आथिया और केएल राहुल ने की शादी, देखे शादी की प्यारी सी फोटोज

आथिया और केएल राहुल ने की शादी, देखे शादी की प्यारी सी फोटोज

उस बॉलीवुड की गलियों में आथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादियों की शहनाई की गूंज अब सुनाई देने लगी है। स्पेस 21 जनवरी से शादी के रस में शुरू हो चुकी है ऐसे में लोगों को उनकी क्यूट सी लव स्टोरी के बारे में जानने की उत्सुकता काफी देखी जा रही है। यह पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड हसीनाओं का दिल किसी क्रिकेट पर आया हो। इससे पहले भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, हरभजन सिंह और गीता बसरा जैसे कई कपल्स हैं.

जिनका क्रिकेट और बॉलीवुड के साथ गहरा संबंध रहा है। अब इस लिस्ट में आथिया शेट्टी और केएल राहुल का नाम भी जुड़ चुका है। यूं तो बॉलीवुड में आथिया शेट्टी ने ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है लेकिन फिर भी वह हमेशा से ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बनी रही।

आथिया शेट्टी अक्सर अपने और केएल राहुल की लव स्टोरी को लेकर लाइमलाइट में रहती है। कुछ समय से दोनों की शादी को लेकर चर्चा खूब जोरों पर थी। हालांकि यह कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है लेकिन कभी भी दोनों ने इस बात को खुलकर स्वीकार नहीं किया था।

बताया जाता है कि आथिया शेट्टी पहले एक अमेरिकन रैपर को डेट कर रही थी लेकिन बाद मेँ दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसी बीच इनकी मुलाकात केएल राहुल से हुई जो टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों में से एक थे। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई। बातों ही बातों में दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों ने एक ऐड कैंपेन मैं भी साथ काम किया।

ऐड में साथ काम करने के बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। इसके बाद राहुल को कई बॉलीवुड पार्टियों मे साथ स्पॉट किया गया था। आथिया के पिता सुनील शेट्टी बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं। इस रिलेशन को दोनों ने ही बड़े ही गुपचुप तरीके से रखा। दोनों ने ही इस रिलेशनशिप के खुलासा कभी नहीं किया।

बावजूद दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया में वायरल होती रहती थी। धीरे धीरे दोनों ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की और उसी के साथ एक दिन अपने रिलेशनशिप का खुलासा भी कर दिया था। साल 2021 में इंग्लैंड दौरे में के एल राहुल और आथिया शेट्टी को एक साथ देखा गया।

इसके बाद आईपीएल 2022 में भी और कुछ अन्य अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी दोनों को साथ देखा गया था जिसके बाद यह बात पूरी तरीके से कन्फर्म हो गई थी कि दोनों डेट कर रहे हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ़ मैच में केएल राहुल ने सीरीज से छुट्टी ली है इसकी वजह उनकी शादी की तैयारियों में उनकी व्यस्तता है। उनकी शादी 23 जनवरी को होने वाली है।

Ranjana Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *