एक महिला इस तस्वीर में बिल्ली-चूहे के बीच छुपी है , जो 9 सेकेंड में ढूंढ लेगा वो हैं तेज बुद्धि वाला

Smina Sumra
3 Min Read

optical illusions: आर्टिस्ट अक्सर ही भ्रम चुनौतियों के लिए तरह-तरह की पेंटिंग्स बनाते रहते हैं। अपनी कलाकृतियां के द्वारा लोगों का सिर चकरा देने में वे बड़े ही माहिर होते हैं और जानबूझकर तस्वीरें में ऐसा खेल करते हैं जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते हैं।

कलाकार तरह तरह की पेंटिग्स बनाकर लोगों के सामने ऐसी चुनौती पेश कर देते हैं जिसे सुलझाने में हमारे दिमाग की अच्छी खासी कसरत हो जाती है।

अर्मेनियाई कलाकार अर्तुश वोस्कैनियन (Armenian artist Artush Voskanyan) अतियथार्थवादी पेंटिंग बनाने के लिए जाने जाते हैं। अर्तुश ने ऑप्टिकल भ्रम (optical illusions) पेंटिंग बनाकर लोगों का सिर चकरा दिया है। इस बार पेंटिंग के जरिए उन्होंने लोगों को चुनौती देते हुए पेंटिंग में बिल्ली और चूहे के बीच एक महिला को खोजने के लिए 9 सेकेंड का समय दिया है।

ऑप्टिकल भ्रम (optical illusions) चुनौती में एक बिल्ली ने अपने मुंह में चूहा पकड़ रखा है। चूहा बिल्ली की मजबूत पकड़ से खुद को आजाद कराने में नाकाम रहा है। वहीं तो वहीं बिल्ली के पैरों के पास एक लाल मिर्ची भी नजर आ रही है, हालांकि मिर्ची बिल्ली के पास क्या कर रही है ये कोई नहीं जानता।

अब अर्तुश वोस्कैनियन (Armenian artist Artush Voskanyan) की इस पेंटिंग में चुनौती ये है की इन्हें बिल्ली चूहे के पास एक महिला का चेहरा नजर आएगा लेकिन वो कहां है इसे ढूंढना ही आपका काम है जिसके लिए 9 सेकेंड का टाइम दिया गया है।

अगर आप अपने तेज दिमाग का इस्तेमाल करते हुए बिल्ली चूहे के बीच छिपी है महिला को खोजना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको चूहे के चेहरे पर ही फोकस करना पडेगा। इसके अलावा बिल्ली के पैरों के पास पड़ी हुई लाल मिर्ची भी महिला को खोजने में मदद कर सकती है। चलिए हम बता देते हैं।

दरअसल, इस ऑप्टिकल इल्यूजन में चूहे का चेहरा महिला की आंख और बिल्ली के पैरों के पास पड़ी लाल मिर्ची महिला के होंठ हैं। तस्वीर में बिल्ली और लटके हुए चूहे के बीच की जगह महिला के चेहरे की आकृति को उभार रहा है। अगर आपको इस बात पर यकीन नहीं है तो एक बार तस्वीर को फिर से गौर से देख लिजिए। लेकिन इस बार ज़रा दूर से ही देखिएगा क्योंकि आपको चेहरे का आकार स्पष्ट रूप से समझ आ जाए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *