इन एक्ट्रेस ने बेझिझक होकर दिखाए अपने स्ट्रेच मार्क्स, नहीं की लोगों की परवाह

इन एक्ट्रेस ने बेझिझक होकर दिखाए अपने स्ट्रेच मार्क्स, नहीं की लोगों की परवाह

एक महिला का बच्चे को जन्म देना बहुत बड़ी बात होती है। दरअसल देखा जाए तो बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाओं के शरीर में कई प्रकार के बदलाव आते हैं, कईयों के वजन तो बढ़ जाते हैं और कई का वजन बड़ी तेजी से घट जाता हैं। लेकिन उसी के साथ-साथ बॉडी पर स्ट्रेच मार्क्स आना भी बहुत बड़ी बात होती है क्योंकि यह स्ट्रेच मार्क्स कभी वापस नहीं जाते।

लेकिन इन स्ट्रेच मार्क्स को लोग ज्यादातर छुपाने का काम ही करते हैं लेकिन टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड इंडस्ट्री की कुछ-कुछ सेलिब्रिटीज ऐसी है, जो अपने स्ट्रेच मार्क्स को खुलेआम दिखाना पसंद करती हैं। यहां तक कि लोगों को पॉजिटिव वाइब्स तक दिया करती है, आइए हम आपको बताते हैं कि स्ट्रेच मार्क्स किन-किन अभिनेत्रियों ने दिखाया है?

स्ट्रेच मार्क्स

उर्वशी ढोलकिया 

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा उर्वशी ढोलकिया आए दिन अपनी कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती है। लेकिन कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी बिकिनी में कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इस बिकनी फोटोशूट के दौरान उनके बॉडी पर स्ट्रेच मार्क्स आसानी से नजर आ रहे थे। यहां तक कि उर्वशी की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल भी हुई थी।

मलाइका अरोड़ा 

हैरान करने वाली बात यह है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा और टीवी इंडस्ट्री पर राज करने वाली मलाइका अरोड़ा भी अपने स्ट्रेच मार्क्स को दिखाने से पीछे नहीं हटती। यहां तक कि कई बार शो के दौरान इन्होंने स्ट्रेच मार्क्स दिखाए हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर इनकी कई सारी ऐसी तस्वीरें हैं, जिन पर इनका स्ट्रेच मार्क्स आसानी से नजर आ जाता है।

प्रिया आहूजा 

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो मे हर किसी किरदार को लोग आसानी से याद रखते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में रीटा रिपोर्टर का किरदार निभा चुकी प्रिया आहूजा भी इस लिस्ट में शामिल है दरअसल कुछ दिनों पहले प्रिया आहूजा ने बिकिनी पहनकर कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें उनका स्ट्रेच मार्क्स नजर आ गया।

चित्रांगदा सिंह 

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह भी इस लिस्ट में मौजूद है। दरअसल कई साल बाद चित्रांगदा सिंह को मॉडलिंग करते वक्त देखा गया है। यहां तक कि उनका स्ट्रेच मार्क्स भी आसानी से नजर आ जाता है, लेकिन चित्रांगदा अपने स्ट्रेच मार्क्स को लेकर बिल्कुल भी हिचकिचाती हुई नजर नहीं आती।

काम्या पंजाबी 

टीवी इंडस्ट्री में कई वक्त से काम कर रही काम्या पंजाबी को असली पहचान ‘शक्ति : अस्तित्व का एहसास’ सीरियल द्वारा मिली है। यहां तक कि काम्या पंजाबी अपनी बात आसानी से लोगों तक पहुंचा देती है, बिना किसी से डरे, लेकिन इनकी भी बिकनी में कुछ तस्वीरें सामने आई, जिसमें इनका स्ट्रेच मार्क्स नजर आने से हर कोई दंग रह गया।

छवि मित्तल 

मशहूर अभिनेत्री छवि मित्तल ने 2019 के दौरान एक नन्हे से बच्चे को जन्म दिया था। यहां तक कि उन्होंने डिलीवरी के बाद कई सारे ऐसे वीडियोस बनाए हैं, जिसमें उन्होंने स्ट्रेच मार्क्स के बारे में जानकारी दी है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि छवि मित्तल की कई सारी तस्वीरें हैं, जिसमें उनका स्ट्रेच मार्क्स भी नजर आ रहे है। लेकिन उन्होंने जितने भी वीडियोस बनाए हैं, उसमें उन्होंने पॉजिटिव बातें स्ट्रेच मार्क्स को लेकर बताई है।

Durga Pratap

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *