आईपीएल के दौरान इन पांच खिलाड़ियों ने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

Durga Pratap
3 Min Read

दुनिया की सबसे अमीर लीग इंडियन प्रीमियर लीग को कहा जाता है। जैसा कि आपको पता है आईपीएल के सोलवे सीजन की शुरुआत 31 मार्च से हो गई है। इस दौरान कई फ्रेंचाइजी ने आईपीएल में हिस्सा लिया है। आईपीएल सबसे अमीर लीग होने के साथ-साथ खिलाड़ियों के बीच इसलिए भी फेमस है क्योकि इसमें सभी खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी का अच्छा प्रदर्शन करते हुए दिखाई देते हैं। आईपीएल में खिलाड़ियों के द्वारा उनके बल्ले से खूब छक्के लगाए जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अभी तक सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं

आईपीएल

कायरन पोलार्ड

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर वेस्ट इंडीज के धुरंधर ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड का नाम आता है। बता दे कायरन कई बार आईपीएल की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई दे चुके हैं। हालांकि कायरन अब आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं लेकिन आपको बता दें कि उनके नाम आईपीएल के दौरान 223 छक्के दर्ज हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

इस लिस्ट में भारतीय टीम की दिग्गज और शानदार बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का नाम चौथे नंबर पर आता है। यह इस समय आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि एम एस धोनी की कप्तानी में सीएसके की टीम 4 बार आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी जीत चुकी है और इस बार भी सीएसके की टीम सफतला की ओर बढ़ती हुयी दिखाई दे रही है। बता दे आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के नाम 229 छक्के दर्ज हैं।

रोहित शर्मा

इस लिस्ट में भारतीय टीम के खिलाड़ी रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर आते हैं। यह 5 बार से फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। बता दें कि अभी तक के सफर में आईपीएल के दौरान यह 240 छक्के लगा चुके हैं।

एबी डिविलियर्स

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स आते हैं। हालांकि यह अब आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं लेकिन उन्होंने आईपीएल के सफ़र में कुल 184 मैच खेले हैं और इन मैचों के दौरान उन्होंने 251 छक्के लगाए हैं। उन्होंने काफी समय तक आरसीबी की टीम का प्रतिनिधित्व किया है जोकि अब विराट कोहली की कप्तानी में खेल रही है। एबी डिविलियर्स को विराट कोहली का बहुत अच्छा दोस्त बताया जाता है।

क्रिस गेल

इस लिस्ट में पहले नंबर पर मशहूर खिलाड़ी क्रिस गेल आते हैं। यह इस लिस्ट में टॉप पर है। क्रिस गेल को क्रिकेट की दुनिया में “यूनिवर्स बॉस” के नाम से जाना जाता है। यह ऐसे खिलाड़ी हैं जो बहुत आसानी से छक्के लगा सकते हैं। उन्होंने आईपीएल में आरसीबी, पंजाब किंग्स जैसी फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया है। बता दें कि आईपीएल के दौरान उन्होंने 357 छक्के लगाए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *