देश की 12वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश के इस राज्य में दौड़ने वाली है

Durga Pratap
3 Min Read

अब जल्दी ही देश की 12वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रेल की पटरियों पर दौड़ती हुई दिखाई देने वाली है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक सेमी-हाई-स्पीड वाली ट्रेन है जिससे कि यह लोगों के बीच एक मिसाल बन गई है। अब जल्दी ही साउथ इंडिया को अपनी अगली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटरियों पर दौड़ती हुई दिखाई देगी।

महाराष्ट्र में है सबसे ज्यादा वंदे भारत ट्रेन

मीडिया की रिपोर्ट बताती है कि जल्दी ही भारत की 12वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटरियों पर दिखाई देगी। यह ट्रेन चेन्नई से कोयंबटूर के लिए दौड़ती हुई दिखेगी। अब तक की वंदे भारत एक्सप्रेस चेन्नई से मैसूर तक जाती थी लेकिन राज्य की यह दूसरी सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेन है जोकि चेन्नई से कोयंबटूर चलाई जाने वाली है। अभी देश के कई राज्य ऐसे है जो बेसब्री से अपनी वंदे भारत एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे हैं। इन राज्यों में बिहार और झारखंड भी शामिल किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार देश के पीएम नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को इस सेमी-हाई-स्पीड वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं जोकि चेन्नई से कोयंबटूर के लिए रवाना की जाएगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस

इससे पहले देश की 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आई थी जो कि दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना हुई थी। इस ट्रेन के आगमन से यात्रियों के लिए दिल्ली से जयपुर का सफर बहुत ज्यादा आसान हो गया था। यह सफर यात्री 3 घंटे में तय कर सकते हैं। आपको बता दे महाराष्ट्र राज्य में देश की सबसे अधिक वंदे भारत ट्रेन चलाई जाती है उनकी संख्या चार है।

देश की पहली वंदे भारत ट्रेन

देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही हरी झंडी दिखाई थी। यह यात्रियों के लिए वाराणसी से दिल्ली के लिए रवाना की गई थी फिर बाद में यह ट्रेन दिल्ली से कटरा के लिए चालू की गई। हालांकि अभी कुछ राज्य ऐसे हैं जिन्हें अपनी वंदे भारत एक्सप्रेस का बेसब्री से इंतजार है इस लिस्ट में बिहार, झारखंड, पंजाब, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर और उड़ीसा है। नए जमाने की वंदे भारत एक्सप्रेस की बात की जाए तो पहली बार यह ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के लिए चलाई गई थी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *