खुद को ट्रांसवुमन साबित करने के लिए उतारने पड़ते हैं कपड़े, Saisha Shinde ने किया खुलासा

खुद को ट्रांसवुमन साबित करने के लिए उतारने पड़ते हैं कपड़े, Saisha Shinde ने किया खुलासा

कंगना रनौत इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉक अप’ को होस्ट कर रहीं हैं और उनके इस शो में रोज नया घमासान देखने के लिए मिलता रहता है। अब हाल ही में शो को अपना फर्स्ट फाइनलिस्ट मिला, लेकिन इसी बीच कुछ दिल को छू लेने वाली रियल लाइफ स्टोरी भी सामने आई है। जेल में ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क के दौरान सायशा शिंदे ने कुछ ऐसा बताया जिसे सुनने वाले सभी लोग रोने लगे।

दरअसल, ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क के दौरान, प्रिंस नरूला, चैलेंजर और संकट मोचक, ने सायशा शिंदे से उन मुद्दों के बारे में बात करने के लिए कहा, जिनका सामना ट्रांसवुमन दैनिक आधार पर करती हैं।

इस पर सायशा ने खुलासा करते हुए यह बताया कि कैसे खुद को ट्रांसवुमन साबित करने के लिए उनके कपड़े उतरवाए जाते हैं? उन्होंने कहा, ‘बहुत सारी ट्रांस महिलाएं हैं जिन्हें सार्वजनिक रूप से यह साबित करने के लिए कपड़े उतारने पड़ते हैं कि वो कि वो महिलाएं हैं। हमें इस अन्याय को रोकना होगा और हमें मिलकर इस बदलाव को दुनिया में लाना होगा। वह बदलाव ही हो सकता है। जब मेरे जैसे विशेषाधिकार प्राप्त लोग बाहर आएं और बिना किसी डर के इसके बारे में खुलकर बात करें और इसे स्वीकार भी करें।’

सायशा शो से हुई अपनी कमाई का 50 प्रतिशत देगी दान

इसके अलावा उन्होंने आगे यह भी कहा, ‘मैंने इस शो के माध्यम से जो भी पैसा कमा रही हूं, मैंने उसका 50 प्रतिशत ट्रांस कम्युनिटी एनजीओ और मेरे द्वारा चलाए जा रहे ट्रस्टों को दान करने का फैसला किया है।’

आप सभी को बता दें कि करणवीर बोहरा ने कुछ समय पहले ही एक टास्क में ट्रांसवुमन सायशा शिंदे के ब्रेस्ट इम्प्लांट के लिए उनका मजाक उड़ाया और वह गुस्से में थीं, और इसकी वजह से दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। करणवीर, यार्ड एरिया में माइम एक्ट कर रहे थे और उनके कपड़ों में दो संतरे भरे हुए थे। जब सायशा को इस बारे में पता चला, तो वह नाराज हो गईं क्योंकि उन्हें लगा कि करणवीर उनके ब्रेस्ट इम्प्लांट का मजाक उड़ा रहे हैं।

सायशा का नाम था स्वप्निल शिंदे, मिस यूनिवर्स 2022 का गाउन किया डिजाइन

बता दें कि सायशा शिंदे ने बीते साल जनवरी में खुद के ट्रांसवुमन (किन्नर) होने की घोषणा की थी। इससे पहले सायशा का नाम स्वप्निल शिंदे था और वह बॉलिवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर हैं। स्वप्निल शिंदे ने कटरीना कैफ से लेकर करीना कपूर और दीपिका पादुकोण तक के लिए कपड़े डिजाइन किए हैं। यही नहीं, स्वप्निल शिंदे यानी सायशा शिंदे ने मिस यूनिवर्स 2022 हरनाज कौर संधू का गाउन भी डिजाइन किया था।

Shilpi Soni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *