क्या आप भी सर्दियों में उंगलीयों के जाम होने की समस्या से परेशान है, तो अपनाएं ये घरेलू उपचार…

Smina Sumra
7 Min Read
Swollen Fingers In Winter

Swollen Fingers In Winter:सर्दियों के मौसम में उंगलियों का सुन्न होना एक बहुत ही आम समस्या है। लेकिन अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह एक गंभीर समस्या का रूप ले सकती है। इसके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं जिनकी सहायता से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

सर्दियों के मौसम में अक्सर हमारी उंगलियां जाम हो जाती है। इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं। कई बार तो बहुत ज़्यादा ठंड पड़ने की वजह से उंगलियां काम करना बंद कर देती है, तो कई बार ठंडे पानी में काम करने की वजह से। वजह जो भी हो लेकिन उंगलियों के जाम हो जाने से हमें बहुत परेशानियां उठानी पड़ती हैं। उंगलियों में दर्द और सूजन (Swollen Fingers In Winter) होने की वजह से हम हम कोई काम ठीक ढंग से नहीं कर पाते। कभी-कभी तो यह दर्द और सूजन कुछ दिनों में अपने आप ठीक हो जाते हैं। लेकिन कई बार इसे ठीक होने में कुछ समय लग जाते हैं। इसलिए इसके कारण और लक्षणों का पता कर इसका उपचार करना बहुत ज़रूरी होता है।

डॉक्टर्स के अनुसार तो आमतौर पर यह परेशानी सर्दियों के दिनों में ही होती है। लेकिन कई बार यह समस्या चोट लगने की वजह से भी हो सकती है। लेकिन अगर यह समस्या सर्दीयों के मौसम (Swollen Fingers In Winter) में होती है तो इसका मुख्य कारण ब्लड वेसल्स का सिकुड़ना और बॉडी पार्ट्स में कम ऑक्सीजन का पहुंच पाना है। लेकिन ऐसे कई उपाय हैं जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

इस समस्या के उपचार के लिए सबसे पहले उसके लक्षणों को जानना ज़रूरी होता है। अगर आपकी भी उंगली सुन्न या जाम हो गई है तो आप इन लक्षणों के द्वारा इसका पता लगा सकते हैं।

:- यह समस्या होने पर आपको किसी भी चीज़ को पकड़ने में मुश्किल होगी।

:- उंगलियों में हमेशा सूजन रहेगा।

:- सूजन वाली जगह पर ज़्यादा दर्द होगा।

:- आपको उंगलियों को हिलाने में भी परेशानी होगी।

इन लक्षणों को पहचानने के बाद ही आप इसके कारण का पता लगा सकते हैं। उसके बाद इसका उपचार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके कारण और उपाय को।

सर्दियों में उंगलियों में सूजन आ जाने के कारण इसमें दर्द की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में अगर इसका इलाज़ नहीं किया गया तो यह दर्द बढ़ता ही जाता है। आप तुरंत इस दर्द से राहत पाने के लिए इन उपायों को आजमा सकते हैं-

हल्दी:- हल्दी कई समस्याओं का इलाज करता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। किसी भी सूजन या चोट वाली दर्द से आराम पाने के लिए हल्दी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके लिए आप हल्दी की पाउडर में कुछ बूंद पानी मिलाकर उसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को सूजन वाले उंगली पर लगाकर छोड़ दे। ऐसा करने से तुरंत सूजन और दर्द से राहत मिलेगा।

एलोवेरा:- अगर आपका उंगली सुन्न हो जाए या उसमें दर्द और सूजन हो तो उस पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाकर छोड़ दें। इससे जल्द ही आपको सूजन और दर्द से राहत मिलेगा।

सेब का सिरका:- सेब का सिरका भी दर्द और सूजन में फायदेमंद साबित होता है। दर्द से राहत पाने के लिए आप एक चम्मच पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिला लें। अब इसे रुई के द्वारा उंगली पर लगाएं। ऐसा करने से दर्द और सूजन दोनों कम होता है।

आइस पैक:- उंगली में चोट सूजन या उंगली सुन्न होने पर उस पर आइस पैक लगाना चाहिए। आप प्रतिदिन लगभग आधे घंटे तक आइस पैक से उंगली की सिकाई करें। यह भी दर्द और सूजन में आराम देता है।

एप्सम साल्ट:- एप्सम साल्ट में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। यह उंगलियों में हो रहे दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप एक कटोरी में गर्म पानी लें। अब उसमें एक चम्मच एप्सम साल्ट डालकर अच्छे से मिला लें। उसके बाद अपने दर्द वाली उंगली को इस पानी में डूबा कर आधे घंटे तक रखें। अगर आप दर्द से तुरंत आराम चाहते हैं तो आप हर रोज इस प्रक्रिया को करें। हर रोज इस प्रक्रिया को करने से बहुत आराम मिलता है।

अब सवाल उठता है कि आप कैसे इसकी रोकथाम करें। आपको उंगलियों को जाम या सुन्न होने से बचाने के लिए सावधान रहना होगा। वर्ना दर्द के साथ-साथ आपकी समस्या भी बढ़ती जाएगी। आइए जानते हैं कुछ सावधानियों के बारे में-

:- उंगलियों में थोड़ी सी भी दर्द और सूजन होने पर अपनी उंगलियों को पूरा आराम दें।

:- आप ऐसी गतिविधियों से बिल्कुल ही दूर रहे जिसमें उंगलियों में चोट लगने की संभावना हो।

:- उंगली में दर्द और सूजन होने पर उंगलियों से जुड़ा हुआ एक्सरसाइज ज़रूर करें।

:- दर्द और सूजन की समस्या होने पर घरेलू उपचार के साथ साथ डॉक्टरी सलाह लेना ना भूलें।

:- दर्द के दौरान उंगलियों पर कभी भी ज्यादा ज़ोर ना डालें।

इस तरह इन उपायों के द्वारा आप भी अपनी उंगलियों में हो रहे दर्द और सूजन से आराम पा सकते हैं। इन घरेलू उपायों का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। इन प्राकृतिक उपायों को कोई भी आजमा सकता है। इन उपायों को करने के बाद भी अगर आपको दर्द और सूजन की समस्या से आराम नहीं मिलता है तो आप तुरंत किसी डॉक्टर से मिले। वर्ना आपकी यह समस्या बढ़ती ही जाएगी।

 

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *