अनन्या-ईशान समेत इस साल इन जोड़ियों का टूट गया रिश्ता

अनन्या-ईशान समेत इस साल इन जोड़ियों का टूट गया रिश्ता

इस बात में दोराय नहीं है कि मनोरंजन जगत में रिश्ते बनते-बिगड़ते रहते हैं। फैंस को तब झटका लगा, जब अनन्या पांडे और ईशान खट्टर के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं।वे दोनों पिछले तीन साल से एक-दूसरे के साथ थे। उन्हें अक्सर एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखा जाता था।अनन्या-ईशान ही नहीं, बल्कि इस साल कई जोड़ियों का रिश्ता भी टूट गया।आइए उन कपल्स पर नजर डालते हैं, जिनका इस साल ब्रेकअप हुआ।

दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद

‘बिग बॉस OTT’ के पहले सीजन की विजेता दिव्या अग्रवाल हाल में अपने बॉयफ्रेंड वरुण सूद से अलग हुई हैं। दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने बेहद पसंद किया था।यहां तक कि दोनों ने अपना घर बसाने के लिए नया आशियाना भी खरीद लिया था।दिव्या ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर अपने रिश्ते को खत्म करने की जानकारी दी थी। शो ‘ऐस ऑफ स्पेस’ में वरुण और दिव्या के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं।

धनुष और ऐश्वर्या

इस साल जनवरी में फैंस को तब हैरानी हुई, जब साउथ अभिनेता धनुष ने सोशल मीडिया पर पत्नी ऐश्वर्या से अलग होने का ऐलान किया। 18 साल साथ रहने के बाद यह जोड़ी टूट गई।ऐश्वर्या साउथ के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की बेटी हैं। 2004 में उनकी शादी धनुष से हुई थी। ये दोनों दो बेटे यात्रा राजा और लिंगा राजा के माता-पिता भी हैं।काफी कम उम्र में दोनों ने अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत की थी।

किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट

अभिनेत्री किम कार्दशियन और उनके पति कान्ये वेस्ट आखिरकार आधिकारिक रूप से एक-दूसरे से अलग हो गए। ये दोनों पिछले कई सालों से तलाक के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे।कपल ने 2014 में एक भव्य समारोह में इटली में शादी रचाई थी। किम और कान्ये चार बच्चों के माता-पिता हैं। यह कपल काफी समय से अलग रह रहा था।किम का यह तीसरा तलाक है। वह अभिनेता डेमॉन थोमास और क्रिल हम्फ्रीज से भी तलाक ले चुकी हैं।

राखी सावंत और रितेश सिंह

‘बिग बॉस 15’ में राखी सावंत और उनके पूर्व पति रितेश सिंह दिखे थे। वैलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर राखी ने पति रितेश से अलग होने का ऐलान किया था।उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, ‘प्यारे दोस्तों और शुभचिंतकों को बस इतना कहना था कि रितेश और मैंने अलग होने का फैसला कर लिया है। ‘बिग बॉस’ शो के बाद बहुत कुछ हुआ है और मैं कुछ ऐसी चीजों से अनजान थी, जो मेरे कंट्रोल से बाहर थीं।’

 

Ranjana Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *