Remedies to Get Rid of Dark Lips: होठों में कालेपन कई कारणों से हो सकते हैं। आप बाजार के प्रोडक्ट्स के बजाय इस समस्या को घरेलू उपायों द्वारा ख़त्म कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?
Causes of dark lips : कहते हैं मुस्कान से चेहरे की चमक आती है। लेकिन जब मुस्कुराते समय काले होंठ नज़र आए तो फिर मुस्कान की रंगत चली जाती है। पर काले होंठ का कारण हमारी ख़राब दिनचर्या है। जो आप प्रोडक्ट होठों के लिए इस्तेमाल करते हैं उसमें पता नहीं कैसे-कैसे केमिकल्स मिले होते हैं। और लोग व्यस्त इतने रहते हैं की होंठों की देखभाल करने का टाइम ही नहीं मिलता। इस तरह धीरे-धीरे होंठों का कालापन बढ़ता ही चला जाता है। ऐसा इसलिए होता है कि हम सही प्रोडक्ट का चुनाव नहीं कर पाते हैं।
लेकिन अब आपको चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है। हम आपको ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिसे आप घर में रखी हुई चीजों से अपने होठों के कालेपन को दूर कर सकते हैं। यह बहुत फायदेमंद भी है और आसान भी हैं। और ना ही इसके लिए हमें पैसे ख़र्च करने की ज़रूरत है। आप घर में रखी हुई चीज़ों का इस्तेमाल करके अपने होठों के कालेपन को दूर कर सकते हैं। लेकिन यह जानने के पहले यह जानना ज़रूरी है कि किस कारण से होठों में कालापन होता है।
होंठों में कालेपन के कारण (Causes of dark lips)
होंठों के काला दिखने से ही यह पता चल जाता है कि आप अपने होंठों का कितना ख़्याल रखते हैं। लेकिन आप होठों को काले होने से बचा सकते हैं। यदि आप रोजमर्रा कि कुछ ऐसी चीज़ों पर ध्यान दें तो आप अपने होठों के कालेपन को दूर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसके कालेपन का क्या कारण है?
:- हमलोग हमेशा किसी न किसी रासायनिक उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं। इससे होंठों की नेचुरलिटी खो जाती है।
:- ज्यादा धूप में बाहर निकलने के कारण ही होंठ काले पड़ जाते हैं। क्योंकि सूर्य की पराबैंगनी किरणें त्वचा को काले कर देते हैं।
:- त्वचा के लिए विटामिन सी और B12 पोषक तत्वों का मिलना ज़रूरी होता है। इन ज़रूरी पोषक तत्वों की कमी के कारण भी होंठ काले पड़ जाते है।
:- ज़रूरत से ज़्यादा लिपस्टिक का इस्तेमाल करना भी होठों को काला कर सकता है। क्योंकि लिपिस्टिक में कई तरह के केमिकल्स पाए जाते हैं।
:- अगर होठों का देखभाल अच्छे से ना करें तो भी वह काले पड़ सकते हैं।
:- धूम्रपान करने के कारण भी होंठ काले हो जाते हैं। इसमें होंठ काले होने के साथ-साथ कई तरह की बीमारियां भी हो जाती है।
:- डॉक्टर्स का कहना है कि बार-बार जीभो को होठों पर फेरने से भी होंठ काले पड़ जाते हैं।
होठों के कालेपन को कैसे दूर करें? (how to get rid of dark lips)

वैसे तो बाजार में कितने तरह के प्रोडक्ट मिल जाते हैं। जिनके द्वारा होठों के कालेपन को दूर किया जा सके। लेकिन इसके बावजूद होठों को घरेलू नुक्से के मदद से दूर किया जा सकता है। जो फायदेमंद भी है और भरोसे के लायक भी है। इसलिए यहां हम आपको प्राकृतिक उपाय बताने जा रहे हैं जिसके द्वारा आप होठों के कालेपन को दूर कर सकते हैं।
1:- नींबू और शहद
नींबू और शहद के मिश्रण के द्वारा भी होठों ( Remedies to Get Rid of Dark Lips) के कालेपन को दूर किया जा सकता है। क्योंकि इनमें विटामिन सी पाया जाता है। और विटामिन सी को एस्कोरबिक एसिड भी कहा जाता है जिसके कारण सभी तरह के ब्यूटी उत्पादकों में इसका यूज़ किया जाता है। चाहे वह चेहरे पर लगाने वाली क्रीम हो या होंठों पर लगाने वाले सभी में इसकी महक ज़रूर आती है।
सामग्री
एक चम्मच नींबू का रस
एक चम्मच शहद
इस्तेमाल करने का तरीक़ा
नींबू के रस और शहद को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
फिर इस मिश्रण को होठों पर लगाएं और 1 घंटे के लिए छोड़ दें।
1 घंटे के बाद इसे किसी मुलायम कपड़े से पोंछ लें।
आप इस मिश्रण को एक हफ़्ते तक फ्रीज में भी रख सकते हैं।
यह कैसे लाभदायक है?
शहद और नींबू त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। क्योंकि इनमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा को सेफ्टी प्रदान करते हैं। अध्ययनों के द्वारा पता चला है कि शहद में एंटीमाइक्रोबियल, एंटीएलर्जिक, एंटीटॉक्सिक, मॉइश्चराइजिंग और ख़ून को साफ़ करने जैसे गुण पाए जाते हैं। यह होंठ को मॉइश्चराइजर प्रदान करता है और कंडीशनर का काम करता है।
2. चुकंदर
चुकंदर में प्राकृतिक रूप से लाल कलर पाया जाता है। इसके इस्तेमाल से होठों का कालापन दूर किया जा सकता है। इसमें Betalains का गुण पाया जाता है, जिसके कारण यह लाल रंग का होता है।
सामग्री
चुकंदर के टुकड़े
इसका इस्तेमाल कैसे करें?
चुकंदर के टुकड़े को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें।
जब वह ठंडा हो जाए तो उससे कुछ देर होठों की मालिश करें।
फिर 20 -25 मिनट तक इसको होठों पर लगे रहने दें और फिर होंठ धो लें।
इस्तेमाल करने का दूसरा तरीक़ा
एक चम्मच चुकंदर का पेस्ट
थोड़ी सी चीनी
चुकंदर के पेस्ट में थोड़ी सी चीनी मिलाकर स्क्रब तैयार कर लें।
फिर इस स्क्रब को हल्के हाथों से होठों पर मालिश करें। और रात भर के लिए इसे छोड़ दें। सुबह इसे पानी से अच्छे से धो लें।
लाभ
चुकंदर के पेस्ट या जूस का यूज़ प्राकृतिक रूप से डाई करने के लिए किया जाता है। यह कई लोगों को एलर्जी भी कर सकता है। जिन्हें एलर्जी नहीं करता है वह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. नारियल तेल
नारियल तेल को बालों के साथ साथ त्वचा और होंठों के लिए भी बहुत फायदेमंद बताया गया है। इसको इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है।
सामग्री
नारियल तेल
इस्तेमाल करने का तरीक़ा
नारियल तेल को अपने होंठों पर बाम की तरह मसाज करें। इसे आप दिन भर में कई बार कर सकते हैं।
आप होंठ सूखने पर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
लाभ
नारियल तेल रूखे और काले होंठों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह होठों को नरम करने के साथ-साथ रंगत भी निखारता है। यह सूरज की आने वाली हानिकारक किरणों से भी उनकी रक्षा करता है।
4. बादाम तेल
बादाम तेल बालों और होठों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके कई सारे फायदे होते हैं।
सामग्री
बादाम तेल
उपयोग में लाने का तरीक़ा
एक या दो बूंद बादाम का तेल लेकर अपने होठों पर मालिश करें।
फिर 1 या 2 मिनट तक मसाज करके इसे रात भर के लिए छोड़ दें।
इसको हम रात में मसाज करके रात भर के लिए छोड़ देंगे। इससे होठों का कालापन दूर होगा।
लाभ
बादाम के तेल में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इस तेल में भरपूर मात्रा में एमोलिएंट गुण होता है। जो त्वचा की रंगत को साफ़ करता है। और त्वचा में कसाव बनाने का काम भी करता है। इसलिए इसका उपयोग होठों का कालापन दूर करने के लिए और मुलायम बनाने के लिए किया जाता है।
5. बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा त्वचा के डेड सेल्स को हटाकर उन्हें अच्छे से साफ़ करने में मदद करता है।
सामग्री
एक चम्मच बेकिंग सोडा
पानी
टूथब्रश
लिप बाम या जैतून का तेल
उपयोग में लाने का तरीक़ा
बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट से अपने होठों पर उंगली के द्वारा दो-तीन मिनट तक मसाज करें। फिर इसे साफ़ पानी से धो लें। फिर इस पर लिप बाम या तेल लगा लें। इसको आप हर दूसरे दिन लगा सकते हैं।
6. एलोवेरा
एलोवेरा जेल प्रकृति द्वारा दी गई वरदान जैसी है। इसके द्वारा आप होंठों को नरम और कालेपन से बचा सकते हैं।
सामग्री
एलोवेरा जेल
इसे यूज़ करने का तरीक़ा
होंठों पर एलोवेरा जेल लगाकर सूखने दें।
फिर इसे गुनगुने पानी से धो दें।
ऐसा आप रोज़ एक बार कर सकते हैं।
यह कैसे लाभदायक है?
एलोवेरा जेल स्किन को रोगों से मुक्त करता है। और इसके पोषक तत्वों को बनाए रखने में मदद करता है। इसमें एंटीइन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह त्वचा के लिए काफ़ी लाभदायक होते हैं।
7. सेब का सिरका
एक चम्मच सेब का सिरका
एक चम्मच पानी
रूई
इस्तेमाल करने का तरीक़ा
सेब के सिरके को पानी में मिलाएं।
अब इसे रूई की सहायता से होठों पर लगाकर सूखने दें।
जब यह सूख जाए तो इसे 10-15 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो दें।
ध्यान रखें सिरके को कभी भी रात भर के लिए लगाकर ना छोड़े।
यह कैसे फायदेमंद है?
सेब के सिरके में विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है। यह होठों के रंगत को निखारने में मदद करता है। इससे चेहरे के मुंहासे भी ठीक होते हैं।
8. ग्लिसरीन
इसका यूज़ बहुत पुराने समय से होता आ रहा है। यह त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद है।
सामग्री
ग्लिसरीन
रूई
इस्तेमाल में लाने का तरीक़ा
रुई के मदद से ग्लिसरीन को होठों पर लगाएं। और इसे रात भर के लिए छोड़ दे।
अगली सुबह पानी से धो लें ।
इस तरह इसका रोज़ इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह कैसे फायदेमंद है?
यह त्वचा के मॉस्चराइजर को बनाए रखता है। और बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम कर सकता है। अगर इसका नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाए तो त्वचा को निखारने में यह सहायता करता है।
होठों के कालेपन को दूर करने के कुछ अन्य उपाय (Some other remedies to get rid of dark lips)
धूम्रपान का त्याग:- धूम्रपान होठों की प्राकृतिक चमक को ख़त्म कर देती हैं। होंठों के लिए यह हानिकारक होते हैं। शोधो द्वारा यह पता चला है कि धूम्रपान का त्याग करने पर स्कीन के कलर में सुधार आता है।
आलू:- आलू के द्वारा भी हम होंठों के कालेपन को चेंज कर सकते हैं। इसके लिए आलू के टुकड़े को या उससे रस से होठों पर मसाज करके उसके कालेपन को दूर किया जा सकता है। आलू में विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए होठों के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
फलों का सेवन:- फलों का भी सेवन करके होंठों को मुलायम होने के साथ-साथ रंगत चेंज करने में भी मदद मिलता है। क्योंकि इसमें सिट्रिक एसिड और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं।
कंसीलर:- अगर आप डायरेक्ट लिपस्टिक को अपने होठों पर लगाते हैं तो यह आपके होठों को काला कर सकता है। इसके लिए आप हमेशा लिपस्टिक लगाने के पहले कंसीलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। जो होठों पर एक सतह बना देता है। और आपके होठों को काला होने से बचाता है।
आप इन सभी प्राकृतिक उपायों द्वारा होठों के कालेपन को दूर कर सकते है। और यह घरेलू नुस्खे आपके होठों को नुक़सान भी नहीं पहुंचा सकते हैं। और आपके होठों में चार चांद लगा सकते हैं।