Relationship Tips : इन कारणों के चलते महिलाएं अपने रिश्ते में खो देती हैं रूचि

Relationship Tips : इन कारणों के चलते महिलाएं अपने रिश्ते में खो देती हैं रूचि

Relationship Tips : आपने देखा होगा कि कई बार महिलाएं अपने पार्टनर के साथ खुश नहीं होती है और वह हर काम करने से मना करने लगती है। शोधो के अनुसार पता चला है कि हर बार फिजिकल रिलेशनशिप एक जैसा होने से महिला बोर हो जाती है और शारीरिक सम्बन्ध बनाने से इंकार करती है। आजकल लोगों के बीच फिजिकल रिलेशन बनाने से दूर होना एक आम समस्या बन गई है।

कई बार पार्टनर एक-दूसरे के साथ मेल नहीं खा पाते हैं साथ ही कुछ इमोशनल और फिजिकल कारण भी हो सकते हैं जो उन्हें एक-दूसरे से अलग रखते है। आज हम आपको कुछ ऐसी समस्या बतायेंगे जिसके कारण महिलाएं फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए तैयार नहीं होती है।

Relationship Tips

तनाव

फिजिकल रिलेशन नहीं बनाने का महत्वपूर्ण कारण तनाव हो सकता है। जब कोई भी व्यक्ति इमोशनली बहुत परेशान होता है तो उसे हर काम एक बोझ की तरह लगता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति तनाव के अलावा कुछ और सोचने की शक्ति खो देता है।

खराब शारीरिक सम्बन्ध

कुछ मामले ऐसे होते हैं जहां पुरुष महिला के हिसाब से परफॉर्म नहीं कर पाते हैं जिसके कारण महिला फिजिकल रिलेशन बनाने में अपनी रुचि खो देती है। आज के समय में यह एक आम समस्या हो गई है।

Relationship Tips

दर्द

अगर फिजिकल रिलेशन बनाते समय दर्द होता है तो इसका मतलब है कि शरीर के अंदर कोई समस्या है। इस समस्या में पेल्विक फ्लोर डिसफंक्शन भी शामिल है। यह शरीर में हार्मोन्स के बदलाव के कारण भी हो सकता है। जहां टेस्टोस्टेरोन और एस्ट्रोजन का लेवल भी दर्दनाक फिजिकल रिलेशनशिप का कारण भी हो सकता है।

बदबू

अगर आपके शरीर से दुर्गंध आती है तो हर व्यक्ति आपसे दूर रहने की कोशिश करता है। यदि आपको बहुत अधिक पसीना आता है और आपके मुंह से दुर्गंध आती है तो कोई भी व्यक्ति आपके पास आना नहीं चाहेगा चाहे वह आपसे कितना भी प्यार करता हो।

मनोवैज्ञानिक कारण

अगर किसी व्यक्ति को बहुत ज्यादा एंजाइटी या डिप्रेशन हो तो इसका सबसे ज्यादा असर फिजिकल रिलेशन पर पड़ता है।

Durga Pratap

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *