गोवा के समुद्र किनारे इन बॉलीवुड सितारों के हैं लक्जरियस हॉलिडे होम्स, देखें इनके घर की एक शानदार झलक

Ranjana Pandey
7 Min Read

बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारे अपने आलीशान जिंदगी के लिए अक्सर जाने जाते हैं। उन्हें हर चीज़ लार्जर देन लाइफ बेहद पसंद होता है। स्टार सारे बड़े बड़े सेलिब्रिटीज अपने एस्टेट पोर्टफोलियों को विस्तार करने में काफी रुचि दिखा रहे हैं। इनमें अक्षय कुमार, प्रियंका चोपडा, अभय देओल इमरान हाश्मी जैसे कई सितारे शामिल हैं। इस ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने गोवा में निवेश किया है। गोवा एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। वही कई सितारे अलीबाग में शानदार प्रॉपर्टी खरीदने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं। आज हम ऐसे ही कुछ सितारों की बात करेंगे जिनके पास गोवा में करोड़ों की शानदार वेकेशनसे होम है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhay Deol (@abhaydeol)

अभय देओल
देओल खानदान से संबंध रखने वाले अभय देओल ने अपने अभिनय से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने आठ सिनेमा में ज्यादा काम करके अपने बेहतरीन अभिनय शैली की पहचान बनायीं है। अभय देओल ने कुछ समय पहले ही एक एकड़ की जमीन खरीदी है। उन्होंने उत्तरी गोवा में अपने पर्यावरण को अनुकूल अपने शानदार घर को पूरा कर लिया है। गोवा में स्थित अपने आलीशान ग्रीनग्लास हाउस से परिचित करवाया है। इस घर में आउटडोर स्विमिंग पूल, एक बड़ा लॉन और बेहद बड़ा कांच का दरवाजा है। इस घर की कई तस्वीरें पहले ही वायरल हो चुकी है। यह घर अपने आप में ही स्टाइल स्टेटमेंट माना जाता है।

इमरान हाश्मी
इमरान हाश्मी एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ साथ एक बेहतरीन इन्वेस्टर भी है।43 साल के इमरान हाश्मी ने 2010 में अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए एक पेंटहाउस खरीदा था। उनका यह पेंटहाउस सारी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। बताया जाता है कि इस चार मंजिला पेंटहाउस में एक बड़ा स्विमिंग पूल,, टेरिस गार्डन जिम और बहुत कुछ है।

पूजा बेदी
गोवा में एक शानदार संपत्ति की मालकिन है पूजा बेदी। पूजा बेदी एक अभिनेत्री के तौर पर बॉलीवुड में सालों से स्थापित है। वह मशहूर हस्तियों की सूची में तब शामिल हुई जब उन्होंने उत्तरी गोवा में एक भव्य घर खरीदा। यह घर बेहद ही खूबसूरत है।पूजा बेदी के इस घर पर नजर डालने पर आपको उनकी लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर आश्चर्यजनक संपत्ति की झलक देखने को मिलेगा।

आफताब शिवदासानी
आफताब शिवदासानी ने कई तरह की भूमिका निभा कर बॉलीवुड में अपना नाम स्थापित किया है। उन्होंने साल 2014 में एक प्रीमियम गोवा पुर्तगाल शैली का घर खरीदा था। आफताब शिवदसानी ने कलंगुट के करीब स्थित नागाओं के खूबसूरत गांव में एक प्रसिद्ध बिल्डर से लग्जरी विला को लगभग 75 लाख रुपये में खरीदा था।

मार्क रॉबिन्सन
अभिनेता ही नहीं बल्कि प्रसिद्ध मॉडल्स भी प्रॉपर्टी में निवेश करके अलग अलग तरीके ढूंढ रहे हैं। ऐसे में मार्क रॉबिन्सन उन प्रसिद्ध मॉडल में से हैं जिन्होंने के समय एक शानदार विला खरीदा था। नागाओ के गांव में स्थित इस विला का उपयोग आदर्श पलायन स्थल के रूप में किया जाता है। उन्होंने गोवा के दूसरी प्रॉपर्टी खरीदने में भारी कीमत खर्च की है।

सेलिना जेटली
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री सेलिना जेटली ने अपना दूसरा घर 2008 में गोवा के 150 साल पुराना विला खरीद कर किया था। इस घर को पुनर्निर्मित करके इसे घरेलू रूप दिया गया। अब इस घर को कासा डी फ्रांसिस सलीना के नाम से जाना जाता है। स्कैप सेलिना जेटली की इस प्रॉपर्टी का उनके पूरे परिवार आराम फरमाने के लिए इस्तेमाल करता है। अक्सर पूरा परिवार यहाँ छुट्टियों में आनंद लेते हुए देखा जा सकता है।

प्रियंका चोपडा
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपडा बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक जानी जाती है। उन्होंने दुनिया के हर कोने में अपनी एक संपत्ति बना रखी है। इसी बीच उन्होंने गोवा में भी एक संपत्ति गोवा के बागा बीच में भी खरीद रखी है। समुद्र तट के किनारे या घर सारे आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस है। गोवा पुर्तगाली शैली में बना यह आधुनिक विला अब एक आदर्श उदाहरण बन चुका है।

अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार को प्राकृतिक चीजों से काफी लगाव रहा है। उन्होंने गोवा में भी एक भव्य संपत्ति खरीदी है। मुंबई में करोड़ों रुपये के बंगले के मालिक अक्षय कुमार ने 2008 में अंजूना बीच में एक पुर्तगाली शैली उसके डिजाइन वाला बंगला खरीदा था। 5 करोड़ का यह बंगला बेहद आलीशान है। इस प्रॉपर्टी पर अक्षय कुमार ने अपने परिवार के साथ क्रिसमस मनाया था। यह यह घर सी फेसिंग होने की वजह से काफी आकर्षक लगता है।

पूरब कोहली
पूरब कोहली एक बेहतरीन अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं। साल 2000 में उन्होंने एक प्रसिद्ध रियल एस्टेट डेवलपर से एक बेहतरीन गेटअवे होम खरीदा था। 2001 में अभिनेता के पास इससे पहले ही कैंडोलिम में एक अपार्टमेंट था। 2013 में इस घर को खरीदकर अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियों को बढ़ाने वाले अभिनेता इस भव्य संपत्ति के मालिक हैं। इस घर को पूरब कोहली अपने वेकेशन डेस्टिनेशन के तौर पर इस्तेमाल करते हैं।

नाना पाटेकर
नाना पाटेकर ने काफी समय से फ़िल्मों से दूरी बना ली है लेकिन उन्हें प्राकृतिक सुंदरता के पास रहना बेहद पसंद है। रवि किशन जो कि भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के एक बड़े सितारे हैं उन्होंने नाना पाटेकर के इस वीकेंड हाउस की तस्वीरों को इंटरनेट पर शेयर किया था। पंजी में स्थित इस विशाल संपत्ति को खरीदने के लिए नाना पाटेकर ने काफी पैसे खर्च किए थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *