बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने खरीदी इतनी कीमती कार, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Shilpi Soni
3 Min Read

फिल्मी पर्दे पर तो आपने अक्सर ही सेलेब्स को महंगी और लग्जरी गाड़ियां चलाते हुए देखा होगा लेकिन आपको बता दे की पर्दे के पीछे भी एक्टर्स का लग्जरी कारों के लिए प्यार कम नहीं है।अर्जुन कपूर से लेकर विजय वर्मा और रणवीर सिंह से लेकर कार्तिक आर्यन तक, बॉलीवुड की अधिकांश हस्तियों के पास महंगी और लग्जरी गाड़ियां हैं। इन सभी को अक्सर ही अपनी महंगी गाड़ियों में घूमते हुए देखा जाता है।अब हाल ही में इस लिस्ट में एक्टर विक्की कौशल का नाम भी जुड़ गया है। विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर अपने एक पोस्ट में अपनी लग्जरी नई कार जगुआर रेंज रोवर की एक तस्वीर साझा की है।

आइए जानते हैं कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे में जिन्होंने हाल ही में लग्जरी गाड़ियां खरीदी हैं।

  • विक्की कौशल

https://www.instagram.com/p/CQ5IRsNJiF6/?utm_source=ig_web_copy_link

प्रोफेशनल और पर्सनल तौर पर विक्की कौशल के लिए यह साल बेहद अच्छा रहा। हाल ही में उन्होंने कैटरीना कैफ से शादी की है। कुछ महीनों पहले उन्होंने रेंज रोवर वोग खरीदी  है। इस कार की कीमत 2 करोड़ रुपये है।

  •  कार्तिक आर्यन

https://www.instagram.com/p/CNUQMtMpUn5/?utm_source=ig_web_copy_link

कार्तिक आर्यन ने कोरोनावायरस से ठीक होने के बाद खुद को एक शानदार लेम्बोर्गिनी उरुस गिफ्ट की है। अप्रैल में वह अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी लग्जरी गाड़ी के साथ पोज़ देते हुए नजर आए थे। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “खरीद ली … लेकिन मैं शायद महंगी चीजों के लिए बना ही नहीं हूं।” इस गाड़ी की कीमत लगभग 4.5 करोड़ थी।

  • रणवीर सिंह

रणवीर सिंह ने भी मई में लेम्बोर्गिनी यूरस पर्ल कैप्सूल खरीदी थी, जिसे हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। इस लग्जरी कार की कीमत 3.43 थी। इसके अलावा उनके पास एक लाल रंग की लेम्बोर्गिनी उरुस भी है, जिसे उन्होंने 2019 में खरीदा था।

  • अर्जुन कपूर

https://www.instagram.com/p/CQTG-uTpUca/?utm_source=ig_web_copy_link

इस साल अप्रैल में अभिनेता अर्जुन कपूर ने लैंड रोवर डिफेंडर खरीदा। इस मॉडल की शुरुआती कीमत 80.72 लाख है।

  •  विजय वर्मा

मिर्जापुर के दूसरे सीज़न समेत अपनी पिछली कुछ रिलीज़ से सफलता हासिल करने वाले अभिनेता विजय वर्मा ने खुद के लिए एक नई SUV खरीदी। मई में अपने एक पोस्ट में गली बॉय अभिनेता ने बताया था कि उन्होंने एक नई स्वैंकी स्पोर्ट्स यूटिलिटी गाड़ी (एसयूवी) खरीदी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *