South की सबसे बड़ी फ़ैमिली का इतिहास -South biggest Superstar Family

Mukesh Saraswat
7 Min Read

 अल्लू अर्जुन के परिवार में है दस दस सुपरस्टार, पिता से लेकर दादा ,भाई और फूफा तक सभी है सुपरस्टार्स एक ने तो हाल ही में जीत हैं ऑस्कर और एक को तो साउथ में मानते हैं भगवान। जब हम बॉलीवुड की बात करते हैं तो कपूर खानदान को सबसे बड़ा माना जाता हैं। और सबसे ज्यादा बॉलीवुड सितारे इसी परिवार से हैं। पर बात की जाये टॉलीवुड की तो, अल्लू अर्जुन की फ़ैमिली में हैं सबसे ज्यादा सितारे। लोग तो ये भी मानते हैं कि जो भी अल्लू अर्जुन के परिवार से जुडता हैं बन जाता हैं सुपरस्टार। 

आज हम इस वीडियो में करेंगे बड़ा खुलासा। जिसमे आपको पता चलेगा कि कैसे अल्लू अर्जुन के परिवार से जुडते ही कैसे जिन्दगी बदल जाती हैं। आइये हम जानते हैं उन दस सुपरस्टार्स के बारे में जो अल्लू अर्जुन के परिवार से आते हैं।

अल्लू अर्जुन की बात की जाये तो इनका लाइफस्टाइल शाहरुख और सलमान से कम नहीं हैं। ये जीते हैं आलीशान जिन्दगी। कमाई के मामले में इनके आस पास भी कोई नहीं आता। ऐसा लगता हैं कि अल्लू के परिवार को एक्टिंग विरासत में मिली हैं। 

लिस्ट में पहले नंबर पर आते हैं अल्लू अर्जुन के दादा अल्लू रामलिंगा अल्लू रामलिंगा साउथ के एक फेमस कॉमेडी एक्टर हुआ करते थे। उन्होंने साउथ की एक हज़ार से ज्यादा फिल्मो में काम किया। उनके पाँच बच्चे थे। उसमे से अल्लू ,अरविन्द और सुरेखा ने सबसे ज्यादा नाम कमाया।

दूसरे पायदान पर आते हैं,अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविन्द जो की साउथ इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं।अल्लू अरविन्द ने बहुत सारी सुपर हिट फिल्मे की हैं। जिनमे से विजेता, नैना थंवंधायी, बनी और गजिनी जैसी फिल्मे काफी हिट हुई।                                                                                                                                 

तीसरे नंबर पर आते हैं अल्लू अर्जुन के भई अल्लू सिरीश अल्लू के भाई भी साउथ के जाने माने स्टार हैं। अल्लू सिरीश ने वर्ष 2013 में टॉलीवूड इंडस्ट्री में अपना कदम रखा। उनकी पहली फिल्म  थी गोरवम। जो की काफी हिट हुई। अल्लू की तरह ही उनके भाई के भी साउथ इंडस्ट्री में काफी फेन हैं।

चौथे नंबर पर आती हैं अल्लू अर्जुन के पापा अल्लू अरविन्द की बहन और चिरंजीवी की पत्नी सुरेखा चिरंजीवी। आपको बता दें कि चिरंजीवी अल्लू अर्जुन के रिश्ते में फूँफा लगते हैं। चिरंजीवी को हम सब जानते हैं। वो साउथ के जाने माने सुपरस्टार हैं। सुरेखा और चिरंजीवी के तीन बच्चे हैं जिनमे से रामचरण सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। रामचरण ने RRR और मघाधिरा जैसी सुपरहिट फिल्मे दी हैं। रामचरण साउथ के अलावा बॉलीवुड में भी बत्तौर प्रोड्यूसर काम कर चुके हैं।उन्होंने वर्ष 2007 में चिरुथा फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। 

चिरंजीवी के भाई पवन कल्याण भी साउथ इंडस्ट्री का जाना माना चहरा हैं। उन्होंने अपने कैरियर में बहुत सारी हिट फिल्मे की हैं। उनकी हिट फिल्मों में गब्बर सिंह, पुलिसवाला गुंडा, और वकील साहब  हैं। 

अल्लू अर्जुन के फूँफा चिरंजीवी के भाई नागेंद्र बाबू भी एक्टर और प्रोड्यूसर हैं। उनके बेटे वरुण तेज भी साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर ऐक्टर हैं। वरुण तेज ने अभी तक 16 से ज्यादा फिल्मे की हैं। वर्ष 2014 में मुकुंदा फ़िल्म से पहली बार लीड रोल किया था। पर पहली फिल्म पर्दे पर कुछ खास नहीं कर पायी। पर साल 2023 में रिलीज हुई फ़िल्म गाण्डीवधारी अर्जूना में उनकी एक्टिंग देखने लायक थी। 

वरुण तेजा की बहन निहारिका कोनिदेला, जो की फिल्मों के साथ साथ टीवी पर भी काम करती है। उन्होंने 2016 में डेब्यू किया था। अल्लू अर्जुन की बहन विजय दुर्गा का बेटा, साँई धरम तेज भी काफी पॉपुलर हैं। उन्होंने भी 2014 में डेब्यू किया था। 

आपको अल्लू अर्जुन के परिवार की प्रॉपर्टी जानकार हेरानी होगी। वैसे ये जाहिर सी बात हैं की इतना बड़ा फिल्मी परिवार हैं तो प्रॉपर्टी करोड़ो में होगी। फिर भी हम आपको बता दें कि अल्लू की फ़ैमिली की कुल प्रॉपर्टी लगभग छः हजार करोड़ हैं। अल्लू फ़ैमिली के पास कुल पाँच प्रोडक्शन हाउस हैं। जिसमे की गीता आर्ट्स , पवन कल्याण क्रिएटिव वर्क ,अंजना प्रोडक्शन ,कोनिदेला प्रोडक्शन कंपनी और अल्लू स्टूडियोज शामिल है। 

इस परिवार में सबसे अमीर आदमी चिरंजीवी का बड़ा बेटा रामचरण है।रामचरण की कुल संपत्ति एक हज़ार तीन सो सतर करोड़ रुपए हैं। रामचरण साउथ के सबसे अमीर ऐक्टर्स में शामिल हैं। रामचरण ने पैसा तो बहुत कमाया साथ साथ नाम भी बहुत कमाया। 

रामचरण हैदराबाद में अपने आलीशान बंगले में रहते हैं। इसकी क़ीमत लगभग 38 करोड़ बताई जाती है इस घर में रामचरण अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। रामचरण एक फिल्म  में काम करने का लगभग 20 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं ।इन्होने अपनी फिल्म RRR के लिए 45 करोड़ से ज्यादा की फीस ली थी। रामचरण फ़िल्मो के अलावा बिजनेस में भी काफ़ी इन्वेस्ट करते हैं। सफल अभिनेता के साथ साथ वो एक सफल बिज़नेस मेन भी हैं। 

तो दोस्तों ये थी टॉलीवुड की सबसे बड़ी फ़िल्मी फ़ैमिली। आप इनमें से सबसे ज़्यादा किसको पसन्द करते हैं हमे कमेंट करके बताएँ। साथ ही फिल्मी दुनिया की जोरदार ख़बरों के लिए हमारे पेज Bwood तड़का को फॉलो ज़रूर करें। 

Share This Article
Follow:
Mukesh Saraswat is Editor and Chief in Bwood tadka .He has total experience of 5 years in Mass Communication Media.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *