बच्चों में खसरा होने पर दिखते हैं ये लक्षण, जानें इसका कारण और इलाज़

Smina Sumra
7 Min Read
Measles in children

खसरा एक संक्रामक बीमारी है। यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फ़ैल जाता है। आइए जानते हैं बच्चों में खसरा रोग के लक्षण, कारण, और इलाज़।

Measles in children: खसरा एक वायरल बीमारी है। खसरा से संक्रमित व्यक्ति के बलगम या लार के संपर्क में आने से यह बीमारी फैल सकता है। संक्रमित व्यक्ति जब खांसता या छिकंता हैं तो खसरा का संक्रमण हवा में फैल जाता है। यह बीमारी ज़्यादातर बच्चों में होता है। खसरा पहले आम बीमारी होती थी। लेकिन अब खसरा वायरस वैक्सीन (टीका) लगाकर इस बीमारी को रोका जा सकता है। खसरा का संक्रमण 7 से 10 दिनों में ठीक हो जाता है। आइए जानते हैं बच्चों में होने वाले खसरा रोग के बारे में और इसके लक्षण, कारण और इलाज़।

:- बच्चों में खसरा रोग के लक्षण
(Symptoms of measles in children)

खसरा संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के 5 से 6 दिन बाद बच्चों में खसरा (Measles in children) के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। यह एक गंभीर बीमारी है। इसलिए इसके लक्षणों को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं खसरा के कुछ लक्षण के बारे में।

1. खांसी और बुखार

किसी भी बच्चे में खांसी और बुखार जैसे लक्षण देखने को मिल रहे है तो यह खसरा होने के लक्षण हो सकते हैं। खसरा में बच्चों को लंबे समय तक खांसी और बुखार हो सकता है। इसे बिल्कुल अनदेखा ना करें। खसरा में 104 डिग्री फारेनहाइट तक बुखार हो सकता है।

2. आंखों का लाल होना

अगर किसी बच्चे की आंखें लाल हो रही है तो यह खसरा के लक्षण हो सकते हैं। वैसे आंख लाल होने की वज़ह धूल मिट्टी और प्रदूषण भी हो सकते हैं। लेकिन अगर आंखों में लालीपन लंबे समय तक रहे तो डॉक्टर से मिलना चाहिए। खसरे की बीमारी में बच्चों की आंखें प्रकाश के प्रति संवेदनशील हो जाती है।

3. मांसपेशियों में दर्द

बच्चों के शरीर में दर्द होना सामान्य बात नहीं होता है। ऐसे में अगर बच्चा लंबे समय तक शरीर दर्द की समस्या से जूझ रहा है तो इसे बिल्कुल अनदेखा नहीं करना चाहिए।

4. त्वचा पर चकत्ते होना

बच्चे की त्वचा पर चकत्ते होना ये खसरा रोग के सामान्य लक्षण होते हैं। खसरा के कारण बच्चे के त्वचा पर लाल चकत्ते, त्वचा पर खुजली, और सूजन होता है।

इसके अलावा खसरा रोग के लक्षण गले में खराश, मुंह में सफ़ेद धब्बे हो सकते हैं। खसरा सबसे पहले सिर पर होता है। उसके बाद धीरे-धीरे शरीर के पूरे हिस्से में फैलने लगता है। अगर आपको अपने बच्चों में खसरा रोग का इनमें से कोई लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

:- बच्चों में खसरा रोग का कारण
(Cause of measles in children)

1. अगर किसी व्यक्ति को खसरा है तो शारीरिक रूप से उसके संपर्क में आने से खसरा रोग फैल सकता है।

2. खसरा से संक्रमित आदमी छींकता या खांसता है तो संक्रमण हवा में फैल जाता है जिस कारण आसपास रहने वाले लोगों को भी खसरा होने का ख़तरा हो सकता है।

3. खसरा का वायरस किसी भी वस्तु पर कुछ देर तक जीवित रह सकता है। इसलिए किसी भी वस्तु को छूने के बाद अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धो लें।

4. खसरा रोग पेरामायक्सो वायरस प्रजाति से आने वाली वायरस के संक्रमण से होता है। यह वायरस सबसे पहले श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। शुरू में यह कम होता है लेकिन धीरे-धीरे पूरे शरीर में फ़ैल जाता है।

:– बच्चों में खसरा का इलाज़
(Measles treatment in children)

त्वचा पर चकत्ते, खांसी, गले में खराश, मांसपेशियों में दर्द, त्वचा में सूजन जैसे लक्षणों को देखकर डॉक्टर खसरा की पहचान करते हैं। खसरा रोग में डॉक्टर विटामिन ए सप्लीमेंट, मांसपेशियों के दर्द को दूर करने वाली दवाइयों की सलाह देते हैं। खसरा से बचने के लिए टीकाकरण बहुत ज़रूरी होता है। 16 महीने से कम उम्र वाले बच्चे को खसरे का टीका लगाया जाता है।

:- खसरा में किए जाने वाले उपाय
(Measures to be taken in measles)

1. खसरा से संक्रमित बच्चे को हमेशा हाइड्रेट रखना चाहिए। उनके डाइट का भी पूरा ख़्याल रखना चाहिए। इसके अलावा आप उन्हें नारियल पानी और जूस दे सकते हैं।

2. शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन रहना बेहद ज़रूरी होता है। इसके लिए आप इलेक्ट्रोलाइट सॉल्यूशन को पानी में मिलाकर दे सकते हैं।

3. खसरा के दौरान त्वचा पर होने वाले लाल चकत्ते से राहत पाने के लिए नहाते समय बाल्टी के पानी में नीम की पत्तियां डालकर नहा सकते हैं।

4. खसरे की रोगी को मुलायम भोजन करना चाहिए।

5. बिना मसाले का सूप और दलिया का सेवन करना चाहिए।

6. खसरा में खरबूजा, चकोतरा और अंगूर बहुत फायदेमंद होता है। खसरा में अधिक पानी का सेवन करना चाहिए। (दिन में 6 से 8 गिलास)

:- खसरा में क्या नहीं करना चाहिए?
(What not to do in measles)

1. शारीरिक काम नहीं करना चाहिए। शरीर को पूरा आराम देना चाहिए।

2. खसरे की बीमारी में दूसरों के संपर्क में आने से बचना चाहिए। क्योंकि यह बीमारी दूसरों को भी हो सकता है।

3. टीवी नहीं देखें। ये आपकी आंखों के लिए हानिकारक हो सकता है।

4. बाहर का खाना खाने से बचें। जंक फूड तो बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए।

5. कोल्ड ड्रिंक, कॉफ़ी, ऑइली फूड से दूर रहना चाहिए।

अगर आपके बच्चों में खसरा के लक्षण दिखते हैं तो इसे बिल्कुल अनदेखा ना करें। इससे यह बीमारी गंभीर हो सकती है। और शरीर के पूरे हिस्से में फैल सकती है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *