बुक हो चूका है आने वाले साल 2023 का कैलेंडर, त्योहारों पर एंटरटेनमेंट का डबल डोज देगी यह फिल्में

Smina Sumra
4 Min Read

Movies Release in 2023: बॉलीवुड से लेकर साउथ (Movies Release in 2023) तक ये फिल्म साल 2023 में धमाल मचाने को तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में सलमान खान की दो फिल्मों की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है. पहली फिल्म टाइगर 3 है जो अब दिवाली पर रिलीज होगी, फिर साल 2022 में रिलीज होने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान अब साल 2023 में ईद पर रिलीज होगी। तो आइए जानते हैं इसके अलावा कौन सी फिल्म त्योहारों पर फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

किसी का भाई किसी की जान (Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan)

सलमान खान और पूजा हेगड़े की यह फिल्म पहले साल 2020 के दिसंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यह फिल्म साल 2023 की ईद पर रिलीज होगी।

लव की फिल्म (Luv Film)

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की ये फिल्म साल 2023 में होली के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिलहाल इस फिल्म का नाम फाइनल नहीं हुआ है।

पठान (Pathaan)

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म पठान साल 2023 में गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

रॉकी और रानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani)

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी एंड रानी साल 2023 में वैलेंटाइन डे वीक में रिलीज होने को तैयार है। फिल्म की चर्चा करण जौहर के शो कॉफी विद करण में भी हुई थी।

भोला (Bholaa)

अजय देवगन और बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू की फिल्म भोला का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. ये फिल्म साल 2023 की राम नवमी के पास रिलीज होगी.

आदिपुरुष (Adipurush)

साउथ के स्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष के टीजर वीडियो को लेकर हाल ही में काफी विवाद हुआ था। प्रभास की यह फिल्म साल 2023 में मकर संक्रांति पर रिलीज होने जा रही है। लेकिन इस फिल्म की रिलीज से पहले ही इसका बहिष्कार शुरू हो गया है।

फाइटर (Fighter)
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर साल 2023 में गांधी जयंती के पास रिलीज होगी। हाल ही में रिलीज हुई ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा खास कमाल नहीं कर पाई, अब देखना ये होगा कि फिल्म कितनी कमाई करती है।

बवाल (Bawaal)
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर फिल्म बवाल भी साल 2023 में धमाल मचाने वाली है। ये फिल्म गुड फ्राइडे को रिलीज होने वाली है।

एनिमल (Animal)
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल भी साल 2023 में रिलीज होगी। खबरों के मुताबिक ब्रह्म शास्त्र एक्टर की ये फिल्म इंडिपेंडेंस डे के पास रिलीज होने वाली है।

टाइगर 3 (Tiger 3)
सलमान खान , कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की फिल्म टाइगर 3 पहेल साल 2023 में में ईद पर आने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ये फिल्म फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी।

बड़े मियां-छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan)
टाइगर श्रॉफ और बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और की फिल्म बड़े मियां-छोटे मियां 2023 में क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर वीडियो भी रिलीज हो गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *