रहस्य बनकर रह गई इन हस्तियों की मौत, List में शामिल है इनके नाम

रहस्य बनकर रह गई इन हस्तियों की मौत, List में शामिल है इनके नाम

लोकप्रिय पंजाबी गायक-रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से हर कोई हतप्रभ है।29 मई को सिद्धू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने सिद्धू की सुरक्षा कम की थी।किसी सिलेब्रिटी की मौत की खबर जितनी संवेदनशील होती है, उतना ही लोगों की इनपर नजरें भी होती हैं।कई सिलेब्रिटीज ने ऐसी परिस्थितियों में दुनिया छोड़ी कि उनकी मौत एक गुत्थी बनकर रह गई।आइए, उन सिलेब्रिटीज के बारे में जानें।

जिया खान

2013 में ऐक्ट्रेस जिया खान ने जुहू स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।जिया के बॉयफ्रेंड और ऐक्टर सूरज पंचोली पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज हुआ था।हालांकि, जिया की मां राबिया ने जिया की हत्या का शक जताया था।इस केस का ट्रायल लंबे समय से चल रहा है और बीते साल केस को स्पेशल CBI कोर्ट को सौंप दिया गया था।जिया ‘नि:शब्द’ और ‘गजनी’ जैसी फिल्मों में नजर आई थीं।

सुशांत सिंह राजपूत

14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके घर में मिला था।शुरूआत में डिप्रेशन के कारण आत्महत्या की बात सामने आई। हालांकि, बाद में केस में हत्या का शक और ड्रग्स का ऐंगल भी सामने आया।सुशांत की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर साजिश रचने के आरोप लगे।सुशांत केस से उपजे ड्रग मामले में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां लपेटे में आईं। वहीं सुशांत के डिप्रेशन ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर भी बहस छेड़ दी।

श्रीदेवी

24 फरवरी, 2018 में दुबई के एक होटल में बाथटब में श्रीदेवी का शव मिला था।उस वक्त कमरे में श्रीदेवी के साथ उनके पति बोनी कपूर भी मौजूद थे। दोनों का डिनर का प्लान था जिसके लिए श्रीदेवी तैयार हो रही थीं।फैन्स दबी जुबां से इसे बोनी की साजिश कहते हैं, लेकिन परिवार ने इसे दुर्घटना बताया।परिवार के मुताबिक नहाते हुए श्रीदेवी बाथटब में डूब गई थीं, इसलिए इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया।

प्रत्युषा बनर्जी

2016 में टीवी ऐक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के निधन ने इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी थी।1 अप्रैल, 2016 को उनका शव उनके घर में फांसी से लटकता हुआ मिला था। मुंबई पुलिस ने इसे खुदकुशी बताया।इसके बाद प्रत्युषा के बॉयफ्रेंड और अभिनेता राहुल राज पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामले दर्ज हुआ।हालांकि, राहुल के खिलाफ पुलिस कोई ठोस सबूत नहीं पेश कर पाई।छह साल बाद भी अभी तक इसमें अदालत का आखिरी फैसला नहीं आया है।

दिव्या भारती

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री दिव्या भारती की मौत भी एक रहस्य बनकर रह गई।1993 में दिव्या की मौत पांचवी मंजिल पर स्थित उनके घर की बालकनी से गिरने से हुई थी।लोगों ने दिव्या के पति पर उनकी हत्या करने का शक जाहिर किया।दिव्या के आत्महत्या की भी अफवाह उड़ी।बाद में उनके पिता ने साफ करते हुए कहा कि यह एक हादसा था। वह बालकनी के लेज पर बैठी थीं और नीचे गिर गईं।

 

Ranjana Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *