दो बार शादी, कोई संतान नहीं, 42 साल की उम्र में अभिनेत्री का निधन, तो अब संपत्ति का वारिस कौन?

Smina Sumra
3 Min Read
Shefali Jariwala -

Shefali jariwala networth : बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं। वे अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गईं। उनकी कोई संतान नहीं है, अब सवाल यह उठता है कि उनकी संपत्ति का वारिस कौन होगा?

42 साल की शेफाली जरीवाला करोड़ों की संपत्ति छोड़कर दुनिया को अलविदा कह गई हैं। उनकी कोई संतान नहीं है, ऐसे में सवाल उठता है कि उनके खाते में पड़े करोड़ों रुपयों का वारिस कौन होगा? आइए विस्तार से जानते हैं कि कानून क्या कहता है।

Shefali jariwala की मौत को लेकर चर्चा

मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 27 जून 2025 को निधन हो गया। 42 वर्षीय अभिनेत्री की मौत को लेकर काफी चर्चा हो रही है। अब उनके बैंक खाते में मौजूद करोड़ों रुपयों को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है।

आपको बता दें कि Shefali jariwala ने दो शादियां की हैं। उनकी दूसरी शादी पराग त्यागी से हुई थी। शेफाली वर्मा के कोई बच्चे नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शेफाली एक शो के लिए लाखों रुपए चार्ज करती करती थी। ज्यादा फिल्मों में काम करने के बावजूद भी उनकी ब्रांड वैल्यू काफी कमाल की थी। कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला की कुल नेटवर्थ (Shefali jariwala networth) करीब 8.5 करोड़ रुपए थी।

Read more: बॉलीवुड स्टार नहीं, बल्कि इस टीवी कलाकार ने समझदारी से किया निवेश, अब है इंडस्ट्री में सबसे अमीर

Shefali jariwala की संपत्ति का वारिस

Shefali Jariwala -
Shefali Jariwala –

कहा जाता है कि अकेले सोशल मीडिया से उनकी मासिक आय लाखों में थी और यह राशि सालाना करोड़ों में पहुंच गई है। उनकी अचानक मौत के बाद उनके बैंक बैलेंस और उनके उत्तराधिकारियों को लेकर भी चर्चा हो रही है।

इस संपत्ति का वारिस Shefali Jariwala के पति पराग त्यागी हो सकते हैं है, क्योंकि Shefali jariwala की पहली शादी से कोई संतान नहीं थी। तलाक के बाद कोई संबंध नहीं था, इसलिए कानूनी तौर पर पति को संपत्ति विरासत में मिलने की अधिक संभावना है।

Read more:किसे मिलेगी करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड Sunjay Kapur की 10,300 करोड़ की संपत्ति? कंपनी का 31 हजार करोड़ का कारोबार

नियम के अनुसार, पत्नी की मृत्यु के बाद उसकी संपत्ति उसके पति, बच्चों और माता-पिता को विरासत में मिलती है। अगर कोई वारिस नहीं है, तो संपत्ति पति के वारिसों या माता-पिता को दी जाएगी।

यदि संपत्ति पिता या माता से विरासत में मिली हो, तो वह संपत्ति पिता या माता के उत्तराधिकारियों को वापस की जा सकती है।

(डिस्क्लेमर: यदि आपके पास कोई विशिष्ट मामला है, तो कानूनी विशेषज्ञ (वकील) से परामर्श करना उचित है। यहां दी गई जानकारी केवल न्यायालय के निर्णयों और लेखों पर आधारित है। यदि आप किसी भी मामले के बारे में जानना चाहते हैं, तो आप किसी उपयुक्त वकील से परामर्श कर सकते हैं।)

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *