दिल्ली के क्लब में शो के दौरान हनी सिंह के साथ हुई हाथापाई, FIR दर्ज

दिल्ली के क्लब में शो के दौरान हनी सिंह के साथ हुई हाथापाई, FIR दर्ज

सिंगर और रैपर हनी सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। अब वह एक नए कारण के चलते चर्चा में हैं। दरअसल, दिल्ली के एक क्लब में शो करने आए योयो के साथ बदलसलूकी और हाथापाई हुई है।मारपीट किए जाने के बाद पांच लोगों के एक ग्रुप के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। इस घटना से ना सिर्फ हनी, बल्कि उनके फैंस भी गुस्से में हैं।आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

27 मार्च को हुआ था हनी के साथ यह हादसा

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने हनी सिंह और उनके वकील ईशान मुखर्जी की 28 मार्च को शिकायत के बाद FIR दर्ज की है।घटना 27 मार्च को साउथ एक्सटेंशन-2 के स्कोल क्लब में हुई।हनी 26 और 27 मार्च की दरम्यानी रात को क्लब में परफॉर्म करने आए थे। तभी 27 मार्च की रात को शो के दौरान चार-पांच लोगों का एक समूह जबरन स्टेज पर चढ़ गया और कलाकारों के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी।

हनी को बीच में छोड़ना पड़ा शो

FIR के मुताबिक, चार-पांच अज्ञात लोगों ने स्टेज पर दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया और शो को बाधित कर दिया। भरे शो में उपद्रवियों ने बीयर की बोतलें दिखाईं और कलाकारों को मंच से धकेल दिया।शिकायत में बताया गया कि स्थिति को देखते हुए हनी सहित सभी कलाकारों ने स्टेज खाली किया और उन्हें बीच में ही प्रोग्राम छोड़ना पड़ा।लाल शर्ट में एक अन्य व्यक्ति वीडियो बना रहा था। वह कह रहा था, “भगा दिया हनी सिंह को।”

पिछले साल हनी की पत्नी ने कराया था उन पर मामला दर्ज

हनी की पत्नी शालिनी सिंह ने पिछले साल उन पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था, जिसमें कहा गया था कि सिंगर के कई महिलाओं के साथ संबंध हैं और उन्होंने अपनी पत्नी के साथ धोखा किया है।इसके बाद पत्नी शालिनी ने हनी से 10 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की थी। फिलहाल यह मामला कोर्ट में है।हनी ने शालिनी से 20 साल की दोस्ती और प्यार के बाद 2011 में शादी रचाई थी।

Ranjana Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *