इस फिल्म मेकर ने किया खुलासा, बताया कैसे प्रियंका-सुशांत के खिलाफ चला कैम्पेन

इस समय फिल्म मेकर अपूर्व असरानी भी प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में दिखाई दे रहे है। उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि वह किस तरह इंडस्ट्री को कंट्रोल कर सकते हैं। उनके हाथ में ऐसी पावर है जिससे वह हर किसी का करियर समाप्त करने की क्षमता रखते हैं। जैसा कि आपको पता है बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने भी कई सारे खुलासे किए थे। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने हॉलीवुड में अपने कदम रखें।
अपूर्व असरानी है प्रियंका के साथ
प्रियंका ने कहा कि मैं बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स से तंग आ गई थी और इनकी तरह गेम नहीं खेल सकती थी। इसीलिए इंडस्ट्री वाले उन्हें साइड कर रहे थे और उन्हें कोई कास्ट भी नहीं कर रहा था। प्रियंका की इन सब बातों को शेखर सुमन ने सही बताया है। साथ ही अब फिल्म मेकर अपूर्व असरानी भी प्रियंका के साथ है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि कैसे इंडस्ट्री वाले खेल खेलते हैं वह हर एक ऑडियंस की नस-नस पहचानते हैं। उन्होंने कहा कि इस इंडस्ट्री में हमारे फेवरेट को हमारे साथ काम करने पर पूरा सपोर्ट किया जाता है और अगर इंडस्ट्री में प्रॉब्लम होती है तो वह एक गैंग बना लेते हैं और हम उस एक्टर या टेक्नीशियन के खिलाफ हो जाते हैं और ऐसा करते है जिससे वह इस इंडस्ट्री में काम कर ही नहीं कर सकता है।
एक्टर को इस तरह परेशान करते है
अपूर्व असरानी ने आगे कहा कि किसी एक्टर का इगो हर्ट होने पर अगर वह फिल्म रिजेक्ट कर देता है तो यह बात हमारी इगो पर आ जाती है फिर हम मीडिया और जनरलिस्ट का इस्तेमाल करके कैम्पेन चलाते हैं। इन सब के बारे में गलत और मनगढ़ंत आर्टिकल लगातार लिखवाते रहते हैं और जनता के सामने इनकी खराब इमेज बनाने की पूरी कोशिश करते हैं।
असरानी ने कहा कि अगर कोई एक्टर अच्छा काम कर ले तो हम उसे रिव्यु में बुरा बताते हैं या फिर धीरे-धीरे रिव्यू देना बंद कर देते हैं। अगर उस एक्टर का प्रोजेक्ट सक्सेसफुल हो जाता है तो उसके ऊपर आर्टिकल नहीं लिखवाते और इससे एक एक्टर की इमेज आसानी से खराब हो जाती है और ऐसा उनके साथ होता है जिसका इंडस्ट्री में अपना कोई नहीं है।
अपूर्व असरानी चले गए है गोवा
अपूर्व असरानी ने प्रियंका के बारे में बात करते हुए बताया कि प्रियंका के 2 सफल प्रोजेक्ट “अग्निपथ” और “बर्फी” रहे थे, लेकिन इस बारे में कोई भी आर्टिकल नहीं दिया और साथ ही यह कह दिया कि कोई भी एक्टर उनके साथ काम नहीं करना चाहता है और यह किसी एक्टर की इमेज खराब करने के लिए काफी था, लेकिन प्रियंका ने हार नहीं मानी और उन्होंने अपना रास्ता अलग कर दिया फिर हॉलीवुड में अपनी जगह बना ली।
असरानी ने कहा कि आपने कई ऐसे एक्टर देखें होंगे जिन्हें बिल्कुल साइट कर दिया गया है लेकिन वह अपने जीवन में रुके नहीं और अपना रास्ता अलग बनाकर आगे बढ़ गए और कई ऐसे हैं जो अपना रास्ता नहीं बना पाये। अब अपूर्व असरानी गोवा चले गए हैं उनका मानना है कि एक सफल व्यक्ति बनने के लिए इस तरह के गेम खेलने की जरूरत नहीं है। इंडस्ट्री में कई ऐसे प्रडूसर है जो बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और अपने टैलेंट से पहचान जाते हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बताया
सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करते हुए असरानी ने कहा कि डायरेक्टर अभिषेक ने सुशांत की हालत को जाहिर किया। उन्होंने कहा कि वह नाजुक दिमाग वाला व्यक्ति है और किसी एक्टर के करियर को खराब करने के लिए यह कहना काफी है। सुशांत को फिल्मों से एक साइड किया जा रहा था। उन्हें अवार्ड से भी अलग कर दिया गया था। इनकी एक फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई की थी लेकिन उसे फ्लॉप बताया गया।
सुशांत बिल्कुल सही बात करता था लेकिन उसके शब्दों को ध्यान में ना रखते हुए उसकी सारी बातों को उसका पागलपन कहा जाता था। उसे खूब परेशान किया गया। उस पर मीटू लगाया गया। सबसे बड़ी बात यह है कि हम कुछ भी नहीं देख पाए। आपको बता दें कि अपूर्व असरानी ने “अलीगढ़” और “सिमरन” जैसी फिल्मों के स्क्रिप्ट लिखे है जो कि बहुत ज्यादा अच्छी रही है। इन फिल्मों के लिए इन्हे नेशनल अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।