
आईपीएल क्लोजिंग सेरेमनी में मंच पर शंकर महादेवन
मशहूर गायक शंकर महादेवन ने आईपीएल 2025 के समापन समारोह में प्रस्तुति दी थी। शंकर महादेवन के अलावा सिंगर के साथ उनके बेटे शिवम और सिद्धार्थ महादेवन भी मौजूद रहे थे। भारत माता की जय के नारे से स्टेडियम गूंज उठा। ‘जो लक्ष्य है तेरा, लक्ष्य को हर हाल में पाना है’, ‘सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी’, ‘वंदे मातरम’, ‘कंधो से मिलते हैं कंधो कदमों से कदम मिलते हैं’ जैसे देशभक्ति गीतों से स्टेडियम में माहौल बन गया। अहमदाबाद का पूरा स्टेडियम (RCB Become Champion of IPL 2025) देशभक्ति में डूबा नजर आ रहा है. क्रू ने ‘जय हो’ गाने के साथ भारतीय सेना को श्रद्धांजलि दी।

