सूर्यकुमार यादव एक वक्त पर पिलाते थे टीम को पानी, आज हैं सबसे घातक बल्लेबाज़

Durga Pratap
3 Min Read

सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर, 1990 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। वह टीम इंडिया में दाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं। वर्तमान में, वह T20I में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैं। सूर्यकुमार यादव के पिता का नाम अशोक कुमार यादव है, वाराणसी की गलियों में गली क्रिकेट खेलते हुए क्रिकेट सीखने वाले सूर्या को 10 साल की उम्र में चेंबूर में BARC कॉलोनी में एक क्रिकेट शिविर में नामांकित कर लिया गया, जब वे मुंबई चले गए।

जब सूर्या 12 साल के हुए, तब वह एल्फ वेंगसरकर अकादमी गए जहां उन्हें पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने अपनी राय दी। इसके बाद पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस में पढाई के दौरान सूर्या ने साल 2011 में साल के सर्वश्रेष्ठ अंडर-22 क्रिकेटर के लिए एमए चिदंबरम ट्रॉफी जीती। सात मुकाबलों में 80.11 की औसत से 721 रनों की उनकी शानदार पारी, जिसमें चार अर्द्धशतक भी शामिल थे।

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव को है टैटू बनवाने का शौक

सूर्यकुमार यादव के पिता अशोक कुमार यादव बीएआरसी में बतौर इंजीनियर कार्य करते थे। सूर्या की माँ का नाम स्वप्ना यादव है। आपको बता दें सूर्या को बचपन से टैटू बनवाना काफी पसंद है। जैसा की हमे देखने को मिलता है सूर्या ने अपने शरीर के अधिकतर हिस्सों पर टैटू बनवा रखे हैं।

क्रिकेट के प्रति उनकी रुचि के चलते उन्होंने बचपन से ही क्रिकेट खेलना और सीखना प्रारंभ कर दिया था। सूर्यकुमार के चाचा विनोद कुमार यादव उनके पहले कोच बने, शुरुआती क्रिकेट की जानकारी उन्होंने अपने चाचा विनोद कुमार से प्राप्त की। सूर्यकुमार की पत्नी का नाम देविशा है, देविशा मूल रूप से दक्षिण भारत से हैं, लेकिन उनका जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखे भी यहीं से की। देविशा ने मुंबई के पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड एकोनॉमिक्स से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। कॉलेज में ही उनकी मुलाकात सूर्यकुमार यादव से हुई और दोनों कॉलेज में पहले दोस्त बने फिर इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।

सूर्या ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत फरवरी 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में जगह बनाकर की। 14 मार्च, 2021 को उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। जून 2021 में यादव को श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के लिए टीम इंडिया की ODI और T20 अंतर्राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनाया गया। उन्होंने 18 जुलाई 2021 को ODI में अपना डेब्यू किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *