राजीव कपूर में नहीं थी प्रतिभा की कमीं, पिता पर लगाए थे करियर चौपट करने का आरोप

राजीव कपूर में नहीं थी प्रतिभा की कमीं, पिता पर लगाए थे करियर चौपट करने का आरोप

राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर के निधन ने एक बार फिर कपूर परिवार को गहरा सदमा दे दिया। पहले ऋषि कपूर और उसके बाद राजीव कपूर के निधन ने कपूर फैमिली को गहरा धक्का दिया। आपको बता दें कि राजीव कपूर बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता थे जिन्हें दुनिया सामान्य अभिनेता के तौर पर नहीं बल्कि कपूर परिवार के बेटे की तरह देखती थी।

दर्शकों को उम्मीद थी कि अपने दादा, पिता और भाईयों की तरह राजीव कपूर भी इंडस्ट्री पर राज करने आए हैं, लेकिन अपने परिवार के दूसरे सदस्यों की तरह राजीव कभी वो सफलता हासिल नहीं कर पाए। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का मानना था कि राजीव के अंदर प्रतिभा थी, लेकिन वो अपनी वास्तविक क्षमता कभी पहचान नहीं पाए।

13 में से 12 फिल्में हुईं थी फ्लॉप

राजीव कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 1983 में आई फिल्म ‘एक जान हैं हम’ से की थी। हालांकि उन्हें पहचान मिली थी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म से। ये उनके करियर की इकलौती हिट फिल्म थी।

अपने 10 साल के करियर में केवल 13 फिल्में की थी जिनमें 12 फिल्में फ्लॉप रही थीं। वहीं उनकी हिट फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ की सफलता का श्रेय भी फिल्म की अभिनेत्री मंदाकिनी को दिया गया था।

निजी जीवन भी दुख में बीता

राम तेरी गंगा मैली के बाद राजीव और उनके पिता राज कपूर के रिश्ते में कड़वाहट आ गई थी। राजीव का मानना था कि उनके पिता ने उन्हें सही तरीके से लॉन्च नहीं किया था।

साल 2001 में राजीव ने आरती सभरवाल से शादी की थी, लेकिन अपनी शादीशुदा जिंदगी में वो कभी खुश नहीं रहे। शादी के दो साल पूरे होने से पहले ही आरती और राजीव ने तलाक ले लिया।

 

 

Ranjana Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *