समंदर किनारे सपना चौधरी ने बिखेरे अदाओं के जलवे, देखिए तस्वीरें

Shilpi Soni
3 Min Read

हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी ने अपने देसी अंदाज से हर किसी को दीवाना बना दिया है। उन्होंने काफी कम समय में अपने दम पर करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया है।एक्ट्रेस को आज कौन नहीं जानता? सपना इतनी पॉपुलर हैं कि उनके नए से लेकर पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर धमाल मचाते हैं। सोशल मीडिया पर सपना की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

बता दे की सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी वीडियो और फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, फेमस डांसर सपना चौधरी नए साल का जश्न मनाने के लिए गोवा पहुंची हैं। सपना ने समंदर किनारें बेहतरीन पोज देते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उनके पीछे प्राकृतिक नजारा देखने लायक है। हालांकि सपना ने अपनी पोस्ट में जगह का जिक्र नहीं किया है कि वो किस शहर में हैं, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि सपना गोवा में बीच पर मस्ती कर रही हैं।

https://www.instagram.com/reel/CX_8gAmgqjP/?utm_source=ig_web_copy_link

वहीं बीते दिनों सपना चौधरी का एक डांस वीडियो भी काफी पसंद किया गया था। इस वीडियो में वे ईलु गाने पर डांस करती नजर आ रही थी। साथ ही उनके ये कर्ली हेयर्स और उनका ये अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है।

https://www.instagram.com/reel/CX7y9eYAjG9/?utm_source=ig_web_copy_link

मालूम हो कि बीते साल सपना भी अपना घर बसा चुकी हैं। सपना एक बहू और मां बन चुकी हैं, लेकिन उनके डांस का जलवा अभी भी जारी है। सपना ने हरियाणवी सिंगर, राइटर और मॉडल वीर साहू से जनवरी में कोर्ट मैरिज कर ली थी। ये शादी बेहद सादगी के साथ हुई थी जिस वजह से इसकी भनक किसी को भी नहीं लगी। इस शादी का खुलासा तब हुआ जब सपना ने बेटे को जन्म दिया।

 

सपना चौधरी को देश के कौने-कौने से डांस परफॉर्मेंस के लिए ऑफर आते हैं। खबरों की माने तो सपना एक स्टेज परफॉरमेंस के लिए मोटी रकम लेती हैं। वह स्टेज पर थिरकने के लिए तकरीबन 25-50 लाख रुपए तक चार्ज करती हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *