हथेली पर लाल दाने होने के क्या कारण है? जाने इसका इलाज़

Smina Sumra
6 Min Read
red rash on palms

Red rash on palms: हथेलियों पर लाल दाने कई कारणों की वजह से हो सकते हैं। आइए जानें इसके कारण, लक्षण, और इलाज के बारे में

Red rash on palms: अक्सर शरीर के कई हिस्सों दाने निकलने लगते हैं। यह दाने शरीर में कुछ गड़बड़ी यह समस्या के कारण निकलते हैं। ज़्यादातर ऐसे दाने अपने आप ही कुछ दिनों में ठीक हो जाते हैं। लेकिन क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप ही हथेलियों पर लाल दाने या बंप हुए हो। हथेलियों पर लाल दाने या बंप कई वज़ह से हो सकते हैं।

दरअसल डीशिड्रोसिस (Dyshidrosis) की समस्या के कारण आपकी हथेलियों पर लाल दाने होने लगते हैं। जिस कारण आपकी हथेलियों में बहुत खुजली और कभी-कभी आपको दर्द का भी सामना करना पड़ सकता है। आपकी हथेलियों में डीशिड्रोसिस पाए जाते हैं। जो सूख जाने के बाद हाथों की स्किन पर पपड़ी जैसी हो जाती है। आइए जानते हैं हथेलियों पर डीशिड्रोसिस या लाल दाने होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं? और इसके लक्षण और इलाज के बारे में

:- हथेलियों पर लाल दाने होने के कारण
(Red rash on palms)

हथेलियों पर लाल रंग के दाने या डिशिड्रोसिस होने के पीछे कई वज़ह हो सकते हैं। डॉक्टर के अनुसार यह समस्या किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। डीशिड्रोसिस (Red rash on palms) का कारण अभी तक सही ढंग से नहीं पता चल पाया है। यह एक तरह एग्जिमा होता है। यह समस्या एलर्जी और फीवर के कारण भी हो सकता है। इस समस्या के मुख्य कारण इस प्रकार है:

1. अधिक तनाव

2. कुछ विशेष धातुओं के संपर्क में आने से

3. स्किन संवेदनशील होना

4. एटॉपिक डर्मेटाइटिस

5. एग्ज़िमा

6. स्किन से जुड़ी कई और समस्याएं

:– हथेलियों पर लाल दाने होने के लक्षण
(Symptoms of red rash on palms)

डिशिड्रोसिस की समस्या के कारण आपकी हथेलियों पर लाल रंग के दाने होते हैं। कई बार यह दाने फफोले का भी रूप ले लेते हैं। और ज़्यादातर हथेलियों के किनारे होते हैं। यह फफोले बहुत छोटे छोटे होते हैं और एक साथ ढेर सारे होते हैं। डीशिड्रोसिस की समस्या के प्रभाव से हथेलियों में बहुत खुजली और दर्द की समस्या होने लगती है। हाथ में निकलने वाले यह लाल रंग के दाने लगभग 2 से 3 सप्ताह में सूख जाते हैं। डिशिड्रोसिस की समस्या में नज़र आने वाले मुख्य लक्षण इस प्रकार है:

1. हथेलियों पर लाल दाने

2. हथेलियों पर फफोले हो जाना

3. हाथों की त्वचा में बहुत दर्द होना

4. त्वचा पर बहुत खुजली होना

5. हल्का बुखार होना

:- डिशिड्रोसिस मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं।

साधारण डिशिड्रोसिस :- इसमें हथेलियों पर सिर्फ फफोले होते हैं। और यह लाल रंग के नहीं होते हैं।

डिशिड्रोसिस एग्जिमा :- जिसमें हथेलियों पर फफोले के साथ लालिमा भी रहती है।

इन दोनों स्थिति में खुजली का स्तर बहुत तेज़ होता है। और यह खुजली फफोले के दाने के पहले या उसके बाद भी हो सकते हैं।

:- हथेलियों पर लाल दाने की समस्या का इलाज़ (Treatment of the problem of red rash on palms)

हथेली पर लाल रंग के दाने की समस्या का सही इलाज डॉक्टर इनके लक्षणों को नज़र में रखते हुए करते हैं। इसके इलाज में डॉक्टर आपको कुछ दवाओं का सेवन और मलहम का उपयोग करने को कहते हैं। ज़्यादातर लोगों को इस समस्या में खुजली बहुत अधिक होती है। इसलिए उन लोगों को खुजली की समस्या को कम करने के लिए दवाएं दी जाती है।

जिन लोगों को यह समस्या बहुत ज़्यादा होती है उनका इलाज भी लंबे समय तक चलता है। इस समस्या का मुख्य कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है इसलिए इसका इलाज भी सही तरीक़े से नहीं हो पाता है।

इस समस्या में आप अपने हाथों की साफ़ सफ़ाई का विशेष ख्याल रखना चाहिए। गंदगी या धूल मिट्टी के संपर्क में बिल्कुल नहीं आना चाहिए। इस समस्या के लिए मानसिक स्थिति भी ज़िम्मेदार हो सकती है इसलिए आपको तनाव से बचना चाहिए। और चिंता मुक्त ज़िंदगी जीना चाहिए। अपने हाथों को कोबाल्ट जैसे धातु से दूर रखना चाहिए। अपने हाथों को साबुन या हैंड वॉश से हमेशा धोते रहना चाहिए।

और ध्यान रखें कि हाथ धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करना है। अपने हाथों को हमेशा मॉइश्चराइज रखना चाहिए। हाथों को सूखा रखना चाहिए। फफोले को बार-बार छूना या खरोचना नहीं चाहिए। सही उपचार कराने के लिए त्वचा रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए।

जैसा कि आपको बताया है कि डिशिड्रोसिस का कोई सटीक इलाज़ नहीं मिल पाया है। लेकिन इसके लक्षणों को तब तक कंट्रोल किया जा सकता है। जब तक कि वह गायब ना हो जाए। बस सही डॉक्टर से इलाज़ और सही तरीके से देखभाल और परहेज करके इस समस्या से होने वाली सभी दिक्कतों से बचने में आप सक्षम हो सकते हैं।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *