ये हैं भारत के अजीबो गरीब म्यूजियम, जहाँ इंसान के दिमाग से लेकर टॉयलेट तक की लगती है प्रदर्शनी

Shilpi Soni
4 Min Read

अब तक आपने देश और विदेश में कई म्यूजियम देखे होंगे, जिसमें कहीं जानवरों के कंकाल होते हैं तो कहीं इतिहास से जुड़ी चीजें देखने को मिलती हैं। इसके अलावा कई म्यूजियम ऐसे भी हैं, जिनको विभिन्न प्रकार के थीम पर बनाया गया है लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे अजीबो-गरीब म्यूजियम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां अजीब सी चीजें रखी हुई हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

वीचर बर्तन म्यूजियम, गुजरात

गुजरात के अहमदाबाद में वैसे तो कई तरह के म्यूजियम स्थित है, लेकिन इनमें से सबसे प्रसिद्ध व अजीब म्यूजियम है वीचर बर्तन म्यूजियम।इस म्यूजियम की विशेषता ये है कि यहां 4000 से भी अधिक बर्तन हैं, जिनमें से कई तो 1000 साल पुराने हैं। इसके अलावा इस म्यूजियम में हर धातु से बने बर्तन रखे हुए हैं। यह एक अनोखा म्यूजियम है, जो भारतीय शिल्पकारों की कला और सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है।

सुलभ इंटरनेशनल म्यूजियम ऑफ टॉयलेट्स, दिल्ली

वैसे तो राजधानी दिल्ली विभिन्न प्रकार की चीजों और जगहों के लिए मशहूर है लेकिन दिल्ली एक अनोखे म्यूजियम के लिए भी मशहूर है, जिसका नाम सुलभ इंटरनेशनल शौचालय म्यूजियम… दिल्ली में स्थित इस म्यूजियम में तरह-तरह के शौचालयों का संग्रह है। इस म्यूजियम की अजीब बात तो ये है कि इस अनोखे म्यूजियम में 2500 ईसा पूर्व के रोमन सम्राटों द्वारा इस्तेमाल किए गए सोने और चांदी के शौचालयों का भी पूरा इतिहास आपको देखने को मिल जाएगा।

शंकर इंटरनेशनल डॉल्स म्यूजियम, दिल्ली

दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग पर चिल्ड्रेन बुक ट्रस्ट के भवन में स्थित एक म्यूजियम है, जिसे शंकर इंटरनेशनल डॉल्स म्यूजियम के नाम से जाना जाता है। इस म्यूजियम में तरह-तरह की सैकड़ों गुड़ियां मौजूद हैं। इस संग्रहालय की स्थापना मशहूर कार्टूनिस्ट के. शंकर पिल्लई ने की थी। इस म्यूजियम की विशेष बात तो ये है कि विभिन्न परिधानों में सजी गुड़ियों का संग्रह विश्व के सबसे बड़े संग्रहों में से एक है।

ब्लैक मैजिक म्यूजियम, गुवाहाटी

गुवाहाटी के मायोंग गांव में सबसे विचित्र म्यूजियम है, जिसे ब्लैक मैजिक म्यूजियम के नाम से जाना जाता है। यहां मानव कंकाल और खोपड़ियों सहित जादू-टोने से जुड़ी हर तरह की चीजें आपको देखने को मिल जाएंगी। दरअसल, कहा जाता है कि जादू-टोना और काले जादू की उत्पति जहां से हुई, वो मायोंग गांव ही है। यही वजह है कि यहां पर यह विचित्र म्यूजियम बनाया गया है।

मानव मस्तिष्क संग्रहालय, बेंगलुरु

बेंगलुरु में भी एक अजीबोगरीब म्यूजियम स्थित है, जिसे ब्रेन म्यूजियम के नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि इस म्यूजियम में 300 से भी अधिक दिमागों को सुरक्षित रखा गया है। इन दिमागों को -86 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखा गया है, ताकि ये खराब न हों। दरअसल, यह म्यूजियम तंत्रिका विज्ञान के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बनाया गया है।

इंड्रोडा डायनासोर और फॉसिल पार्क, गुजरात

इन्ड्रोडा डायनासोर और फॉसिल पार्क अहमदाबाद के गुजरात में स्थित है, ये डायनासोर म्यूजियम के लिए जाना जाता है यहां आपको डायनासोर के अंडों की दूसरी सबसे बड़ी जीवाश्म हैचरी देखने को मिल जाएगी ये गुजरात में स्थित एकमात्र डायनासोर संग्रहालय है इसे भारत का जुरासिक पार्क भी कहा जाता है

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *