Reema Amrapurkar : हिंदी फिल्मों में कई नकारात्मक किरदार निभाने के लिए लोकप्रिय वरिष्ठ अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर एक जाना पहचाना नाम है। भले ही अब वे इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन सिनेमा जगत में एक अभिनेता के तौर पर उन्होंने जो छाप छोड़ी है, वह बड़ी ही बेमिसाल है। उन्होंने 1979 में अपने करियर की शुरुआत की थी, ने 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है, जिनमें अर्ध सत्य (1983), सड़क (1991), गुप्त (1997) और कच्चे धागे (1999) जैसी लोकप्रिय फिल्में शामिल हैं।सदाशिव खासकर निगेटिव रोल में बेमिसाल थे और बतौर विलेन वे फिल्मी दुनिया में बड़ा नाम थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम रीमा सदाशिव अमरापुरकर है।
रीमा फिल्म इंडस्ट्री में अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। हालांकि उनका एक्टिंग की दुनिया से कोई नाता नहीं है, लेकिन फिर भी वो इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। आइए इस लेख में जानें कैसे।
सदाशिव अमरापुरकर की बेटी Reema Amrapurkar

1973 में सदाशिव अमरापुरकर ने सुनंदा करमारकर से शादी की थी। कुछ साल बाद उनके घर रीमा नाम की एक बेटी का जन्म हुआ। अपने शानदार एक्टिंग करियर के बाद 2014 में सदाशिव अमरापुरकर (Sadashiv Amrapurkar ) इस दुनिया से विदा हो गए। हालांकि, एक स्टार किड के तौर पर Reema Amrapurkar ने इससे पहले एक ऑफ-कैमरा असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था।
Read more: टेलीवुड की एक और एक्ट्रेस कैंसर का शिकार: सेलिब्रिटी कपल ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी
ऑफ-कैमरा महत्वपूर्ण भूमिकाएं
जी हां, Reema Amrapurkar एक अभिनेत्री नहीं हैं, लेकिन निर्देशन के क्षेत्र में अपने पिता का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कई लोकप्रिय हिंदी फिल्मों में ऑफ-कैमरा महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। आइए जानते हैं रीमा की कुछ लोकप्रिय फिल्मों के बारे में- बाबुल (2006), असिस्टेंट डायरेक्टर, धमाल (2007), असिस्टेंट डायरेक्टर, आरा आरा आबा आटा तेरी थम्बा (2008), डायरेक्टर।
इंडस्ट्री में ज्यादा दिनों तक नहीं चला करियर
हालांकि, इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में उनका करियर ज्यादा दिनों तक नहीं चला। लेकिन उन्होंने अपनी विरासत को बड़ी ही कुशलता से आगे बढ़ाने की कोशिश की। खासकर सदाशिव की मौत के बाद रीमा ने अपनी मां और परिवार का भी ख्याल रखा है।
Read more: क्या हेरा फेरी 3 में परेश रावल की जगह पंकज त्रिपाठी बनेंगे बाबूराव? कहा- ‘मैं उन्हें बदल दूंगा…’
यूट्यूब चैनल पर पॉडकास्ट चलाती हैं Reema Amrapurkar
हिंदी और मराठी सिनेमा में बतौर फिल्ममेकर अपनी ज़िम्मेदारियाँ पूरी करने के बाद रीमा (Sadashiv Amrapurkar Daughter) अब MU. PO. Manoranjan नाम के यूट्यूब चैनल पर पॉडकास्ट चलाती हैं। इस चैनल पर उनके 13.5k सब्सक्राइबर हैं और वे फ़िल्म जगत की कई मशहूर हस्तियों के साथ पॉडकास्ट करती नज़र आती हैं।

