ये हसीनाएं नहीं है किसी से कम, खुद के चार्टेड प्लेन में करतीं हैं दुनिया की सैर

ये हसीनाएं नहीं है किसी से कम, खुद के चार्टेड प्लेन में करतीं हैं दुनिया की सैर

फिल्मी दुनिया में आपने अभिनेताओं की चमक दमक तो खूब देखी होंगी। लेकिन आज हम आपको ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने अपनी मेहनत के बूते ना सिर्फ बुलंदी हासिल की बल्कि आज ये खुद के चार्टेड प्लेन की मालकिन भी हैं।

1-माधुरी दीक्षित

गुजरे जमाने की फेमस एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित शादी के बाद अमेरिका शेटल हो गई थी। लेकिन उन्होंने अपने बच्चों के साथ भारत में वापसी की। दोबारा फिल्मी करियर शुरु किया और अब अपने पति के साथ मुंबई के एक आलीशान घर में रह रहीं है। उनके पति ने मुंबई में ही अपना हॉस्पिटल खोल रखा है।

माधुरी दीक्षित के पास खुद का प्लेन है। जिसकी कीमत 35 करोड़ रुपए बताई जाती है।  इस प्लेन में ही वो भारत और देश से बाहर का सफर करती हैं। अगर बात करें कमाई कि तो इन दिनों माधुरी कई शोज़ को जज कर रहीं हैं साथ ही साथ उनके योगा और डांस क्लास से भी अच्छी कमाई हो जाती है।

2- शिल्पा शेट्टी

इन दिनों शिल्पा शेट्टी विवादों में घिरी हुई हैं। लेकिन विवादों को यदि छोड़ दें तो वो एक बिजनेस मैन की पत्नी हैं। जिनके पास खुद का प्लेन  है जिसकी कीमत 43 करोड़ रुपए है। मुंबई में शिल्पा का 100 करोड़ से ज्यादा का घर है।

3-प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपनी धाक जमाई है। निक जोनस से शादी के बाद उन्होंने न्यूयार्क में एक घर खरीदा है। जहां उन्होंने अपने पति के साथ एक होटल भी शुरु किया है जो भारतीय व्यंजन शुरु करता है।  ये एक फिल्म का करोड़ों रुपए चार्ज करती हैं। इनके पास भी खुद का प्राइवेट प्लेन है, जिसकी कीमत 53 करोड़ रुपए है।

4- सनी लियोनी

कभी पोर्न इंडस्ट्री में अपना सिक्का चलाने वाली सनी लियोनी ने भारत में कदम रखने के बाद अश्लील फिल्मों से दूरी बना ली। बावजूद इसके उनके पास करोड़ों रुपए की संपत्ति हैं। सनी 400 करोड़ की मालकिन हैं। इसके साथ ही इनके पास 32 करोड़ रुपए का आलीशान प्लेन हैं। जिससे ये कभी भी देश से बाहर जा सकती हैं।

 

Ranjana Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *