अब टाटा समूह बनेगा iPhone बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी ,1040 करोड़ में हुई डील ,अब विदेशो में जाएगे भारतीय iPhone, तो वही चीन ने मारा माथे पर हाथ।

Pinky
4 Min Read

ऐपल और टाटा के बीच होने वाली डील लगभग अंतिम पड़ाव पर है। हालांंकि अगर दोनों के बीच डील होती है, तो आम इंडियन को क्या फायदा होगा।  और टाटा ग्रुप ने तय किया है की बैंगलोर प्लांट को iPhone मैन्युफैक्चरिंग कंपनी विस्तरों इंडिया में बनाई जाएगी।

एप्पल  एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी है जो उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, और ऑनलाइन सेवा उत्पादों की रचना, विकास और बिक्री करता है । एप्पल राजस्व द्वारा (2022 में कुल $ 394.3 बिलियन) दुनिया की सबसे बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनी और, मार्च 2023 में दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी है

विस्तरों होन्ग कोंग लिमिटेड ने टाटा एलेक्ट्रॉनिस को अपने शेयर्स बेचने के लिए डील करी है।  और फिर टाटा समूह iPhone बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी बन जाएगी।  टाटा समूह विस्ट्रॉन फैक्ट्री के अधिग्रहण की डील को मंजूरी मिल सकती है, जो कि कर्नाटक के साउथईस्ट में मौजूद है। इसका वैल्यूएशन करीब 600 मिलियन डॉलर का है। ताइवान की कंपनी विस्ट्रॉन ठेके पर इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाती है।

इस डील को लेकर करीब एक साल से बातचीत चल रही है। इस फैक्ट्री को आईफोन 14 मॉडल की मैन्युफैक्चरिंग के लिए जाना जाता है। इस फैक्ट्री में करीब 10,000 से ज्यादा लोग काम करते हैं। रिपोर्ट की मानें, तो मार्च 2024 तक विस्ट्रॉन इस फैक्ट्री से करीब 1.8 बिलियन डॉलर के ऐपल फोन बनाएगी। टाटा इस फैक्ट्री में iPhone 15 का निर्माण करेगी।

टाटा ने वादा किया है कि अगर डील फाइनल हो जाती हैं, तो वो अगले साल तक फैक्ट्री की वर्कफोस को तीन गुना करेगा। ऐसे में बड़े पैमाने पर नौकरियां पैदा होगी। साथ ही भारत से स्मार्टफोन के निर्यात में तेजी आएगी। वही आईफोन के निर्माण में लागत कम आएगी। ऐसे में आने वाले दिनों में आईफोन की कीमत में कमी आ सकती है।

कौन सा टाटा ग्रुप आईफोन बनाएगा ?

टाटा समूह की विनिर्माण शाखा टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (टीईपीएल) 125 मिलियन डॉलर (1,000 करोड़ रुपये) में भारत में विस्ट्रॉन के परिचालन का अधिग्रहण कर रही है।

चीन को लगा बड़ा झटका।

कोरोना महामारी के कारण पैदा हुई सप्लाई की दिक्कतों और अमेरिका तथा चीन के बीच बढ़ते तनाव से इंटरनेशनल कंपनियां चीन पर अपनी निर्भरता कम कर रही हैं। ऐसी स्थिति में भारत निवेश के लिए पसंदीदा देश बनकर उभरा है। टाटा ग्रुप ने हाल में इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्शन में एंट्री मारी है। तमिलनाडु में कंपनी की फैक्ट्री में आईफोन का चेसि यानी डेवाइस का मेटल बैकबोन बनाती है। साथ ही कंपनी ने चिप बनाने में भी दिलचस्पी दिखाई है।

चीन का उत्पादन परिदृश्य पर दबदबा कायम है और उसकी हिस्सेदारी 90 फीसदी है। तमिलनाडु में फॉक्सकॉन द्वारा प्रबंधित भारत में iPhone 15 का निर्माण शुरू करने का Apple का हालिया निर्णय, चीन की सीमाओं से परे अपने उत्पादन कार्यों में विविधता लाने की कंपनी की व्यापक रणनीति के अनुरूप है |

 

 

Share This Article
By Pinky
पिंकी एक अनुभवी समाचार लेखिका है, जो हिंदी में समाचार सामग्री लिखने में माहिर है। उन्होंने इस क्षेत्र में अपने 10+ वर्षों के अनुभव के दौरान अपनी योगदान की अद्वितीय छाप छोड़ी है। पिंकी एक विद्यार्थी के रूप में अपनी शिक्षा की शुरुआत कर चुकी है, लेकिन उन्होंने समाचार लेखन में अपना आदर्श क्षेत्र खोजा और अपने लिखावट के माध्यम से व्यापक पठकों को अद्वितीय तरीके से समझाने का काम किया है। पिंकी का 10+ वर्षों का समाचार लेखन क्षेत्र में अद्वितीय अनुभव है, और उन्होंने अपने काम के माध्यम से अपनी योग्यता का परिचय दिया है। उनका विशेष ध्यान समाचार लेखन के प्रति है, और वे सटीकता और जानकारी को अपने लेखन के माध्यम से व्यक्त करने में निष्ठावादी हैं। पिंकी के लेखन कौशल उनके सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर अद्वितीय ध्यान के साथ प्रस्तुत करते हैं, जिससे वे अपने पाठकों को विशेष रूप से सम्मोहित करते हैं। उन्होंने अपने कैरियर के दौरान कई बड़े समाचार पोर्टलों और प्रमुख प्रकाशकों के साथ काम किया है और विभिन्न समाचार विषयों पर लेखन किया है। पिंकी अपने व्यापक ज्ञान, लेखन कौशल, और समाचार के विशेष शौक के साथ हिंदी भाषा में समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में एक अद्वितीय शख्सियत हैं। वे हमारे पाठकों को सटीक, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए अपनी सार्थक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। पिंकी एक समाचार लेखिका के रूप में अपने अनुभव और योग्यता के साथ एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता है, और हम उनके साथ होने पर गर्व करते हैं। उनके लेखन कौशल और जागरूकता से हमारे पाठक अब हिंदी समाचार के साथ और भी जुड़े रहेंगे।
Leave a comment