बॉलीवुड के बेस्ट कपल अजय देवगन और काजोल के आलीशान बंगलो की कीमत है 60 करोड़, देखें इनसाइड फोटोज

बॉलीवुड के बेस्ट कपल अजय देवगन और काजोल के आलीशान बंगलो की कीमत है 60 करोड़, देखें इनसाइड फोटोज

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी हस्ती अजय देवगन और काजोल की जोड़ी को लोग बेहद प्यार देते हैं। यहां तक कि इस कपल को बेस्ट कपल के नाम से भी कई बार घोषित किया गया है। लेकिन आज हम आपको इस प्यारे से कपल के आलीशान घर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर अजय देवगन अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं।

दरअसल अजय देवगन ने मुंबई में ही एक लग्जरी घर ले रखा है, जिसमें वे अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं, दरअसल उस घर का नाम शिव शक्ति रखा गया है।

देखा जाए तो अजय देवगन के मुंबई में कई सारे बंगलो है, लेकिन शिव शक्ति बंगलो जूहू के समुंद्र के किनारे हैं, जो कि बेहद आलीशान है। यहां तक कि इस बंगलो की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

अजय देवगन

देखा जाए तो कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती है, जिसमें आप देख सकते हो शिव शक्ति बंगलो के लिविंग रूम को वाइट थीम के साथ डेकोरेट किया गया है। यहां तक कि सोफा से लेकर सेंट्रल टेबल तक सब कुछ डेकोरेटिव पीसेज से सजाया गया है।

कई तस्वीरों में एक यह भी तस्वीर है, जिसमें डायनिंग एरिया नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि डाइनिंग एरिया में वाइट कलर के टेबल और वाइट कलर के ही कुशन लगाए गए हैं, जो दिखने में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

अजय देवगन अपनी हेल्थ को लेकर नहीं करते समझौता 

यह तो आप सभी जानते हैं कि अजय देवगन अपनी हेल्थ को लेकर कोई समझौता नहीं करते हैं। यहां तक कि अपने आप को फिट रखने के लिए वह दिन रात मेहनत करते हैं। इसीलिए उन्होंने अपने घर के अंदर ही एक प्राइवेट जिम भी बनाया है।

इसी के साथ साथ बंगलों की बालकनी भी काफी बड़ी है, जिसमें खड़े होकर समुद्र की लहरें को आते हुए देखा जा सकता है। इससे तो आपको पता चल ही गया होगा कि अजय देवगन के घर को डेकोरेट करने के लिए अजय देवगन और काजोल ने छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखा है और अपने घर की सुंदरता बढ़ाई है।

Durga Pratap

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *