बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर अपने दोस्त और पार्टनस के साथ छुट्टियां मनाने के लिए जाते रहते हैं। इस बार भी साल के आखिरी और न्यू ईयर के आगमन के लिए सेलेब्स अपने परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ वेकेशन एंजॉय करने के लिए देश से बाहर गए हुए हैं। आज हम आपको ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न्यू ईयर वेकेशन एंजॉय करने के लिए अपने परिवार और पार्टनर के साथ देश के बाहर गए हुए हैं। जिसमें रणबीर, आलिया, रणवीर, दीपिका, दिशा, टाइगर, सिद्धार्थ, कियारा जैसी सितारे शामिल हैं।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
https://www.instagram.com/reel/CYCDCknFs5l/?utm_source=ig_web_copy_link
अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट करने की खबरों के चलते चर्चाओं में हैं। आलिया और रणबीर को अक्सर साथ में घूमते वा पार्टी करते देखा जाता है। हालांकि अपने रिश्ते को लेकर उन्होंने अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। अब दोनों को मंगलवार देर रात मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया, जहां से दोनों अपनी न्यू ईयर का वेकेशन का जश्न मनाने के लिए निकल गए। ‘ब्रह्मास्त्र’ अभिनेता की इस वीडियो को पैपराजी ने शेयर किया है, जिसमें वो अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ एयरपोर्ट की ओर जाते हुए दिख रहे हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी
https://www.instagram.com/reel/CYA90SHlkW9/?utm_source=ig_web_copy_link
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्री और कियारा आडवाणी एक दूसरे को डेट करने के चलते सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहते हैं। दोनों को अक्सर साथ में धूमते वा टाइम बीताते हुए दिखा जाता है। लेकिन दोनों के ने अपने रिश्ते को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। दोनों को मंगलवार को मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया था। जहां से सिद्धार्थ और कियारा अपनी न्यू ईयर वेकेशन एंजॉय करने के लिए मालदीव रवाना हुए।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों अक्सर छुट्टियां मनाने के लिए विदेश जाते रहते हैं। वही रणवीर और दीपिका को पैपराजी ने बीते सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर अपने कैमरे में कैद किया था। जहां से दोनों अपनी न्यू ईयर वेकेशन के लिए रवाना हुए।
दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ
https://www.instagram.com/reel/CYA-V7Ys06O/?utm_source=ig_web_copy_link
अभिनेता टाइगर श्रॉफ के दिशा पाटनी को डेट करने की खबरें सोशल मीडिया पर लंबे वक्त से वायरल हो रही हैं। वही दिशा को अक्सर टाइगर के परिवार के साथ पार्टी करते और घूमते हुए देखा जाता है। लेकिन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर किसी ने भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अब खबरें आ रही हैं दिशा और टाइगर इन दिनों मालदीव में अपनी न्यू ईयर वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। वही टाइगर ने हाल ही में अपने-अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर वेकेशन के फोटोज वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वो चिल करते दिख रहे हैं।
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के बर्थडे सेलिब्रेशन और न्यू ईयर जश्न मनाने के लिए हर साल की तरह इस बार भी मालदीव गए हुए हैं। जहां से उन्होंने अपनी वेकेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं, जिनमें वो अपने पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटी नितारा के साथ चिल करते नजर आ रहे हैं।