विक्रांत मैसी का हाथ थामें मुंबई लौटीं शीतल, शादी के बाद नई दुल्हन की पहली अपीयरेंस ने लूटी महफिल

विक्रांत मैसी का हाथ थामें मुंबई लौटीं शीतल, शादी के बाद नई दुल्हन की पहली अपीयरेंस ने लूटी महफिल

‘मिर्जापुर’ के ‘बबलू भैया’ यानी विक्रांत मैसी ने अपनी लेडीलव शीतल ठाकुर के साथ 18 फरवरी 2022 को शादी के सात फेरे लिए थे। दोनों ने हिमाचल प्रदेश जाकर प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की वेडिंग फोटोज जमकर वायरल हुई थीं। शादी के बाद दोनों मुंबई लौट आए हैं। बाहों में बाहें डाले इस कपल को कैमरे में स्पॉट किया गया।

 

शादी के बाद पहली बार विक्रांत और शीतल साथ में स्पॉट हुए। इस दौरान दोनों की बॉन्डिंग जबरदस्त दिखी। एक-दूसरे का हाथ थामे ये दोनों ‘कपल गोल्स’ देते नजर आए। दोनों के इस अंदाज को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।विक्रांत और शीतल के स्पॉटेड वीडियो में देखा जा सकता है कि, ये कपल एक-दूसरे का हाथ थामे चल रहा है। इस दौरान दोनों ने पैपराजी को रुककर पोज भी दिए। साथ ही अपनी शानदार केमिस्ट्री से उन्होंने फैंस का दिल भी जीत लिया।

 

शीतल ठाकुर को इस वीडियो में लाइट पर्पल रंग का सूट पहने देखा जा सकता है। इसके साथ ही वो हाथों में चूड़ा पहने नजर आईं। मांग में सिंदूर लगाकर वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, सफेंद रंग की शर्ट और ब्राउन पैंट में नजर आ रहे विक्रांत को अपनी वाइफ का हाथ पकड़े देखा जा सकता है। दोनों की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है। कपल के इस वीडियो को कुछ ही घंटों में लगभग 70 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही फैंस इनपर काफी प्यार बरसा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विक्रांत मैसी और शीतल 2015 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन साल 2017 में सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने एक्सेप्ट किया था। ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ और ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ जैसी फिल्मों में धमाकेदार एक्टिंग कर चुके विक्रांत मैसी ने साल 2019 में सगाई करने के बाद फरवरी 2022 में शादी रचाई।

19 फरवरी 2022 को विक्रांत मैसी ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए सभी के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया था। अपनी शादी में जहां शीतल रेड कलर के लहंगे, यूनिक स्कर्ट और लाल चुन्नी में काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, आइवरी कलर की शेरवानी में सिर पर साफा बांधे हुए विक्रांत भी काफी जच रहे थे।

Ranjana Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *