शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी हैं ये 7 बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेसेस

बॉलीवुड इंडस्ट्री में किसी के साथ रिलेशनशिप में आना, शादी करना या शादी का टूट जाना आम बात है। फिल्मी सितारों की खबरें मीडिया में तुरंत हवा की तरह फैल जाती हैं। चाहे वह प्रोफेशनल लाइफ से संबंधित हो या निजी जिंदगी से। इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो शादी करने से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। आज हम आपको उन्हीं में से कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं जो शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं…
श्रीदेवी
स्वर्गीय दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी भी बोनी कपूर से शादी करने से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। हालांकि श्रीदेवी ने यह खबर मीडिया से कभी नहीं छिपाई और खुद इस बात का खुलासा किया था। श्रीदेवी उस दौरान गर्भवती थीं जब बोनी कपूर का अपनी पहली पत्नी से तलाक भी नहीं हुआ था। बाद में दोनों ने 1996 में शादी कर ली और कुछ महीनों बाद श्रीदेवी की पहली बेटी ने जन्म लिया।
सारिका हासन
सारिका अभिनेता कमल हासन की दूसरी पत्नी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सारिका तब गर्भवती हो गई थी जब कमल हासन ने अपनी पत्नी को तालाक भी नहीं दिया था लेकिन दोनों फिर भी एक साथ रहते थे। जिसके बाद उनकी पहली बेटी श्रुति हासन का जन्म हुआ था। इसके बाद भी दोनों ने काफी समय के बाद शादी की और शादी के बाद सारिका की दूसरी बेटी अनुष्का हासन का जन्म हुआ।
महिमा चौधरी
महिमा चौधरी एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनके प्यार, ब्वॉयफ्रेंड बनाने से लेकर रिश्ता टूटने तक सारी खबरें मीडिया में हवा की तरह फैल जाती हैं। लेकिन अचानक 2006 में हुई उनकी शादी ने दर्शकों को चौका दिया था। इतना ही नहीं शादी के कुछ ही महीनों बाद उनकी बेटी का जन्म हो गया था। जिससे यह साफ हो गया था कि वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं।
कोंकणा सेन शर्मा
इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी के लिए जाने जानी वाली एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो चुकी हैं। बताया जाता है कि एक्टर रणवीर शौरी से शादी करने से पहले कोंकणा किसी और के साथ रिलेशनशिप में थीं। जिसके साथ वह प्रेग्नेंट हुई थीं। जिसके बाद वह रणवीर को डेट करने लगी थी। जिसके बाद वह फिर से प्रेग्नेंट हो गई थीं। फिलहाल रणवीर और कोंकणा भी अलग हो चुके हैं। अब कोंकणा अकेले ही अपने बेटे की देखभाल करती हैं।
अमृता अरोड़ा
फिल्मी करियर में असफल रही अमृता अरोड़ा भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो चुकी हैं। 2009 में उन्होंने बिजनेसमैन शकील लदाक से शादी की थी। बताया जाता है कि अमृता शादी से पहले ही गर्भवती हो गई थी, शादी के तुरंत बाद उन्होने प्रेग्नेंट होने की घोषणा कर दी थी, इस लव स्टोरी में ट्विस्ट ये है कि शादी से पहले अमृता का अफेयर किसी और से नहीं बल्कि शकील से ही चल रहा था।
सेलिना जेटली
बॉलीवुड में अपनी खूबसूरत आंखों और मिस इंडिया के नाम से पहचान बनाने वाली सेलिना जेटली भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। वह अपने पहले ब्वॉयफ्रेंड क साथ रिलेशनशिप के समय ही गर्भवती हो गई थी, लेकिन उस वक्त सेलिना मां बनना नहीं चाहती थी। जिसकी वजह से उन्होंने एबॉर्शन का सहारा भी लिया था। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे ब्वॉयफ्रेंड पीटर हग को डेट किया और भी कुछ समय बाद उनके साथ शादी कर ली।
बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ-साथ साउथ एक्ट्रेसेस का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दिग्गज अभिनेता कमल हासन की पत्नी एक्ट्रेस सारिका भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। कमल और सारिका काफी लंबे समय से साथ में रह रहे थे। प्रेग्नेंट होने के बाद उन्हें एबॉर्शन का सहारा लिया। कहा जाता है कि दोनों की शादी से पहले ही सारिका के पेट में श्रुति हासन आ चुकी थी, जिसके बाद दोनों ने आनन-फानन में शादी की।
नीना गुप्ता
बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्ट्रेस नीना गुप्ता और क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की लव स्टोरी किसी से छुपी नहीं है। दोनों काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। जिसके बाद नीना प्रेग्नेंट हो गई थी, दोनों ने बिना शादी किये ही बेटी मसाबा को जन्म दिया, दरअसल विवियन रिचर्ड्स पहले से शादीशुदा थे और यही वजह थी कि उन्होंने नीना से शादी नहीं की थी। रिचर्ड्स से अलग होने के बाद नीना ने सीए विवेक मेहर से शादी कर ली।