इंडिया में नहीं पैदा हुई हैं बॉलीवुड की ये हसीनाएं,फिर भी करोड़ों हिंदुस्तानियों के दिलों पर करती हैं राज

इंडिया में नहीं पैदा हुई हैं बॉलीवुड की ये हसीनाएं,फिर भी करोड़ों हिंदुस्तानियों के दिलों पर करती हैं राज

फिल्मी दुनिया में अभिनेत्रियां करोड़ों हिंदुस्तानियों के दिलों पर राज करती हैं। पर्दे पर अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को देखकर उनके फैन्स झूम उठते हैं।

लेकिन बॉलीवुड में ऐसी कई हीरोइन्स हैं जिनकी पैदाइश इंडिया में नहीं हुई है। ये मूल रूप से विदेशी नागरिक हैं। फिर भी हिंदुस्तान में इन्हें सिर आंखों पर बिठाकर प्यार दिया है। आईए जानते हैं ऐसी ही कुछ हसीनाओं के बारे में

दीपिका पादुकोण

प्रकाश पादुकोण की बेटी दीपिका इंडिया में नहीं पैदा हुई हैं।  कोपेनहेगन के डैनिश अस्पताल में दीपिका का जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ था। हालांकि पैदाइश के बाद वो इंडिया आ गई और यहीं रहकर नाम कमाया।

कटरीना कैफ

दबंग खान की को-एक्ट्रेस और साथी कटरीना कैफ मूल रुप से लंदन की रहने वाली है। फिल्म बूम से उन्होंनेअपनी करियर की शुरुआत की। उनका जन्म 16 जुलाई को बिट्रिश हॉन्गकॉन्ग में हुआ।

आलिया भट्ट 

महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट लंदन में हुआ था। 15 मार्च 1993 तो सोनी राजदान ने आलिया को पैदा किया। आज भी उनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है।

सनी लियोन

सनी लियोन ने पोर्न इंडस्ट्री को अलविदा कहने के  बाद बॉलीवुड में अपना सिक्का चलाया। इनका जन्म कनाडा के सारनिया में हुआ। 13 मई 1981 को जन्मीं सनी का असली नाम करणजीत कौर है।

एमी जैक्सन

एमी जैक्सन  एक ब्रिटिश सिटीजन हैं। एक दीवाना था, सिंह इज ब्लिंग, और रोबोट समेत कई साउथ इंडियन  फिल्मों में वो सक्रिय हैं।

नोरा फतेही 

डांसर कम एक्ट्रेस नोरा फतेही  भी भारत में नहीं पैदा हुईं हैं।6 फरवरी 1992 को कनाडा के क्यूबेक शहर में  नोरा का जन्म हुआ था।

 

Ranjana Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *