जानें प्रेगनेंसी के टाइम चाय और कॉफ़ी पीना कितना सेहतमंद है?

Smina Sumra
5 Min Read

जानें प्रेगनेंसी के टाइम चाय और कॉफ़ी पीना कितना सेहतमंद है?

भले ही चाय और कॉफ़ी पीना आपको बहुत पसंद है। लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान यह आपको हानि पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं कौन सी चाय प्रेगनेंसी के टाइम में पिएं?

Cofee and tea during pregnancy: प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं को अपने खानपान को लेकर अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि इस टाइम वे जो भी खाती हैं उनका सीधा असर पेट में पल रहे बच्चों पर पड़ता है। इसलिए महिलाओं को खान-पान को लेकर सचेत रहना चाहिए ताकि बच्चे पर इसका बुरा असर न पड़े।

खासकर चाय और कॉफ़ी और महिलाओं को ज़रूर चाहिए होता है। उनके बिना तो उनकी जीवन अधूरी होती है। लेकिन गर्भावस्था के समय ज़्यादा चाय या कॉफी (Cofee and tea during pregnancy) का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि ज़्यादा मात्रा में कॉफ़ी का सेवन आपके बच्चे के लीवर के विकास को बिगाड़ सकता है। और फैटी लीवर की बीमारी के ख़तरे को भी बढ़ा सकता है।

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को चाय पीना चाहिए या नहीं? (Should women drink tea during pregnancy or not)

कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि चाय और कॉफ़ी दोनों में कैफ़ीन की मात्रा पाई जाती है। अध्ययन में शोधकर्ताओं ने गर्भवती चूहों पर अध्ययन किया इसमें उन्होंने गर्भवती चूहों को दो तीन कप कॉफ़ी दिए और उससे उन पर पड़ने वाले प्रभाव की जांच की। उन्होंने जांच में पाया कि गर्भवती चूहों की संताने जिनको कैफ़ीन दिया गया था उन्हें जन्म के समय कम वज़न, तनाव और हार्मोनल स्तर में असंतुलन आदि जैसी समस्याएं हुई।

प्रेगनेंसी के दौरान कैफ़ीन बहुत उत्तेजक हो जाता है। और अधिकांश महिलाएं इस दौरान कैफ़ीन युक्त चीज़ों से बचना चाहती हैं, जिसमें चाय भी आता है। इसलिए गर्भावस्था के समय 1 दिन में 200 मिलीग्राम से कम कैफ़ीन का सेवन करना ही आपके और आपके बच्चे की सेहत के लिए सुरक्षित है।

गर्भावस्था के दौरान कौन सी चाय सेहत के लिए अच्छी है? (Which tea is good for health during pregnancy)

प्रेगनेंसी के दौरान हर्बल चाय को सबसे अच्छा माना जाता है। यह कई आयुर्वेदिक छाल, पत्तियों, जड़, फूलों और छालों से बनाए जाते हैं। हर्बल चाय कई संयोजनों में भी उपलब्ध होते हैं। यह गर्भवती महिलाओं के लिए दवाइयों के रूप में काम करता है। गर्भवती मां अपने पसंद के हिसाब से चाय या कॉफी ले सकती हैं।

1. पुदीने की चाय

पुदीने की चाय पेट की मांसपेशियों को आराम करने में मदद करता है। और गैस और सूजन को भी कम करता है। पुदीने की चाय मॉर्निंग सिकनेस और मिचली आदि की समस्या में भी मददगार साबित होता है। यह मॉर्निंग सिकनेस के लिए बहुत अच्छा है। यह तुरंत आपको फ्रेश मूड में ला सकता है ।

2. अदरक की चाय

यह चाय पेट में दर्द से छुटकारा दिलाता है। मतली को कम करता है और पाचन को मज़बूत करता है। मॉर्निंग सिकनेस से छुटकारा पाने के लिए भी अदरक की चाय शानदार माना जाता है। इसके लिए अदरक के कुछ टुकड़े गर्म पानी में उबाल लें और इसे शहद के साथ मिला कर लें। यह आपको बहुत आराम पहुंचाएगा।

3. रोजहिप टी

यह एक कैफिन मुक्त टी है जो जिंक आयरन, मैग्निशियम, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट के साथ पैक किया जाता है। यह पाचन में एसिड रिफ्लक्स और मूड फ्रेश को कम करने में भी हेल्प करता है। और शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है। यह शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है। और एलर्जी, सर्दी और अन्य संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।

गर्भवती महिलाएं हर्बल टी के अलावा जूस ,सूप और दूध आदि भी ले सकती हैं। यह शरीर में एनर्जी लेवल को संतुलित करके तो रखता ही है।साथ साथ मूड स्विंग्स और मितली आदि को भी ठीक कर सकता है।

 

 

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *