ऐसे बॉलीवुड कपल जो तलाक के बाद भी निभा रहे यह खूबसूरत रिश्ता, रितिक- सुजैन से लेकर आमिर-किरण तक है इनमें शामिल…

Ranjana Pandey
5 Min Read

बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में रिश्तों का अलग तानाबाना देखने को मिलता है।इस यहाँ सितारे तलाक लेने के बावजूद एक दूसरे से जुड़े रहते हैं वही सात रहते वक्त दूसरों के साथ रिश्ता कायम रखते हैं। आज हम ऐसे कुछ सेलिब्रिटी कपल्स की बात करेंगे जिन्होंने एक दूसरे से अलग होने का फैसला तो किया लेकिन आज भी किसी कारणवश एक साथ देखे जाते हैं। ऐसे में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का नाम तो जरूर लिया जाता है। दोनों ने अपनी और काफी लंबी शादी के बाद अलग होने का फैसला लिया। लेकिन आज भी दोनों को अपने बेटे अरहान के लिए एक साथ देखा जाता है। आज हम ऐसे ही कुछ दूसरे कपल्स की बात करेंगे जिन्होंने शादी से अलग होने के बाद अपने पार्टनर के साथ अक्सर स्पोर्ट किए गए हो।

ऋतिक रोशन और सुजैन खान
दोनों ने साल 2000 में शादी की और 2014 में अलग होने का फैसला किया था।स्टे ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने अपने लंबे चले रिलेशनशिप के बाद शादी की थी। दोनों के बीच अब काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। दोनों अक्सर क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। दोनों के दो बच्चे भी हैं जिनका नाम ऋदान और ऋहान है।

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान
20 साल की लंबी शादी के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। आज भी दोनों को अक्सर साथ देखा गया है इसकी सिर्फ एक वजह बतायी जाती है वह है दोनों का बेटा अरहान। अरहान को एअरपोर्ट छोड़ने अक्सर मलाइका और अरबाज दोनों ही स्पॉट किए जाते हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल होता नजर आ रहा है जिसमें दोनों आपस में गले मिल रहे हैं और बेटे को विदाई दे रहे हैं।

आमिर खान और किरण राव
आमिर खान और किरण राव ने अपने 14 साल के शादी को साल 2020 में कानूनी रूप से खत्म कर दिया था। दोनों के अलग होने की अनाउंसमेंट के बाद भी दोनों को अक्सर क्वालिटी टाइम बिताते देखा जाता है। लोगों के बीच आज भी दोनों को लेकर काफी कनफ्यूजन बनी रहती है। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम आजाद है।

अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलीन
अनुराग कश्यप और कल्कि ने अपनी 3 साल सखी की शादी के बाद ही अलग होने का फैसला कर लिया था। दोनों के बीच एज गैप को भी बहुत बड़ी वजह माना जाता रहा है। लेकिन अलग होने के बावजूद भी दोनों के बीच एक अच्छी दोस्ती की बॉन्डिंग देखने को मिलती है।

पूजा भट्ट और मनीष मखीजा
पूजा भट्ट ने मनीष मखीजा के साथ शादी की और कई सालों बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। बता दें दोनों ने लव मैरिज की थी। मनीष एक वीडियो जॉकी रह चुकें हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि पूजा भट्ट और मनीष मखीजा के तलाक होने के बावजूद दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती का रिश्ता आज भी कायम है।

नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स
बॉलीवुड की सबसे बिंदास अदाकाराओं में से एक नीना गुप्ता ने जब मसाबा गुप्ता को जन्म दिया था तब उनका विवाह विवियन रिचर्ड्स से नहीं हुआ था। इसके बावजूद उन्होंने मसाबा को जन्म दिया और उसकी परवरिश खुद की। इस बीच विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता संपर्क में रही। बताया जाता है कि हाल ही में हुए मिस आबा की शादी में विवियन ने शिरकत की थी।

सैफ अली खान और अमृता सिंह
अपने से 14 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी के बाद दो बच्चे होने के बाद दोनों ने कानूनी रूप से अलग होने का फैसला किया था।बताया जाता है कि दोनों की शादी काफी धूमधाम से की गयी थी। आज दोनों के दो बच्चे सारा अली खान जो कि बॉलीवुड की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं, और इब्राहिम अली जो बॉलीवुड में बहुत जल्द डेब्यू करने वाले हैं, है।अलग होने के बावजूद सैफ अपने बच्चों के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *