नक़ली सोयाबीन के सेवन से बचें, बनाएं घर पर असली सोयाबीन और लें इसके फ़ायदे

Smina Sumra
9 Min Read
Side Effects Of Soy

Side Effects Of Soy: बाज़ार में बिना पैकेट यानी खुले में मिलने वाले सोयाबीन कई समस्याओं का कारण हो सकते हैं। इसलिए आप घर पर ही सोयाबीन बड़ी को बनाएं जिससे कई सारे स्वास्थ्य संबंधी फ़ायदे होंगे। 

सोयाबीन यानी न्यूट्रीला को कोई चीज़ों में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी कई अलग-अलग डिशेज जैसे सब्ज़ी, बिरयानी, कबाब, कोरमा इत्यादि भी बनाए जाते हैं। सोयाबीन हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाए जाते हैं। जो लोग मांस मछली का सेवन नहीं करते हैं उनके लिए सोयाबीन एक बहुत अच्छा विकल्प है।

लेकिन कभी हम इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं कि आख़िर सोयाबीन बड़ी बनाएं कैसे जाते हैं? इस जानकारी के अभाव में हम नक़ली और असली सोयाबीन में फ़र्क नहीं कर पाते। क्योंकि आजकल बाजारों में कई जगह खुले में बिकने वाले आपको नकली सोयाबीन (Side Effects Of Soy) देखने को मिल जाएंगे। जिसे खाने के बाद स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए आज हम जानेंगे की असली और नकली सोयाबीन बड़ी को कैसे पहचाने? नकली सोयाबीन खाने के कौन-कौन से नुकसान हैं? साथ ही जानेंगे कि आप घर पर सोयाबीन बड़ी कैसे बनाएं?

असली और नक़ली सोयाबीन के बीच क्या फ़र्क है?

असली सोयाबीन बड़ी या जो सोया चंक्स होते हैं वह सोया सीड्स से बनाए जाते हैं। असली सोयाबीन में मांस के जितना यानी भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाए जाते हैं। असली सोयाबीन बहुत जल्दी पक जाता है। असली सोयाबीन को उबालते ही यह पानी सोखने लगता है और इसका आकार बड़ा हो जाता है। उबलने के बाद यह बिल्कुल स्पंजी हो जाता है, जिसे दबाकर आप इसका सारा पानी निकाल सकते हैं। फ्राई करने के बाद भी असली सोयाबीन सख़्त यानी कड़ा नहीं होता है।

वहीं जो नक़ली सोयाबीन बड़ी होते हैं वह सड़े हुए चावल के पाउडर और अमोनियम कार्बोनेट जैसे रसायनों से बनाए जाते हैं। नकली सोयाबीन को उबालने पर कभी-कभी गाढ़ा लिक्विड रंग की तरह निकलता है। इसे तलने पर यह बिलकुल सख़्त हो जाता है। कहीं-कहीं तो इसे आटा और कुछ अन्य केमिकल्स के इस्तेमाल से बनाया जाता है। जिसमें सोयाबीन के बीजों का स्वाद आने के बदले आटे की तरह स्वाद आता है। नकली सोयाबीन को उबालने के बाद इसका आकार भी इतना बड़ा और स्पंजी नहीं हो पाता। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक होता है।

नक़ली सोयाबीन को खाने के नुक़सान (Side effects of eating adulterated soybean badi)

नक़ली सोयाबीन (soyabean benefits and side effects) के सेवन से पेट संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसे खाने से पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचता है। इसके सेवन से गैस और कब्ज़ जैसी परेशानी भी होती है। नकली सोयाबीन पचने में समस्या होती है। कई बार तो नकली सोयाबीन आंतों या पेट के लेयरिंग में जाकर चिपक जाता है। जिसके कारण पेट में मरूर और पेट खराब होने का ख़तरा हो जाता है। कई बार तो इसे खाने से फूड प्वाइजनिंग, पेट में कीड़े और इन्फेक्शन तक हो जाते हैं, जिससे उल्टी होने लगता है।

नकली सोयाबीन के नुकसान ही नुकसान है। इसलिए हमें बाजारों में बिक रहे खुले सोयाबीन को खरीदने के बजाय घर में ही सोयाबीन बनाना चाहिए। क्योंकि कई बार तो पैकेट वाले सोयाबीन को खाने से भी पेट में समस्या होने लगती है।

कैसे बनता है सोयाबीन?

असली सोयाबीन बनाने के लिए सोया के बीजों से तेल निकाल कर उसे सुखाकर उसका आटा बनाकर इस्तेमाल किया जाता है। सोयाबीन बड़ी सोयाबीन का तेल निकालने के बाद जो उत्पाद बच जाते हैं उसी से बनाए जाते हैं। बनने के बाद जब यह सूख जाते हैं तो खुरदुरे जैसे हो जाते हैं। इसे गर्म पानी या सब्जी की ग्रेवी में डालते हैं यह फूल जाते हैं और स्पंजी टाइप के हो जाते हैं।

घर पर सोयाबीन बड़ी बनाने की विधि (Method of making soyabean badi at home)

अगर आप घर पर सोयाबीन बड़ी तैयार करना चाहते हैं तो-

:- सबसे पहले सोयाबीन के बीजों को रात भर भिगोने के लिए रख दें।

:- फिर सुबह में भीगे हुए बीज को पानी से छानकर निकाल लें।

:- उसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और एक चुटकी हींग डालकर मिक्सर में दरदरा पीस दें।

:- अब यह दर्द भरा गाढ़ा पेस्ट की तरह हो जाएगा।

:- अब धूप में किसी चीज़ पर एक प्लास्टिक की सीट बिछाकर उस पर हाथ से छोटी छोटी बड़ी बनाकर डाल दे।

:- अभी इसे 2 से 3 दिन तक कड़ी धूप में जब तक यह अच्छे से सूख ना जाए इसे सुखा दें।

:- अच्छे से सूखने के बाद इसे किसी एयर टाइट कंटेनर में रख दें।

घर पर बने सोयाबीन बड़ी के फ़ायदे (Benefits of homemade soybean chunks)

घर पर बने हुए सोयाबीन के सेवन से हमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और कार्ब जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। इसमें हींग और जीरा डालने से यह स्वाद के साथ-साथ पेट के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। इसके अलावा भी घर पर बने सोयाबीन बड़ी खाने के कई फायदे हैं जैसे-

1. वेट लॉस करने में मददगार

घर पर बने सोयाबीन बड़ी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होने के कारण यह काफी लंबे समय तक पेट को भरा रखता है। सोयाबीन बड़ी में फाइबर की मात्रा होने के कारण या पेट और मेटाबॉलिज्म को भी ठीक रखता है। यह शरीर में फैट जमा होने से भी रोकते हैं। इस तरह हम देखें तो घर पर बने सोयाबीन बड़ी वज़न कम करने में सहायक साबित होते हैं।

2. पेट के लिए होते हैं फायदेमंद

घर पर बने केमिकल फ्री सोयाबीन बड़ी के सेवन से पेट में कोई समस्या नहीं होती। इसमें फाइबर के गुण होने के कारण पेट में जाने के बाद ये आसानी से पच जाते हैं। इसके सेवन से एसिडिटी और अपच जैसी समस्या नहीं होती।

3. भरपूर मात्रा में होता है प्रोटीन

घर पर बनी सोयाबीन बड़ी में बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है। इसलिए इसे खाने के बाद आप लंबे समय तक ख़ुद को एनर्जेटिक रख सकते हैं। यह सोयाबीन हमारे मांसपेशियों के निर्माण और चपाचय में मदद करते हैं। इसके सेवन से हड्डी बालों और त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती है।

4. यह फैट रहित होता है

घर पर बने सोयाबीन बड़ी में कोई प्रोसेसिंग और केमिकल्स नहीं होने के कारण यह बिल्कुल फैट रहित होते हैं। अगर किसी को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है। यह में ह्रदय संबंधी बीमारियों से भी बचाता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी सामान्य रहता है।

इस तरह घर पर बने सोयाबीन बड़ी के कई फायदे हैं। आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे आपको स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों को दूर करने में मदद मिलेगा। वहीं अगर आप बहुत ज़्यादा मात्रा में सोयाबीन बड़ी का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में एस्ट्रोजन और यूरिक एसिड के स्तर के बढ़ने की समस्या हो सकती है। और यूरिक एसिड के बढ़ने से जोड़ों में दर्द की समस्या और लीवर को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए आप सीमित मात्रा में ही यानी 1 दिन में 25 से 30 ग्राम सोयाबीन बड़ी का सेवन करें। इससे आपका स्वास्थ्य संतुलन बना रहेगा। वहीं दूसरी ओर आप बाज़ार में मिल रहे नकली सोयाबीन के सेवन से बचें। इसके सेवन से हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

 

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *