देखें बॉलीवुड हसीनाओं की मॉडलिंग के दिनों की तस्वीरें, पुराने और अब के लुक में आया काफी अंतर

Durga Pratap
4 Min Read

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई बड़ी-बड़ी हस्तियां हैं, जिन्होंने मॉडलिंग का सहारा लेकर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है। यहां तक कि आज के वक्त में उनका एक बड़ा नाम हो चुका है, लेकिन अगर उनकी पहले की तस्वीरें आप देखोगे तो आप उन्हें पहचान नहीं पाओगे। आइए हम आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में किन-किन अभिनेत्रियों का नाम है और वह पहले कैसी दिखती थी?

दीपिका पादुकोण 

दीपिका पादुकोण का अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत बड़ा नाम है। यहां तक कि उन्होंने बॉक्स ऑफिस को एक से बढ़कर एक फिल्म में भी दी है। आज के वक्त में दीपिका पादुकोण को बेहद एलिगेंट स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जाना जाता है। लेकिन एक मॉडलिंग का वक्त था, जब उन्हें अपने बालों को लेकर कई सारे स्टाइल अपनाने पड़े थे। यहां तक कि उन्हें खुद पर कई सारे एक्सपेरिमेंट भी करने पड़े थे। लेकिन अब दीपिका पादुकोण के लिए हेयर स्टाइल में टाइट बन और लिक पोनीटेल बेहद पसंद है।

बॉलीवुड

अनुष्का शर्मा 

इन दिनों देखा जाए तो अनुष्का शर्मा ने फिल्मी दुनिया से थोड़ी दूरी बना ली है, लेकिन उन्हें नेचुरल लुक और न्यूड लिपस्टिक लगाना ज्यादा पसंद है। यहां तक कि उन्होंने अपनी शादी और रिसेप्शन के दौरान भी न्यूट्रल टोन और न्यूड लिपस्टिक लगाना ही पसंद किया था। लेकिन वहीं दूसरी ओर जब अनुष्का शर्मा मॉडलिंग किया करती थी, उस दौरान उन्हें डार्क मेकअप और रेड लिपस्टिक जैसी लिपस्टिकों का इस्तेमाल करना पड़ता था।

कैटरीना कैफ 

कैटरीना कैफ भी इस लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने अपने मॉडलिंग टाइम से लेकर बॉलीवुड के बीच कुछ ज्यादा खास बदलाव नहीं किया है। यहां तक कि कैटरीना लिपलोज़, लाइट मेकअप और बालों को ओपन रखना ज्यादा पसंद करती थी। लेकिन अब चलकर कैटरीना कैफ ने स्मोकी आईज मेकअप के साथ आईशैडो गेम चेंज कर लिया है।

प्रियंका चोपड़ा 

प्रियंका चोपड़ा हमेशा से ही मिनिमम मेकअप और फुल ग्लैमर लुक को अपनाना पसंद करती हैं। यहां तक कि उन्हें अलग-अलग रंगों की लिपस्टिक लगाना भी बहुत पसंद है। यहां तक कि शुरुआती दिनों से लेकर अब तक प्रियंका की जितनी भी तस्वीरें आती है, उनमें उनका हर बार नया नया अंदाज और लुक देखने को मिलता है।

मलाइका अरोड़ा 

बॉलीवुड इंडस्ट्री की आइटम गर्ल यानी मलाइका अरोड़ा की ब्यूटी टिप्स और उनके फैशन सेंस को लोग आज भी फॉलो करते हैं। यहां तक की मॉडलिंग के दिनों से ही मलाइका अरोड़ा ब्रोंज चीकबोन्‍स से लोगों के अंदर एक खास पहचान बना चुकी है। मलाइका अरोड़ा ने अपने लुक को लेकर कभी भी कोई लापरवाही नहीं कि यहां तक कि वह आज भी इन सभी बातों को फॉलो करती आई है।

बिपाशा बसु 

इस लिस्ट में बिपाशा बसु का नाम भी शामिल है। इन्होंने भी मॉडलिंग के जरिए ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई थी। ऐसा कहा जाता है कि मॉडलिंग के दिनों में बिपाशा बसु को काजल और न्यूड लिपस्टिक लगाना बेहद पसंद था। ऐसा भी कहा जाता है कि जब बिपाशा बसु ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना कदम रखा, उस दौरान उनके न्यूड मेकअप को बेहद पसंद किया गया था। यहां तक कि कई लोग इस मेकअप को फॉलो भी करते थे। लेकिन अब इन दिनों बिपाशा बसु को फिर से रेड लिपस्टिक और डार्क मेकअप में दोबारा देखने का मौका मिलेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *