Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती का कौन है नया बॉयफ्रेंड? युवराज-विराट से दोस्ती, इन बॉलीवुड हसीनाओं के साथ भी था रिलेशन

Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती का कौन है नया बॉयफ्रेंड? युवराज-विराट से दोस्ती, इन बॉलीवुड हसीनाओं के साथ भी था रिलेशन

Rhea Chakraborty: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा रिया चक्रवर्ती अपने बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में काफी समय तक सुर्खियों का हिस्सा बनी रही है। यहां तक कि ऐसा भी कहा जा रहा था कि सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड में रिया चक्रवर्ती का हाथ था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। लेकिन इन दिनों फिर से 2 साल बाद यह खबरें सामने आ रही है कि रिया चक्रवर्ती अब किसी और के साथ रिलेशनशिप में है। इस बारे में रिया चक्रवर्ती के फैंस को जैसे ही पता चला वह काफी ज्यादा खुश हो गए हैं। लेकिन रिया चक्रवर्ती किसके साथ रिलेशनशिप में है? इस बात का पूरी तरह से खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।

Rhea Chakraborty

सुनने में ऐसा आ रहा है कि रिया चक्रवर्ती सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह के भाई बंटी सजदेह के साथ रिलेशनशिप में है। सुनने में तो यह भी आ रहा है कि 2022 के दौरान ही रिया चक्रवर्ती और बंटी रिलेशनशिप में आए हैं। यहां तक कि यह दोनों किसी को अपने रिलेशनशिप के बारे में नहीं बताना चाहते थे, इसलिए उन्होंने खुलकर अभी तक इस बारे में कुछ कहा नहीं है। वैसे देखा जाए तो कुछ समय पहले यह अफवाह भी काफी जोरों शोरों से सामने आई थी सोनाक्षी सिन्हा बंटी सजदेह के साथ शादी करने जा रही है। लेकिन यह बात तो सच है कि सोनाक्षी सिन्हा और बंटी दोनों कुछ समय तक रिलेशनशिप में मौजूद थे। सोनाक्षी सिन्हा ही नहीं बल्कि सोनाक्षी सिन्हा से पहले बंटी सजदेह सुष्मिता सेन, दीया मिर्जा और नेहा धूपिया के साथ भी रिलेशन में रह चुके हैं। अब हम आपको बंटी के प्रोफेशनल कामों के बारे में बताते हैं।

Rhea Chakraborty

दरअसल बंटी मनोरंजन और स्पोर्ट्स की बड़ी-बड़ी मैनेजमेंट फर्म के मालिक है। यहां तक कि रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले बंटी की गोवा में अंबिका चौहान के साथ शादी हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही इन दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। आपको बता दें कि बंटी की काफी सारे क्रिकेटर्स के साथ भी अच्छी दोस्ती यारी है, जैसे कि विराट कोहली, युवराज सिंह, केएल राहुल। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली के साथ बंटी की दोस्ती यारी बहुत ज्यादा ही गहरी है। कई बार सोशल मीडिया पर इन दोनों की तस्वीरें भी देखी गई है।

Rhea Chakraborty

Durga Pratap

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *